सतना में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने वाली दो बहनों पूजा और पूनम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। नकली सोना उपलब्ध कराने वाले प्रतीक शर्मा को भी पकड़ा गया, जिसके पास से ₹14.53 लाख के नकली जेवर बरामद हुए हैं। पुलिस ने पूरे मामले में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नकली सोना देने वाला युवक भी धराया, युवक से 14 लाख 53 हजार के जेवर जब्त
सतना, स्टार समाचार वेब
नकली सोना बैंक में गहन रख 15 लाख रुपए का गोल्ड लोन लेने वाली जालसाज बहनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों को नकली हालमार्क मोनो लगा सोना उपलब्ध कराने वाले युवक को भी पकड़ा गया है। युवक के कब्जे से साढे 14 लाख रुपए के जेवरात जब्त किए गए हैं। आरोपी युवक को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार युवतियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से दोनों को केन्द्रीय जेल भेज दिया गया।
दोनों बहनों ने लिया था लोन
इस संबंध में टीआई मैहर अनिमेष द्विवेदी ने बताया कि गोल्ड लोन में नकली सोने जमा कर जालसाजी की शिकायत सराफा कारोबारी के द्वारा की गई थी। जांच में पाया गया कि विवेक नगर निवासी पूजा और उसकी बहन पूनम के द्वारा वर्ष 2023 में मध्यांचल ग्रामीण की मैहर शाखा में गोल्ड लोन के लिए आवेदन किया गया। दोनो के द्वारा लोन के लिए सोने के जेवर बैंक के द्वारा नियुक्त गोल्ड आॅपरेटर से जांच कराई गई, जांच के उपरांत पूनम को 8 लाख 15 हजार और पूजा को 6 लाख 47 हजार रुपए का लोन स्वीकृत किया गया।
यूं खुली पोल
गोल्ड लोन के लिए बैंक में जमा सोने के जेवर खरीदने के पश्चात सराफा कारोबारी के द्वारा सभी जेवरों की जांच हालमार्क सेंटर सतना में कराई गई जहां जांच में पाया गया कि उक्त जेवर नकली सोने के हैं। तब सराफा कारोबारी ने मैहर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई, जांच के उपरांत पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। कोतवाली टीआई श्री द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार की शाम दबिश देकर आरोपिया पूजा सिंह पिता अशोक सिंह निवासी विवेक नगर थाना मैहर और उसकी बड़ी बहन पूनम सिंह को गिरप्तार कर लिया गया।
इन दोनों को नकली सोना उपलब्ध कराने वाले प्रतीक शर्मा (प्रणामी) पिता हितेन्द्र शर्मा निवासी धाम मोहल्ला प्रणामी मंदिर के पास जिला पन्ना को पकड़ा गया है। जालसाज प्रतीक के कब्जे से हालमार्क लगे सोने के 14 लाख 53 हजार रुपए कीमत के 17 जेवर जब्त किए गए हैं। आरोपी प्रतीक को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी के द्वारा नकली हालमार्क लगाकर नकली सोने के जेवर बेंचने का काम किस तरीके से किया जा रहा है और आरोपियोें के द्वारा किन- किन लोगों के साथ धोखाधड़ी की गई।
सराफा कारोबारी ने खरीदा था गहन रखे जेवर
लोन की अदायगी नियमानुसार न किए जाने पर बैंक के द्वारा बार- बार पूजा और पूनम को लोन जमा करने के लिए कहा गया, दोनों ने घर में शादी होने का हवाला देते हुए बैंक मैनेजर से कहा कि सोने के जो जेवर गहन रखे हुए हैं उन्हें बेंचकर लोन जमा करा लिया जाए तत्पश्चात बैंक के द्वारा उक्त सोने के जेवर की बिक्री किए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई। सराफा कारोबारी मुकेश सोनी के द्वारा जेवर खरीदने की पेशकश की गई। लोन के लिए जमा सोने के जेवर में हालमार्क एवं सरकारी सील लगी थी। सील का आॅनलाइन वेरीफिकेशन करने पर सोने के जेवर असली प्रतीत हो रहे थे लिहाजा 17 लाख 22 हजार रुपए का नगद भुगतान किए जाने पर सभी जेवर सराफा कारोबारी को बेंच दिए गए। गहन रखे सोने के जेवर की बिक्री से मिली रकम से पूजा और पूनम के खाते में जमा कराकर उनका लोन बंद किया गया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।