रीवा पुलिस ने गोंड गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर गोविंदगढ़ और गुढ़ थाना क्षेत्र में हुई 12 चोरियों का खुलासा किया है। 16 लाख के जेवरात और नकदी जब्त की गई है। दो बदमाश पुलिस अभिरक्षा से फरार हैं। गैंग मऊगंज व सीधी जिले में भी कई वारदातों को अंजाम दे चुकी है।

गोविंदगढ़ और गुढ़ थाना क्षेत्र की 12 चोरियों का खुलासा
रीवा, स्टार समाचार वेब
सेंध लगाकर चोरी करने वाली गोंड गैंग पुलिस के हाथ लग गई है। रीवा पुलिस ने गैंग के कुल 6 सदस्यों को पकड़ा है। जिनसे पूछताछ में 12 चोरियों का खुलासा हुआ है। लेकिन इस बीच दो बदमाश पुलिस अभिरक्षा से भाग निकले थे। जबकि अन्य 4 बदमाशों के पास से 16 लाख के जेवरात बरामद हुये हैं। वहीं अन्य चोरियों के संबंध में इन बदमाशों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। यह गैंग रीवा ही नहीं बल्कि मऊगंज व सीधी जिले में भी चोरियों की दो दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुकी है।
खुलासा के संबंध में पुलिस ने बताया कि पिछले वर्ष से रीवा जिले में लगातार सेंध लगाकर चोरी की घटनाएं हो रही थी। इसे लेकर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने थाना प्रभारियों को मुखबिर तंत्र को एक्टिव कर बदमाशों को पकड़ने का निर्देश दिया था। इसी बीच गुढ़ एवं गोविंदगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि महाडाडी का गोंड गैंग चोरी कर रहा है। जिसके बाद डीएसपी हेड क्वार्टर हिमाली पाठक के नेतृत्व में दोनों थाना की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने महडाडी में दबिस देकर सुगेन्द्र गोंड एवं कमलेश केवट को पकड़ा। पूछताछ में बदमाशों ने अपने गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी दी। जिन्हें भी एक-एक कर पकड़ लिया गया। इसमें नागेन्द्र गोंड पुत्र दिलीप गोंड 21 वर्ष निवासी महदादी, अमर गोड पुत्र रंगनाथ गोड 30 वर्ष निवासी बैलौही थाना शाहपुर, पवन देव पुत्र प्रेमलाल गोंड 22 वर्ष निवासी पनगढ़ी थाना गढ़ एवं धीरज गोड पुत्र तमन्नेलाल गोंड 35 वर्ष निवासी धनवाही थाना बदेरा मैहर शामिल थे। इन बदमाशों ने गुढ़ की 10 व गोविंदगढ़ की 2 चोरियों का खुलासा किया। इनके कब्जे से 16 लाख रुपये के जेवरात बरामद किये गये।
इस तरह देते थे वारदात को अंजाम
उक्त गैंग शाम के समय रेकी कर गांव से बाहरी तरफ बसे घरों में सेधमारी कर चोरी करती थी। उपरोक्त गैंग का परिवार अपने गांव से बाहर निर्माणधीन मकानों में मजदूरी के बहाने डेरा बनाकर रहता है। ताकि पुलिस को इनकी उपस्थिति का पता चल न सके।
सुगेन्द्र और कमलेश हो गये थे फरार
इधर पुलिस के द्वारा सबसे पहले पकड़े गये मुख्य आरोपी सुगेन्द्र गोंड और कमलेश गोविंदगढ़ थाना से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गये थे। जिनका अब तक पता नहीं चल पाया है। इसके अलावा तीन अन्य सदस्य भी फरार हैं, जिसमें जालिम गोंड निवासी महाडाडी, पिन्टू गोंड निवासी महाडाडी एवं शैलेन्द्र गोड निवासी महाडाडी शामिल है। हालांकि पुलिस इनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही इन बदमाशें को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
अन्य थानों की पुलिस लेगी रिमांड
पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि उक्त गैंग रीवा, सीधी एवं मऊगंज के कई थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुकी है। लिहाजा पकड़े गये बदमाशों को न्यायालय में पेश कर अलग-अलग थानों की पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ करेगी। फिलहाल इन बदमाशों ने 16 लाख की ज्वेलरी समेत 63 हजार रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त की जाने वाली मोटर साइकिलें जब्त की गई हैं।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
उक्त गैंग को पकड़ने में मुख्य भूमिका थाना प्रभारी गोविंदगढ़ अरविन्द्र सिंह राठौर, थाना प्रभारी गुढ शैल यादव, उनि. निशा खूता, एएसआई रामजियावन वर्मा, गुलाब प्रसाद, इन्द्रभान सिंह, सुरेश साकेत, प्रधान आरक्षक राकेश वर्मा, द्वारिका पटेल, कमलेश रावत, शंकर सिंह, भूपेंन्द्र कारोसिया, बृजेन्द्र सिंह, शिवकुमार दुवे, सुन्दरम मिश्रा, आरक्षक कृष्णपाल सिंह, अर्पित सिंह, नीरज पाण्डेय, अमित पाण्डेय, संजीव मिश्रा, मनोज निमामा, विपिन यादव, सैनिक विनीत शुक्ला, काशीनाथ, सुधाकर आदि शामिल हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।