दिल्ली के अति संवेदनशील और महत्वपूर्ण क्षेत्र में एक बड़ा आग का हादसा होते-होते टल गया। संसद भवन से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित डॉ. बिशंबर दास मार्ग पर बने ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट्स में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई।

दिल्ली. स्टार समाचार वेब
दिल्ली के अति संवेदनशील और महत्वपूर्ण क्षेत्र में एक बड़ा आग का हादसा होते-होते टल गया। संसद भवन से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित डॉ. बिशंबर दास मार्ग पर बने ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट्स में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। इस अपार्टमेंट्स में लोकसभा और राज्यसभा के कई सांसद निवास करते हैं।
दोपहर लगभग 1 बजकर 20 मिनट पर दमकल विभाग को आग लगने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही दमकल विभाग ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर छह दमकल गाड़ियां भेजीं और आग बुझाने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपार्टमेंट्स में रहने वाले लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।
घटनास्थल पर एकत्रित स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने चिंता जताई है, क्योंकि यह क्षेत्र काफी संवेदनशील माना जाता है। हालांकि, स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड के देरी से पहुंचने का आरोप लगाया है, उनका कहना है कि अगर टीम समय पर पहुंचती तो नुकसान कम होता। दमकल कर्मी अभी भी आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटे हुए हैं। पुलिस लोगों को बाहर निकलने का आग्रह करती दिखी और ग्राउंड फ्लोर के बाहर काफी संख्या में लोग जमा थे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दुर्गापुर चौराहे पर आज सुबह साढ़े आठ बजे परिवहन निगम की बस में आग लग गई। बस सुल्तानपुर से प्रयागराज जा रही थी। बस में 15 महिलाएं और 27 पुरुष सहित 42 यात्री सवार थे।
सुप्रीम कोर्ट ने आज अपने उस फैसले पर नाराजगी जताई है, जिसमें 2020 के दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से इंकार कर दिया गया था। कोर्ट ने नार्को-टेरर केस के आरोपी जम्मू कश्मीर के सैयद इफ्तेखार अंद्राबी को जमानत दी और खालिद और शरजील को जमानत नहीं दिए जाने पर असहमति जताई।
कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने आज तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। वह राज्य की यूडीएफ सरकार की कमान संभालेंगे। उन्हें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शपथ दिलाई। उनके साथ 20 सदस्यीय कैबिनेट ने भी शपथ ली है।
बिहार के पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड के सासाराम रेलवे स्टेशन पर आज को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सवारी गाड़ी अचानक धधक उठी। सासाराम से आरा होकर पटना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लगने से प्लेटफॉर्म और ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।
उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खरी के पीलीभीत-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर आज सुबह सिसैया के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और सवारियों से भरी टाटा मैजिक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मैजिक के परखच्चे उड़ गए।
केरल में 10 साल बाद कांग्रेस-UDF की वापसी। वीडी सतीशन सोमवार सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन समेत 11 विधायक बनेंगे मंत्री। जानें पूरा समीकरण
UIDAI जल्द ही बंद करने जा रहा है mAadhaar ऐप। करोड़ों आधार यूजर्स के लिए जारी हुआ नया सिक्योर ऐप। जानिए नए ऐप के खास प्राइवेसी फीचर्स, QR बेस्ड शेयरिंग और डाउनलोड करने का तरीका।
भारत ने सिंधु जल संधि पर हेग स्थित कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन (CoA) के 15 मई 2026 के फैसले को पूरी तरह खारिज किया। विदेश मंत्रालय ने कहा- अवैध अदालत का फैसला शून्य और अमान्य।
कोटा मंडल के लूणी रीछा-विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच त्रिवेंद्रम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के दो कोच में लगी भीषण आग। 68 यात्री सुरक्षित, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर रेल यातायात प्रभावित। जानिए पूरी डिटेल।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने के यूनियन कैबिनेट के फैसले को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कानून मंत्री ने आज ने एक्स पर यह जानकारी दी। दरअसल, केंद्र सरकार ने एक अध्यादेश जारी कर सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या को 33 से बढ़ाकर 37 कर दिया है।