मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 5वें राज्य स्तरीय स्वच्छता समग्र समारोह में नगरीय निकायों को ₹7000 करोड़ की परियोजनाएं दी।

भोपाल. स्टार समाचार वेब.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल ने देश में स्वच्छता के प्रति प्रतिस्पर्धा का माहौल बनाया है, जिसके परिणामस्वरूप मध्यप्रदेश अब देश के स्वच्छतम राज्यों में शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन से हमारे नगर-निगम अब 'मेट्रोपॉलिटन सिटी' बनने की ओर अग्रसर हैं।
राजधानी के रवींद्र भवन में 5वें राज्य स्तरीय 'स्वच्छता समग्र समारोह' को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के नगरीय निकायों को 7 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश को दीपावली से पहले साढ़े 22 हजार करोड़ रुपये की सौगात मिल रही है, जिसमें नमामि नर्मदे योजना (10 हजार करोड़) और अमृत 2 योजना (7 हजार करोड़) शामिल हैं।
डॉ. यादव ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 8 शहरों (इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, देवास नगर निगम, शाहगंज, बुदनी) के जनप्रतिनिधियों और सफाई मित्रों को सम्मानित किया। इसके अलावा, विभिन्न श्रेणियों में कुल 64 पुरस्कार प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य शहरों से लिगेसी वेस्ट को समाप्त करना है और प्रदेश को ग्रीन और क्लीन सिटी बनाना है।
नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने स्वच्छता को संस्कार में लाने और मानसिक स्वच्छता पर ध्यान देने की बात कही। अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर ही दीपावली से पहले सफाई मित्रों के सम्मान का यह कार्यक्रम रखा गया है। उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि इस वर्ष बारिश से पहले लगभग 40 नगरीय निकायों से वर्षों से जमा कचरे को हटा दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सफाई मित्र लक्ष्मी, गुड्डी बाई, पुष्पा, कालीचरण और जीवन सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों और नगरीय निकायों को पुरस्कृत किया।
Tools

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।