मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा एयरपोर्ट पर बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की। प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा सुविधा, सर्वे और विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री रविवार की शाम अचानक शासकीय वायुयान से रीवा पहुंचे। उन्होंने शहडोल तथा रीवा संभाग में बाढ़ के हालात को लेकर एयरपोर्ट में ही व्हीसी के माध्यम से समीक्षा की। सड़क बहने के मामलों पर जांच रिपोर्ट तलब की। इसके अलावा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छ पानी की व्यवस्था करने तथा चिकित्सा शिविर लगाए जाने के भी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जहा भी बाढ़ का पानी है वहां राहत शिविर खोलें। जिसमें बाढ़ प्रभावित के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री, पीने के लिए शुद्ध पेयजल एवं चिकित्सा सुविधा अनिवार्य रूप से की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को रीवा एयरपोर्ट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रीवा एवं शहडोल संभाग के कमिश्नर दोनों संभाग के जिलों के कलेक्टर्स को बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य के निर्देश दिए और कहा कि जहां-जहां बाढ़ प्रभावित क्षेत्र हैं वहां पर किसी भी प्रकार की जनहानि और पशु हानि न होने पाए। जनहानि एवं पशु हानि से बचाव के सभी उपाय किए जाएं।
सीधी में सड़क बहने पर मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री ने सीधी जिले में अत्यधिक वर्षा के चलते नवनिर्मित सड़क के बह जाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए रीवा संभाग के कमिश्नर को निर्देश दिए कि वह सड़क बहने की घटना की टेक्निकल टीम से जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने रीवा, सतना, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, जबलपुर जिले के कलेक्टर से आमने-सामने चर्चा कर बाढ़ के दौरान अलर्ट मोड पर कार्य करने के निर्देश दिए।
गांव-गांव हो विशेष सफाई अभियान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए की सभी नगरीय निकायों एवं गांवों में विशेष साफ-सफाई का अभियान प्रारंभ किया जाए ताकि वर्षा के दौरान हर प्रकार की बीमारी को एवं संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने राजस्व विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, चिकित्सा विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कार्य स्थल एवं फील्ड में 24 घंटे मुस्तैद रहने के निर्देश दिए और कहा कि यह सभी विभाग अपने-अपने दल बनाकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर राहत एवं बचाव का कार्य करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि बाढ़ से प्रभावित लोगों का घर, सामान एवं खाने-पीने की वस्तुएं नष्ट हो गई हैं तो उन्हें तत्काल आरबीसी 6/4 के तहत सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए।
कमिश्नर करें सर्वे दल का गठन
मुख्यमंत्री ने रीवा एवं शहडोल संभाग के कमिश्नर को निर्देश दिए कि वह बाढ़ से हुए नुकसान का वास्तविक आंकलन करने के लिए टेक्निकल सर्वे दल का गठन कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का सर्वे कराएं और जहां-जहां फसल क्षति की सूचना है वहां पर भी सर्वे दल जाकर प्राथमिकता से फसल क्षति का आकलन करें। उन्होंने कहा कि हम ऐसा माहौल बनाएं कि अगली बार किसान कम पानी वाली फसल लगाने के लिए प्रेरित हो सकें।
पटवारी करें कच्चे व क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे
मुख्यमंत्री ने कहा कि पटवारियों के माध्यम से कच्चे एवं क्षतिग्रस्त मकानो का भी सर्वे करा लिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश के दौरान सर्पदंश की घटनाएं न घटित होने पाए, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग अभी से सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित करें। पुलिस विभाग भी तत्परता से राहत कार्य में सहयोग करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ के दौरान घरों में पानी न घुसे इसके लिए प्रशासनिक अमला सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित करे।
विद्युत आपूर्ति करें तत्काल बहाल
मुख्यमंत्री ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की जिन गांवों में अति वर्षा से विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है वे उन गांव की विद्युत आपूर्ति तत्काल बहाल करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में पशुओं का इलाज प्राथमिकता से करें ताकि किसी भी प्रकार की महामारी न फैल पाए। बाढ़ के दौरान मृत सभी पशुओं का वैज्ञानिक तरीके से डिस्पोजल करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां बुवाई प्रारंभिक अवस्था में है तो वहां बुवाई नष्ट होने पर किसानो के लिए बीज की पर्याप्त व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।
हैण्डपम्प में डाला जाए ब्लीचिंग पावडर
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने पाए। पीने के पानी की शुद्धता के संबंध में निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जल स्रोतों एवं हैंडपंपों में ब्लीचिंग पाउडर डालकर क्लोरिनेशन कराया जाए, साथ ही ऐसे सभी गांवों में और नगरीय क्षेत्र के वार्डों में जहां बाढ़ का प्रकोप रहा है वहां विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित कर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जाएं। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, विधायक सिरमौर दिव्यराज सिंह, विधायक त्योंथर सिद्धार्थ तिवारी, जिपं अध्यक्ष नीता कोल, विन्ध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. पंचूलाल प्रजापति, उपाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष ननि व्यंकटेश पाण्डेय, पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी, आयुक्त जनसम्पर्क मनीष सिंह, कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह, आईजी गौरव राजपूत, डीआईजी हेमंत सिंह चौहान, कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, एसपी डॉ. गुरूकरण सिंह, आयुक्त ननि अक्षत जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री पहुंचे गुलाब नगर, बाढ़ पीड़ितों को दी सांत्वना
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अल्प प्रवास पर रीवा पहुंचने के बाद रीवा के गुलाब नगर पहुंचे तथा जल भराव से प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को सांत्वना देते हुए कहा कि सभी पीड़ितों को हर संभव सहायता दी जाएगी। कलेक्टर बाढ़ से हुई क्षति का तत्काल सर्वे कराएं तथा पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करें। आपदा की इस घड़ी में सरकार और प्रशासन जनता के साथ है। आज मैं केवल आप लोगों से मिलने के लिए ही यहां आया हूं। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल सहित अधिकारी उपस्थित रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आंध्र प्रदेश में प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात कर मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों की जानकारी दी। निवेशकों को भोपाल में होने वाले GIS 2027 का दिया न्योता।
पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने इंदौर में प्रेस वार्ता कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट में ₹18 करोड़ के जमीन सौदे, SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी और RSS के खातों पर ED जांच की मांग उठाई।
मध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण पर सियासत गरमाई। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सरकार से सुप्रीम कोर्ट में ठोस आंकड़े पेश करने की मांग की, वहीं मंत्री राकेश सिंह ने कांग्रेस पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप।
भोपाल के बैरागढ़ में 12 साल की मासूम की हत्या और रेप के विरोध में बजरंग दल-VHP का प्रदर्शन। थाने के घेराव और 2 किमी लंबे जाम की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट पढ़ें।
देश भर में पराली जलाने के मामलों में मध्य प्रदेश पहले स्थान पर पहुंच गया है। सैटेलाइट आंकड़ों से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वर्ष 2025 में देशभर में पराली जलाने के कुल 33,028 केस सामने आए, जिनमें अकेले मध्य प्रदेश से 17,067 (यानी 50 फीसदी से अधिक) मामले दर्ज किए गए।
राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक टेम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पुलिया से करीब 15 फीट नीचे नाले में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के रहने वाले आठ श्रद्धालुओं की जान चली गई, जबकि 17 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनविश्वास अभियान के उद्यम संवाद में चंबल संभाग स्तरीय औद्योगिक सम्मेलन की घोषणा की। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में ₹1500 करोड़ के ग्लास प्लांट और नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास पर हुई चर्चा।
भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में सुप्रीम कोर्ट ने सेशन कोर्ट के ट्रायल पर रोक लगा दी है। मामले को दिल्ली ट्रांसफर करने की याचिका पर सुनवाई जारी है। पढ़ें पूरी अपडेट।
भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक 12 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। गुरुवार रात से लापता बच्ची का शव शुक्रवार को एक खंडहर से बरामद हुआ। पुलिस और FSL टीम मामले की जांच कर रही है।
मध्यप्रदेश की चर्चित दतिया विधानसभा सीट एक बार फिर सियासी और कानूनी चर्चा के केंद्र में है। कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह को नामांकन पत्र में आपराधिक मामले की जानकारी नहीं देने के केस में ग्वालियर हाईकोर्ट से नोटिस जारी होने की जानकारी सामने आई है।