मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सिरप से 26 बच्चों की मौत के मामले में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सोनी की हाईकोर्ट में जमानत टली। सरकार ने ड्रग कंट्रोलर पर कार्रवाई की, और अनियमितताओं के चलते 'अपना मेडिकल स्टोर्स' का ड्रग लाइसेंस भी तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया।

जबलपुर. स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सिरप से छिंदवाड़ा और बैतूल में अब तक 26 मासूमों की मौत के गंभीर मामले में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण अपडेट आया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सोनी की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई टल गई, क्योंकि उनका केस बेंच में सूचीबद्ध नहीं हो सका। बच्चों को कथित रूप से यह घातक कफ सिरप लिखने के आरोप में डॉ. सोनी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इससे पहले, निचली अदालत (लोअर कोर्ट) ने भी उनकी जमानत अर्जी को खारिज कर दिया था।
इस गंभीर घटना के बाद सरकार ने तत्काल प्रभाव से कड़ा रुख अपनाया है। प्रदेश के ड्रग कंट्रोलर सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने मामले की तह तक जाते हुए डॉ. प्रवीण सोनी और तमिलनाडु की दवा कंपनी श्रीसन फार्मास्यूटिकल के संचालक के खिलाफ भी प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है। डॉ. सोनी को राजपाल चौक से गिरफ्तार किया गया था, और अदालत ने जमानत खारिज करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
औषधि प्रशासन विभाग ने भी बड़ी कार्रवाई करते हुए परासिया स्थित मेसर्स अपना मेडिकल स्टोर्स का ड्रग लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। यह कार्रवाई औषधि एवं प्रसाधन सामग्री नियमावली, 1945 के नियम 66(1) के तहत की गई है।
जांच में मिली गंभीर अनियमितताएं:
रिकॉर्ड में कमी: 3 अक्टूबर को हुई जांच में पाया गया कि बच्चों की मौत से जुड़ी संदिग्ध सिरप की बिक्री का रिकॉर्ड अधूरा और अस्पष्ट था। यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा था कि दवा की खेप कब, कहां से आई और किसे बेची गई।
फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति: दवाओं का विक्रय रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट की गैर-मौजूदगी में किया जा रहा था, जो कि औषधि अधिनियम का सीधा उल्लंघन है।
दस्तावेज पेश करने में विफलता: जांच टीम द्वारा बिक्री के बिल और अन्य आवश्यक दस्तावेज मांगे जाने पर भी प्रतिष्ठान कोई रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर सका।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।