
इवेंट से उनके कई लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
प्यारे दोस्तों, अब अलविदा कहने का समय आ गया
आलिया ने इंस्टाग्राम पर नए लुक में तस्वीरें पोस्ट की

मुंबई। स्टार समाचार वेब
अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों कान फिल्म फेस्टिवल में मौजूद हैं। इवेंट से उनके कई लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में आलिया का एक नया लुक कान फिल्म फेस्टिवल से सामने आया है। नए लुक में आलिया के कुछ दिलकश अंदाज लोगों को देखने के लिए मिले। दरअसल, आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर नए लुक में कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। साथ ही कैप्शन लिखा है, प्यारे दोस्तों, अब अलविदा कहने का समय आ गया है।। आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट से जाहिर कर दिया है कि यह उनका कान फिल्म फेस्टिवल में आखिरी लुक है। यह लुक भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।
ड्रेस ताहिलियानी ने की डिजाइन
कान फिल्म फेस्टिवल में आखिरी बार आलिया नजर आई हैं। इसके बाद वह भारत लौटेंगी। उन्होंने इवेंट में मैरून आॅफ शोल्डर कॉर्सेट गाउन पहना है। सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने आलिया भट्ट के लुक की जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि यह ड्रेस तरुण ताहिलियानी ने डिजाइन की है।
फैशन के हिसाब से ढाला गया
इस ड्रेस में इंडियन चिंट्ज टेक्सटाइल्स की विरासत को आज के फैशन के हिसाब से ढाला गया है। यही वजह है कि आलिया भट्ट का लुक इंडो-वेस्टर्न टच लिए हुए है। डार्क बरगंडी और लाइट आइवरी कलर वाली इस ड्रेप्ड साड़ी को विक्टोरियन एरा के कॉन्सेप्ट में बनाया है। इस लुक में आलिया बोल्ड, एलीगेंट दोनों ही नजर आ रही हैं।
हेयरस्टाइल में हाईबन बनाया
आलिया भट्ट ने नेचुरल मेकअप टीमअप किया है। ज्वेलरी भी विंटेज स्टाइल की कैरी की है। जिससे उनका गाउन लुक और भी कमाल का नजर आ रहा है। इसके अलावा हेयरस्टाइल में आलिया ने हाईबन बनाया हुआ है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हॉलीवुड की हमेशा चमक-धमक वाली दुनिया लोगों को आकर्षित करती है, लेकिन रेड कार्पेट और यॉट पार्टियों के पीछे कड़वा और घिनौना सच भी छिपा होता है, जहां यंग अभिनेत्रियों की इज्जत के साथ खुलेआम खिलवाड़ किया जाता है।
अभिनेता जैकी श्रॉफ की अगली फिल्म द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो और पत्रलेखा व मानवी गगरू स्टारर हीर सारा और पुदुचेरी के ट्रेलर आज रिलीज हो गए हैं। एक साथ दो फिल्मों के ट्रेलर सामने आए हैं। दोनों ही फिल्मों की कहानी पूरी तरह से अलग है।
बॉलीवुड में पिछली बार जब एक रोमांटिक फिल्म आई थी, तब उसने हर किसी को थिएटर की तरफ पहुंचने पर मजबूर किया था। अहान पांडे-अनीत पड्डा स्टारर सैयारा 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। लोगों में इसका क्रेज सभी ने देखा है।
थलपति विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने आज सुबह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। इस खास मौके पर उनकी करीबी दोस्त तृषा कृष्णन भी पहुंची हैं। साड़ी-बिंदी में तृषा कृष्णन का ट्रेडिशनल लुक चर्चा में बना हुआ है।
अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। इनमें नयनतारा के साथ उनकी अनटाइटल्ड फिल्म और मातृभूमि जैसी फिल्में शामिल हैं। इस बीच पिछले दिनों सलमान खान की द फैमिली मैन फेम मेकर्स राज एंड डीके के साथ एक तस्वीर सामने आई थी।
अभिनेत्री सयानी गुप्ता को बड़ी उपलब्धि मिली है। उन्हें कहानी कहने के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए हार्वर्ड साउथ एशियन एसोसिएशन ने पर्सन ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा है। अभिनेत्री का ग्लोबल लेवल पर सांस्कृतिक प्रभाव बढ़ा है।
कुछ महीने पहले रिलीज हुए अभिनेत्री नोरा फतेही के गाना सरके चुनर पर जमकर विवाद हुआ था। अब गुरुवार को इस मामले में एक्ट्रेस राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुईं। यहां उन्होंने मीडिया से बात कर अपनी सफाई दी। गौरतलब है कि इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने नोरा फतेही से पहले संजय दत्त को तलब किया था।
अभिनेता रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर-2 रिलीज के बाद से ही अपनी शानदार कमाई जारी रखे हुए है। इंडियन बॉक्स आफिस के साथ-साथ धुरंधर-2 ने दुनियाभर में अपनी कमाई का डंका बजा दिया है। फिल्म को बॉक्स आफिस पर 48 दिन पूरे हो चुके हैं और ये हाल ही रिलीज हुई भूत बंगला, राजा शिवाजी और एक दिन को कड़ी टक्कर दे रही है।
एकता कपूर के शो 'नागिन 7' में हुई बड़ी तकनीकी लापरवाही। बिना एडिटिंग के ही टेलीकास्ट हुआ नीली स्क्रीन वाला सीन, सोशल मीडिया पर जमकर उड़ रहा है मजाक।