रीवा में प्रवर्तन निदेशालय ने चार प्रमुख संविदाकारों के घर और कार्यालयों पर छापेमार कार्रवाई की। वित्तीय अनियमितताओं, टेंडर भुगतान और कथित घोटालों से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
शुक्रवार की अलसुबह शहर के चार नामी संविदाकारों के निवास एवं आॅफिस में प्रवर्तन निदेशालय की टीम द्वारा छापामार कार्रवाई की गई। केन्द्रीय एजेंसी की इस अचानक हुई कार्रवाई से पूरे व्यावसायिक और प्रशासनिक गलियारे में हड़कम्प का माहौल है। सुबह से चल रही जांच के बाद अभी तक यह सामने नहीं आया है कि किस मामले को लेकर ईडी की छापेमार कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों का दावा है कि चारों संविदाकारों द्वारा सरिया एवं डामर घोटाले पर जांच की भनक सामने आई है।
गौरतलब है कि शहर के पद्मधर कॉलोनी में केके सोहगौरा के आवास एवं दफ्तर पर प्रवर्तन निदेशालय की दस सदस्यीय टीम द्वारा छापेमार कार्रवाई कर दस्तावेजों की पड़ताल शुरू कर दी गई है। वहीं इंदिरा नगर स्थित त्रिवेणी प्रसाद मिश्रा संविदाकार के घर एवं आॅफिस पर भी ईडी की टीम पड़ताल में जुटी है। वहीं मैहर सीमेंट वर्क की आॅफिस पीली कोठी में भी ईडी की टीम दबिश दे रही थी। इतना ही नहीं संविदाकार रामसज्जन शुक्ला के घर पर भी ईडी की टीम दस्तावेजों की पड़ताल में जुटी हुई है।
बंद कमरे में किसी की आवाजाही प्रतिबंधित
शहर के चार स्थानों पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम द्वारा की गई छापेमारी के दौरान बंद कमरे में जांच की जा रही है। बताया गया है कि इस दौरान जो लोग घर एवं आॅफिस के अंदर पाए गए हैं उनको न ही बाहर जाने दिया जा रहा है और न ही बाहर के किसी भी व्यक्ति को अंदर आने की अनुमति है। हालांकि टीम द्वारा जब दबिश दी गई उस समय यह बताया गया था कि वह प्रवर्तन निदेशालय के हैं एवं उनके पास घर की तलाशी के लिए सर्च वारंट है। बताया गया है कि ईडी की कार्रवाई को लेकर तीन-चार दिनों से सभी को जानकारी भी थी लिहाजा उन्होंने इसे हल्के में लिया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ईडी की टीमें पूरी तैयारी और सुरक्षा बल के साथ सुबह तड़के ही रीवा पहुंच गई थी। कार्रवाई इतनी अचानक और सुनियोजित थी कि संबंधित लोगों को संभलने या संदेहास्पद दस्तावेजों को छिपाने का जरा सा भी मौका नहीं मिला। फिलहाल ईडी की ओर से इस छापेमारी के मुख्य कारणों और अब तक बरामद हुए दस्तावेजों को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। कार्रवाई अभी जारी है।
वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े दस्तावेज खंगाल रही टीम
प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की गई छापेमारी की मुख्य वजह जो सामने आ रही है उसमें विभागीय सूत्रों की मानें तो यह मामला सरकारी टेंडरों में बड़े पैमाने पर वित्तीय हेराफेरी, आय से अधिक संपत्ति और टैक्स चोरी से जुड़ा हो सकता है। बताया गया है कि हाल ही में बड़े निर्माण कार्यों का भुगतान रीवा में हुआ है ऐसी स्थिति में सब कांट्रेक्टर के रूप को खंगाला जा रहा है। रेड के बाद कई बड़े रसूखदारों ने एहतियातन अपने फोन भी बंद कर लिए हैं।
ईडी की कार्रवाई पर परिजनों ने उठाए सवाल
अचानक हुई प्रवर्तन निदेशालय टीम की कार्रवाई से स्तब्ध संविदाकार केके सोहगौरा के भाई प्रदीप सोहगौरा ने मीडिया के सामने आकर एजेंसी के तरीकों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सुबह-सुबह अचानक दस लोग हमारे घर के अंदर घुस आए और उन्होंने खुद को ईडी का अधिकारी बताया। लेकिन जब उनसे परिचय पत्र दिखाने के लिए कहा गया तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया। विभाग की तरफ से कोई सम्मन या नोटिस नहीं मिला है अचानक इस तरह घर के अंदर घुसकर तलाशी लेना समझ से परे है।
12 लाख नगद और दस्तावेज साथ ले गई ईडी की टीम
ईडी की टीम ने सुबह चार जगहों पर दबिश दी थी। देर रात तक कई जगहों पर कार्रवाई पूरी होने की जानकारी सामने आई। इसमें केके सोहगौरा भी शामिल हैं। उनके घर से शाम को टीम निकल गई। केके सोहगौरा ने इस पूरी कार्रवाई के पीछे सेमरिया विधायक अभय मिश्रा का हाथ होना बताया। उन्होंने बताया कि डामर घोटाले को लेकर पहले ईओडब्लू से शिकायत की गई। मामला दर्ज कराया गया। इसके बाद अब ईडी की कार्रवाई हुई। जो सफेद, काला कर रहे उन पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने बताया कि ईडी ने घर से 12 लाख नगद और जमीन, घर के दस्तावेज जब्त किए हैं। उन्होंने ईडी पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया है।

बिहार से उज्जैन पहुंचे 16 सदस्यीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान वीर भारत संग्रहालय, महाकाल महालोक और सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच-मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य में मादा चीता 'राधा' को खुले में छोड़ा। अब गांधी सागर में चीतों की संख्या चार हो गई है। जानिए प्रोजेक्ट चीता की पूरी जानकारी, विस्तार और इससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य।
भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का 'शाखा संगम' और स्वयंसेवक एकत्रीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता दत्तात्रेय होसबाले ने भारत की 5 हजार साल पुरानी सभ्यता और आपदा के समय समाज की सहभागिता पर विस्तार से अपने विचार रखे।
भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में चलती बाइक पर दोस्त ने दूसरे दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। जानिए क्या है 15 दिन पुराने विवाद और इस सनसनीखेज वारदात की पूरी कहानी।
रीवा में प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की। 7 अक्टूबर को सेवा कलश यात्रा और 10 अक्टूबर को सेवा सेतु कार्यक्रम होंगे। बाढ़ नियंत्रण के लिए अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए।
मऊगंज के मलकपुर में करंट की चपेट में आने से नर हाथी की मौत हो गई। वन विभाग ने पोस्टमार्टम की तैयारी की, जबकि साथी हाथी भरत के रेस्क्यू के लिए बांधवगढ़ की टीम पहुंची।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भोपाल संभाग से रीवा पहुंचे युवाओं के दल को रवाना किया। युवाओं ने महामृत्युंजय मंदिर, व्हाइट टाइगर सफारी, पुरवा प्रपात और बसामन मामा गौ अभ्यारण्य का भ्रमण किया।
अमानगंज से बीएमओ कार्यालय गुनौर स्थानांतरित किए जाने की चर्चा से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। कार्यालय के नए भवन का उद्घाटन प्रस्तावित था, लेकिन स्थानांतरण की प्रशासनिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
सतना में कॉलेज छात्रा को कथित रूप से धमकाने, पीछा करने और संबंध बनाने का दबाव डालने के मामले में कोलगवां पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार किया। मोबाइल जांच से डिजिटल साक्ष्य जुटाए जाएंगे।
सतना जिला अस्पताल में मैहर से रेफर प्रसूता ने मृत बच्चे को जन्म दिया, इसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि अस्पताल ने जांच और पोस्टमार्टम कराया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह