सतना में बसपा नेता शुभम साहू की हत्या का बदला लेने के लिए चचेरे भाइयों ने आरोपी के चाचा पर खुलेआम फायरिंग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। एक आरोपी नाबालिग निकला। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

सतना, स्टार समाचार वेब
बसपा नेता की हत्या का बदला लेने चचेरे भाईयों ने जेल में बंद आरोपी के चाचा को टारगेट कर कई राउंड हवाई फायरिंग की। ताबड़तोड़ फायरिंग से महदेवा में अफरा- तफरी मच गई। गोली चलने की आवाज सुनकर पहुंचे तीन पुलिस कर्मियों ने जाबांजी का परिचय देते हुए कट्टा- कारतूस से लोड दोनों बदमाशों को अपने कब्जे में ले लिया। सूचना दिए जाने पर कोतवाली से पुलिस का अतिरिक्त फोर्स पहुंचा। दोनों बदमाशों को पकड़ कर कोतवाली लाया गया। दोनों के कब्जे से 315 बोर का कट्टा और कारतूस बरामद किए गए हैं। एक बदमाश नाबालिग है।
... और टारगेट कर चलाई गोली
जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थानान्तर्गत महदेवा निवासी भागवत प्रसाद गौतम गुरुवार को महदेवा चौराहे से पैदल घर की तरफ आ रहा था। रास्ते में शिवम साहू और उसके साथी खड़े हुए थे। शिवम और उसके साथी शराब के नशे में थे। भागवत को देखते ही शिवम ने गाली-गलौज कर धमकाया कि भतीजों को जेल के अंदर बंद कराया है अब इसका नम्बर है। यह कहकर शिवम ने कट्टा निकाला और भागवत को टारगेट कर गोली चला दी। किसी तरह भागवत ने अपनी जान बचाई। वह मौके से जान बचाकर भागा। इसके बाद शिवम और उसके साथियों ने ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंंग की। गोलियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घरों के अंदर पनाह ले ली। लोग दहशत में आ गए।
सिविल ड्रेस में पहुंचे पुलिस कर्मी
सिटी कोतवाली की एक पुलिस टीम पिछले दिनों हुई गोलीकांड में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए महदेवा की तरफ गई हुई थी। इस बीच महदेवा बस्ती से लगातार गोली चलने की आवाज सुनाई दी। तब तक कुछ स्थानीय लोगों ने भी पुलिस कर्मियों को घटनाक्रम से अवगत कराया। जानकारी लगने पर एएसआई हेमराज, प्रधान आरक्षक राहुल सिंह, आरक्षक अजीत सिंह सिविल ड्रेस में महदेवा पहुंचे। यहां पर शिवम और उसके साथी खुलेआम कट्टा लहराकर गोली चला रहे थे। सिविल ड्रेस में पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शिवम और उसके भाई को धर दबोचा। शिवम और उसके साथियों ने पुलिस कर्मियों से उलझने का प्रयास किया लेकिन तब तक सूचना मिलने पर टीआई कोतवाली रावेन्द्र द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शिवम और उसके नाबालिग साथी को कट्टा- कारतूस के साथ धर दबोचा।
भाई की हुई थी हत्या
आरोपी शिवम साहू बसपा नेता शुभम साहू का चचेरा छोटा भाई है। पिछले 14 मई की देर रात शुभम साहू पर जानलेवा हमला किया गया था। हमले में घायल शुभम की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। शुभम की हत्या के आरोप में गौतम परिवार के 11 सदस्य जेल में बंद हैं। अपने बड़े भाई की हत्या का बदला लेने शिवम ने अपने नाबालिग भाई के साथ मिलकर गौतम परिवार के भागवत को टारगेट कर गोली चलाई। पुलिस ने बताया कि शिवम के विरुद्ध पूर्व से कई आपरधिक प्रकरण दर्ज हैं। इसके विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई भी की जा चुकी है। भागवत की शिकायत पर सिटी कोतवाली में धारा 109 बीएनएस एवं 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण जीरो में कायम कर केस डायरी सिविल लाइन पुलिस को भेजी गई है क्योंकि घटना स्थल सिविल लाइन थानान्तर्गत है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के गौतम नगर में रहवासी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित OYO होटल पर नगर निगम ने की पहली बड़ी सीलिंग कार्रवाई। वहीं व्यापारियों ने मिंटो हॉल स्थित गांधी प्रतिमा के सामने रामधुन गाकर किया विरोध।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने उज्जैन के खाचरोद स्थित भगवान श्री राम मंदिर विवाद पर 72 साल बाद ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि मंदिर की संपत्ति के असली मालिक सिर्फ भगवान श्री राम हैं और इसका उपयोग केवल धार्मिक कार्यों के लिए होगा।
मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में दिव्यांग बच्चों संग राखी बांधी। शक्कर के दामों, सड़कों की स्थिति और अमेरिकी वीजा विवाद पर उनके बेबाक और हास्यप्रद बयानों की पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
मॉडल-एक्टर त्विषा शर्मा की मौत के मामले में सीबीआई की चार्जशीट पर विवाद गहरा गया है। सीबीआई ने इसे आत्महत्या माना है, लेकिन पिता नवनिधि शर्मा ने हत्या का आरोप लगाते हुए अदालत में चुनौती देने का फैसला किया है।
रीवा में 20 अगस्त की बाढ़ के पांच दिन बाद भी कई मोहल्ले जलमग्न हैं। लोग घरों में कैद हैं और नाव से आवाजाही कर रहे हैं। महापौर ने जलभराव के कारणों की जांच और स्थायी समाधान की रिपोर्ट मांगी।
रीवा में सामाजिक कार्यकर्ता से कथित अभद्रता और नशीली सिरप कार्रवाई पर व्यापारियों ने विरोध जताया। सैकड़ों व्यापारियों ने आईजी कार्यालय तक मार्च कर ज्ञापन सौंपा। आईजी ने दोनों मामलों की जांच के निर्देश दिए।
मऊगंज के अलहौवा गांव में ईद मिलाद्दुन्नबी की तैयारी कर रहे चार युवकों पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप है। एक युवक गंभीर रूप से झुलसा, पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और प्रधान आरक्षक निलंबित हुआ।
बाणसागर बांध का जलस्तर 340.76 मीटर पहुंचने पर तीन रेडियल गेट खोलकर सोन नदी में करीब 300 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया। सीधी, शहडोल और सिंगरौली में नदी किनारे गांवों को अलर्ट किया गया।
सतना में नौ साल से जारी सीवर कार्य की गुणवत्ता और सड़क रेस्टोरेशन पर सुनवाई हुई। निगरानी एजेंसी ने काम बेहतर बताया, जबकि जमीनी हालात पर सवाल उठे। तहसीलदार जांच कर रिपोर्ट सौंपेंगे।
सतना जिला अस्पताल की मॉड्यूलर ओटी में ऑक्सीजन लीकेज मिलने से मंगलवार के चार नियमित ऑपरेशन स्थगित करने पड़े। शिकायत के बाद अस्थायी मरम्मत हुई, लेकिन स्थायी समाधान और ओटी की सुरक्षा को लेकर सवाल कायम हैं।