महेश भट्ट के भाई और फिल्ममेकर विक्रम भट्ट को ₹30 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में मुंबई से गिरफ्तार किया गया। उन पर बायोपिक बनाने के नाम पर उदयपुर के डॉ. अजय मुर्डिया को ठगने का आरोप है।

मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट के भाई और एक्ट्रेस पूजा-आलिया भट्ट के चाचा, विक्रम भट्ट को रविवार को मुंबई और राजस्थान पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उन पर उदयपुर के व्यवसायी डॉ. अजय मुर्डिया से ₹30 करोड़ की धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप है।
पुलिस ने विक्रम भट्ट को मुंबई के यारी रोड स्थित गंगा भवन अपार्टमेंट से हिरासत में लिया, जो उनकी साली का घर बताया जा रहा है। राजस्थान पुलिस अब उन्हें उदयपुर ले जाने के लिए बांद्रा कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड के लिए आवेदन करेगी।
क्या है ₹30 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला?
राजस्थान स्थित इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनीज और इंदिरा IVF के मालिक डॉ. अजय मुर्डिया ने 17 नवंबर को विक्रम भट्ट समेत 8 लोगों के खिलाफ ₹30 करोड़ की धोखाधड़ी की FIR दर्ज कराई थी।
मुर्डिया का आरोप है कि उनकी मुलाकात दिनेश कटारिया से हुई थी, जिन्होंने उनकी पत्नी की बायोपिक बनाने का प्रस्ताव दिया। इसके बाद 24 अप्रैल 2024 को मुंबई के वृंदावन स्टूडियो में उनकी मुलाकात विक्रम भट्ट से कराई गई।
बायोपिक के नाम पर लिया गया निवेश:
चर्चा के दौरान, विक्रम भट्ट ने अजय मुर्डिया को भरोसा दिलाया कि वह फिल्म निर्माण की पूरी जिम्मेदारी लेंगे।
विक्रम भट्ट ने अपनी पत्नी श्वेतांबरी और बेटी कृष्णा को फिल्ममेकिंग से जुड़ा बताकर, अपनी पत्नी की फर्म VSB LLP को पार्टनर बनाया।
'बायोनिक' और 'महाराणा' नामक दो फिल्मों के लिए ₹40 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट किया गया।
31 मई 2024 को विक्रम भट्ट को ₹2.5 करोड़ RTGS किए गए। बाद में, उन्हें ₹47 करोड़ में 4 फिल्में बनाने का प्रस्ताव मिला, जिससे ₹100-200 करोड़ के मुनाफे का वादा किया गया।
मुर्डिया ने विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी के कहने पर उनके बताए हुए वेंडर्स को ऑनलाइन पेमेंट की, और इंदिरा एंटरटेनमेंट LLP के खाते से भी भुगतान किया गया।
फर्जी वेंडर्स और पेमेंट का हेरफेर:
शुरुआती जांच में सामने आया कि जिन वेंडर्स को इंदिरा एंटरटेनमेंट के खाते से पेमेंट की गई, वे फर्जी थे। रिकॉर्ड के अनुसार, ये वेंडर्स पुताई वाले या ऑटो रिक्शा चालक निकले। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि इन वेंडर्स को की गई पेमेंट का एक बड़ा हिस्सा वापस विक्रम भट्ट की पत्नी के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता था।
लुकआउट नोटिस के बाद गिरफ्तारी
इस मामले में पिछले सप्ताह विक्रम भट्ट, उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट समेत 6 आरोपियों के खिलाफ उदयपुर पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया था और उन्हें 8 दिसंबर तक पेश होने के लिए कहा गया था। हालांकि, लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद विक्रम भट्ट ने मीडिया से बातचीत में दावा किया था कि उन्हें इस मामले में कोई नोटिस नहीं मिला है और राजस्थान पुलिस को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने अपनी बेगुनाही का दावा करते हुए कहा था कि फिल्म 'विराट' में देरी शिकायतकर्ता द्वारा टेक्नीशियनों को भुगतान न करने के कारण हुई थी, और उनके पास अपनी बात साबित करने के लिए पुख्ता सबूत हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नीम करोली बाबा की फिल्म हनुमान अंश का कमाल जारी है। 54 दिनों के बाद, फिल्म ने भारत में 312.38 करोड़ रुपए कमाए, जबकि ग्रॉस 369 करोड़ रुपए रहा। फिल्म ने अपने चौथे सप्ताह 61 करोड़ रुपए कमाकर पारंपरिक बॉक्स आॅफिस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जबकि ओपनिंग वीक का कलेक्शन 1.08 करोड़ रुपए था।
संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर से रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के बहुप्रतीक्षित लुक सामने आए हैं, इस महत्वाकांक्षी फिल्म को लेकर उत्सुकता एक और लेवल पर पहुंच गई है। ये तीन शानदार लुक उस दुनिया की झलक दिखाते हैं जिसे भंसाली अपने नए सिनेमाई तमाशे के साथ बना रहे हैं, एक बार फिर उनकी खास विजुअल कहानी को सुर्खियों में ला रहे हैं।
फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले अक्षय खन्ना अब अपनी नई प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता ने मुंबई के पॉश इलाके मालाबार हिल में 33.26 करोड़ रुपए का आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। अक्षय खन्ना द्वारा खरीदे गए अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 2,341.39 वर्ग फीट (217.52 वर्ग मीटर) है।
फिल्म कल्कि 2898 एडी में दीपिका की जगह कोई नहीं लेने वाला। इस बात का खुलासा खुद फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ने किया है। दरअसल, पिछले कुछ समय से पार्ट 2 में नई कास्टिंग को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ रहे थे। अब अश्विन ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।
संजय लीला भंसाली फैंस की बेचैनी बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। गंगुबाई काठियावाड़ी के बाद उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म लव एंड वॉर से अभिनय के एक के बाद एक दमदार पोस्टर सामने आ रहा है। सबसे पहले उन्होंने रणबीर कपूर के दो लुक शेयर किए, जिसे देखने के बाद फैंस एक्टर की तारीफ करते नहीं थके।
लालबागचा राजा दर्शन के दौरान कोमल रानी संग वायरल वीडियो पर गोविंदा ने दिया बड़ा बयान। अभिनेता ने इसे अपनी छवि खराब करने और परिवार से दूर करने की सोची-समझी साजिश बताया।
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मुश्ताक खान का 56 वर्ष की आयु में लिवर कैंसर के कारण निधन हो गया है. पिछले 15 दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे. उनकी मौत से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
अभिनेता धनुष की अपकमिंग फिल्म ओम चैप्टर 1 की रिलीज डेट को टाल दिया गया है। ये फिल्म अब 16 अक्टूबर, 2026 को रिलीज नहीं होगी। धनुष ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि ऐसा फैसला उन्होंने अभिनेता रजनीकांत की तमिल फिल्म से क्लैश रोकने के लिए किया है।
बिग बॉस 20 के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने सोशल मीडिया ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई। सलमान ने कैटरीना कैफ के पोस्ट प्रेग्नेंसी वेट गेन का मजाक उड़ाने वालों को आड़े हाथों लिया और पैपराजी पर भी भड़के।
टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा 2' में मनोज तिवारी-सुरभि तिवारी और दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया जैसी मशहूर जोड़ियां नजर आएंगी। जानिए इस शो की पूरी डिटेल।