राजस्थान के दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रेलर की टक्कर के बाद आग लगने से 8 यात्रियों की मौत हो गई। इमरजेंसी गेट न खुलने और बस में सिगरेट के बॉक्स होने का बड़ा दावा।

दौसा। स्टार समाचार वेब
राजस्थान के दौसा जिले में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ऋषिकेश से इंदौर जा रही एक स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में 8 यात्रियों की दुखद मौत हो गई, जबकि 21 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

यह दुर्घटना कोलवा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 2:30 बजे हुई। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि बस चालक को नींद की झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित होकर ट्रेलर में जा घुसी। हादसे के बाद बस में आग इतनी तेजी से फैली कि यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। पुलिस के अनुसार, मृतकों में 6 की मौत आग में झुलसने से हुई, जबकि 2 यात्रियों की जान सिर में गंभीर चोट लगने के कारण गई।

हादसे के बाद कई चौंकाने वाले दावे सामने आ रहे हैं:
इमरजेंसी गेट का न खुलना: दौसा के विधायक दीनदयाल बैरवा ने दावा किया है कि बस का इमरजेंसी गेट जाम था, जिस कारण यात्री समय पर बाहर नहीं निकल सके।
ज्वलनशील सामान की मौजूदगी: रेस्क्यू में मदद करने वाले ग्रामीणों का कहना है कि बस की डिक्की में सिगरेट से भरे कई बॉक्स रखे हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
देरी से मिली मदद: घायलों और प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि हादसे के बाद काफी समय तक कोई उचित मदद नहीं मिली, जिससे हताहतों की संख्या बढ़ गई।
दुर्घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर दोनों तरफ का ट्रैफिक घंटों बाधित रहा। पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जलते हुए वाहनों को सड़क से हटवाया। बुधवार सुबह पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने बस के अंदर करीब एक घंटे तक जांच की ताकि आग लगने के वास्तविक कारणों और तकनीकी खामियों का पता लगाया जा सके। अस्पताल में घायलों और उनके परिजनों का बुरा हाल है, जहाँ अपनों को बचाने के लिए लोग प्रशासन से गुहार लगाते देखे गए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।
इंडियन कोस्ट गार्ड ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस आपरेशन में इंडियन कोस्ट गार्ड को गुजरात के एंटी-टेररिज्म स्क्वाड का भी साथ मिला। ये कार्रवाई लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में समुद्री रास्ते पर की गई है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य के पूर्व पर्यटन मंत्री और प्रसिद्ध गायक-नेता इंद्रनील सेन से जुड़े परिसरों पर छापामार कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने पूरे शहर में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 15 परिसरों और 10 प्रमुख ठिकानों की गहन तलाशी ली।