पीएमश्री मॉडल साइंस कॉलेज रीवा अब छात्रों की पहली पसंद बन चुका है। पहले जहां सीमित कोर्स और सुविधाएं थीं, वहीं अब हर विषय उपलब्ध है। एडमिशन संख्या चार गुना बढ़ गई है, एआई और फिनटेक जैसे डिप्लोमा कोर्स आईआईटी दिल्ली से जुड़े हैं, सभी विषयों में रिसर्च शुरू हो चुकी है और टॉप क्लास सुविधाओं के साथ यह कॉलेज पूरे प्रदेश में अलग पहचान बना रहा है।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
पहले सिर्फ मॉडल था तो हर मामले में कॉलेज पीछे चल रहा था। जब से पीएमश्री हुआ तो कॉलेज को चार चांद लग गए। यहां कोर्स बढ़ गए। दिल्ली आईआईटी से एआई के डिप्लोमा कोर्स चलाए जा रहे है। साइंस के हर विषय में रिसर्च जोड़ दिया गया है। बसों की सुविधा मिल गई है। छात्रों की जो सीटें कभी भरती नहीं थी, अब यहां मारामारी है। छात्र संख्या चार गुना बढ़ गई है।
मॉडल साइंस कॉलेज का नाम किसी से छुपा नहीं है। इसकी स्थापना वर्ष 1963 में हुई थी। तब से यहां सिर्फ तीन कोर्स संचालित हो रहे थे। छात्र संख्या कुल मिलाकर 3 हजार के अंदर ही सिमट जा रही थी। सुविधाओं के नाम पर यहां कुछ नहीं था। शिक्षक भी पर्याप्त नहीं थे। अतिथि विद्वानों के भरोसे कॉलेज चल रहा था। जब से पीएम श्री का नाम जुड़ा है, तब से यहां के हालात बदल गए हैं। इंन्फ्रास्ट्रचर से लेकर सुविधाओं में चार चांद लग गए है। अब यह पहले वाला मॉडल साइंस नहीं रह गया है। यहां ऐसा कोई भी विषय नहीं शेष है जो संचालित न हो रहा हो। राष्टÑीय शिक्षा नीति के तहत एक ही छत के नीचे वह सारे विषयों की पढ़ाई कराई जा रही है जिसके लिए छात्र इधर उधर भटक रहते थे। विषय बढ़ने से सीटें भी बढ़ गई। अब यहां प्रथम वर्ष में ही एडमिशन संख्या 4 हजार पहुंच गई है। इससे ही कॉलेज की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। अब यह कॉलेज सभी को मात दे रहा है।
यह कोर्स किए जा रहे हैं संचालित
पीएम श्री मॉडल साइंस कॉलेज में पहले बीएससी, एमएससी और बीसीए ही संचालित हो रहा था। अब यहां बीए, बीबीए, बीकॉम, बीकाम बीएफएसआई, बीसीए, बीएससी प्लेन विषय संचालित किए जा रहे हैं। इसके अलावा डिप्लोमा कोर्स में एआई और एआई फिन्टेक कोर्स संचालित किया जा रहा है। इसमें एडमिशन सिर्फ उन्हें ही मिलता है जो आईआईटी दिल्ली से आयोजित आनलाइन परीक्षा में पास होते हैं। अन्य कोर्स के साथ छात्रों को यह डिप्लोमा फ्री में कराया जाता है। इसकी फीस मप्र सरकार वहन करती है। इसके अलावा कम्प्यूटर साइंस और बायोटेक विषय पहले सेल्फ फायनेंस थे। फीस 18 हजार रुपए साल लगती थी। अब यह रेग्युलर विषय में शामिल हो गए हैं। फीस कम हो गई है।
खाली पद भर गए, सहायक प्राध्यापकों की कमी हुई दूर
भले ही दूसरे कॉलेजों में सहायक प्राध्यपक न हो लेकिन पीएम श्री एक्सीलेंस कॉलेज इस मामले में धनी है। यहां सीटों को भरने के लिए दूसरे जिलों और कॉलेजों से सहायक प्राध्यापकों की पदस्थापना की गई। यहां पहले 17 और बाद में 5 सहायक प्राध्यापक पदस्थ किए गए। नए कोर्स आर्ट और कामर्स शुरू किए गए। इनके भी शिक्षक कॉलेज को मिले। पहले जो छात्र छात्राएं आर्ट और कामर्स के लिए जीडीसी और टीआरएस जाते थे। वह अब यहां आ रहे हैं।
टॉप क्लास फैसिलिटी मिल रही
मॉडल साइंस कॉलेज के पीएमश्री होने पर यहां सुविधाआें में इजाफा हुआ है। 40 नए कम्प्यूटर का लैब खोला गया है। दो बसें संचालित की जा रही हैं। इसके अलावा नवीन सभागार भी बन कर तैयार हो गया है। इस वर्ष एआईसीटी से बीबीए और बीसीए की संबद्धता भी मिल गई है। इसके अलावा कॉलेज में होटल मैनेजमेंट और एविएशन के कोर्स भी संचालित होने हैं। एयरपोर्ट और होटलों का विस्तार होने का इंतजार चल रहा है।
साइंस के सभी विषयों को रिसर्च से जोड़ा गया
साइंस कॉलेज में 7 विषय है। इसमें बॉटनी, जुलॉजी, कैमेस्ट्री, जियोलॉजी, मैथ, स्टैट, फिजिक्स शामिल हैं। इन सभी विषयों को रिसर्च से जोड़ दिया गया है। रिसर्च विथ आॅनर्स कर दिया गया है। इसमें बीएससी 4 साल की कर दी गई है। छात्र इन कोर्स में रिसर्च भी कर सकते हैं। सभी विषयों के लिए रिसर्च सेंटर बनाया गया है।
कॉलेज में अभी बहुत कुछ होना है। पीएमश्री होने के बाद यहां एक ही छत के नीचे सभी विषयों के अध्ययन की सुविधाएं दी जा रही है। सभी कोर्स शुरू किए गए हैं। छात्रों की संख्या 4 गुना बढ़ गई है। साइंस के सभी विषयों में रिसर्च कराया जा रहा है। रिसर्च सेंटर बनाया गया है। एआई का डिप्लोमा कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। यहां ऐसी शिक्षा दी जा रही है कि यहां से निकलने के बाद छात्रों का भविष्य सुरक्षित रहे। उन्हें आसानी से बड़े संस्थानों में नौकरी मिल जाए।
प्रो. रविन्द्र तिवारी, प्राचार्य, पीएमश्री मॉडल साइंस कॉलेज रीवा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को देश के महत्वपूर्ण थिंक-टैंक नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।
सतना नगर निगम में आठ एल्डरमैन की नियुक्ति के साथ परिषद का राजनीतिक समीकरण बदला। एल्डरमैन बैठकों में जनहित के मुद्दे उठा सकेंगे, लेकिन उन्हें बजट, वित्तीय अधिकार और मतदान का अधिकार नहीं मिलेगा।
सतना में जनसुनवाई के दौरान आउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतन और ईपीएफ अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। आशा कार्यकर्ता ने लंबित ज्वाइनिंग की गुहार लगाई, जबकि एक मां ने बीमार बेटे के इलाज के लिए रोजगार मांगा।
सतना फल-सब्जी मंडी में किसानों के लिए बनाई गई पानी की टंकी वर्षों से बंद पड़ी है। अब बच्चे उस पर चढ़ रहे हैं, जिससे बड़े हादसे का खतरा बढ़ गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
रेलवे ने 1 अगस्त से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नई टोकन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। स्वयं उपस्थित यात्रियों को एजेंटों से पहले प्राथमिकता मिलेगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और दलालों पर अंकुश लगेगा।
सतना-मैहर में खरीफ सीजन के लिए खाद का पर्याप्त भंडारण होने के सरकारी दावों के बावजूद बिक्री केंद्रों पर किसानों की लंबी कतारें लगी हैं। आंकड़ों में उपलब्धता और वास्तविक वितरण के बीच बड़ा अंतर सामने आया है।
दिल्ली में पीएम निवास के पास राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में भोपाल में भाजपाइयों ने कांग्रेस कार्यालय तक मार्च निकाला।
इंदौर में नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का उग्र प्रदर्शन। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर पहुंचे छात्रों पर कार्रवाई, दो गिरफ्तार। विधानसभा में भी गूंजा मुद्दा।
जानिए मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन की मुख्य खबरें। कांग्रेस विधायकों का विरोध प्रदर्शन, चंबल परियोजना पर तीखी बहस और 7,765.76 करोड़ रुपए के अनुपूरक बजट पर पूरी जानकारी।
रीवा के समान थाना पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीन वारदातों का खुलासा हुआ और चोरी के वाहन व लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया।