दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 पर हुए हमले और सूझबूझ से 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मछार की पूरी घटना की जानकारी पढ़ें।

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान (FZ1073) को दुर्घटनाग्रस्त करने की साजिश के मामले में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। यूएई का विशेष अभियोजन दल अब इस बात की गहराई से छानबीन कर रहा है कि क्या इस घटना का संबंध किसी आतंकवादी गतिविधि, पूर्व-नियोजित साजिश या किसी बाहरी निर्देश से था। जांचकर्ता यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर यह हमला किसके इशारे पर किया गया था।
द टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, विमान को क्रैश कराने की कोशिश करने के आरोपी ओमानी पायलट के खिलाफ सबसे पहले सऊदी अरब की ओर से शुरुआती जांच की जाएगी। इसके बाद आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संयुक्त अरब अमीरात को सौंप दिया जाएगा। एक इजरायली अधिकारी ने उम्मीद जताई है कि सऊदी जांच पूरी होने के बाद यूएई की विस्तृत जांच से इस घटना से जुड़े कई अहम और चौंकाने वाले खुलासे सामने आएंगे।
दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद, सफर के दौरान को-पायलट ने भारतीय पायलट स्मित मछार पर धारदार हथियार से अचानक हमला कर दिया था। इस गंभीर हमले में भारतीय पायलट बुरी तरह घायल हो गए और अत्यधिक खून बहने के कारण बेहोशी की हालत में थे। इसके बावजूद, उन्होंने असाधारण साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोला, फ्लाइट का रूट बदला और विमान को सऊदी अरब के तबुक हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारकर 174 यात्रियों की जिंदगी बचा ली।
फ्लाईदुबई के मुताबिक, विमान के अन्य क्रू मेंबर्स ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए स्थिति पर काबू पाया और विमान को सुरक्षित किया। यूएई के विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि विमान देश में पंजीकृत होने के कारण, अंतरराष्ट्रीय नियमों और यूएई के कानूनों के तहत इस आपराधिक घटना की जांच का पूरा अधिकार वहां के न्यायिक अधिकारियों के पास है, भले ही अपराध देश की सीमा के बाहर हुआ हो। साथ ही, प्रशासन ने जनता से अपील की है कि जांच पूरी होने तक किसी भी तरह की अफवाहों या अपुष्ट जानकारियों पर ध्यान न दें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित क्वाड बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मुलाकात हुई। जानें क्वाड के 4 बड़े फैसलों, ईरान पर ट्रम्प के बयान और पीएम मोदी के तिरंगा सम्मान से जुड़े हर अपडेट के बारे में।
सीमा सुरक्षा बल (BSF) का एक जवान अनजाने में भारत-बांग्लादेश सीमा पार कर बांग्लादेश पहुँच गया, जिसे बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) ने हिरासत में ले लिया है। जवान की सुरक्षित वापसी के लिए फ्लैग मीटिंग की जा रही है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेन्सेन हुआंग को Nvidia के CEO के रूप में वापस लाने का समर्थन किया है। हुआंग ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोपों के बाद इस्तीफा दिया था। ट्रंप ने कहा हुआंग ने सबक सीख लिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आसियान-भारत शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारत और आसियान देशों के बीच बेहतर सहयोग पर जोर दिया। जानिए पूरी खबर विस्तार से।
होर्मुज जलडमरूमध्य में मिसाइल हमले का शिकार हुए पनामा के जहाज 'तारा गैस' की पहचान हो गई है। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने की पुष्टि, सवार सभी 24 भारतीय क्रू सदस्य सुरक्षित। UKMTO ने भी जारी की एडवाइजरी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला स्थित ऐतिहासिक खालसा दीवान गुरुद्वारे में मत्था टेका, अरदास में हिस्सा लिया और इसके पुनर्निर्माण की आधारशिला रखी। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प तीन दिवसीय दौरे पर मंगलवार को मनीला पहुंचे हैं। व्हाइट हाउस में वापसी के बाद क्वाड नेताओं के साथ यह उनकी पहली मुलाकात होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर मनीला पहुंचे। 23वें आसियान-भारत और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल। जानें भारत की एक्ट ईस्ट नीति और महासागर विजन का महत्व।
शेख हसीना की दिसंबर में संभावित वापसी की चर्चाओं के बीच उनके गृह जिले गोपालगंज में अवामी लीग समर्थकों का हिंसक प्रदर्शन। पुलिस वाहनों में तोड़फोड़, BGB की 6 प्लाटून तैनात।
इटली की सांसद डेबोरा बर्गामिनी ने यूरोपीय नेता जियाकोमो फिलिबेक की भाजपा पर ‘वोट चोर’ टिप्पणी की आलोचना की। कहा- 97 करोड़ मतदाताओं वाले भारत को लोकतंत्र पर लेक्चर देना गलत। जानें अमित शाह ने क्या कहा।
थाईलैंड के फुकेट में स्थित एक इमारत में भीषण आग लग गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हैं। पुलिस ने बताया कि आग तेजी से आस-पास की इमारतों में फैल गई। जिस इमारत में आग लगी, उस इमारत में गाड़ियां किराए पर देने का बिजनेस था।