सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष का दायित्व मिलने पर कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी है। वे कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करेंगे ताकि चुनाव परिणाम पार्टी के पक्ष में आएं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है, कार्यकर्ता हो या नेता सभी सिर्फ पार्टी के लिए काम करते हैं, शीर्ष नेतृत्व ने मुझे संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी है और अपने कार्यकर्ता साथियों के साथ मैं इस जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का काम करूंगा ताकि चुनावों के समय परिणाम पार्टी के पक्ष में आ सकें।
यह बात सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने कहीं। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण जिलाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिलने पर ‘स्टार समाचार’से चर्चा के दौरान विधायक श्री कुशवाहा ने संगठन को लेकर अपनी भविष्य की कार्य योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा के साथ हुई चर्चा के कुछ अंश यहां पेश.... हैं।
स्टार समाचार : नए दायित्व को किस रूप में देखते हैं?
सिद्धार्थ : जिम्मेदारी है, मैं तो फुल टाइम जनता व पार्टी का काम कर रहा हूं। जनता की बात रखना व संगठन के बिना कोई काम कर पाना लोकतांत्रिक माहौल में संभव नहीं हैं। जो कमियां हैं उन्हें दूर कर संगठन को मजबूत किया जाएगा।
स्टार समाचार: पंचायत व वार्ड स्तर पर समितियों के गठन से कांग्रेस कितनी मजबूत होगी?
सिद्धार्थ : कांग्रेस ने जब भी कोई भी काम किया है वह जनहित व देश हित में ही किया है। पंचायत व वार्ड स्तर पर कमेटियां होंगी वो हमें समस्याएं जानने में मदद करेंगी, तभी तो हम उनके मुताबिक कुछ कर पाएंगे। हमें अपने सपनों का शहर बनाने या फिर जो जनता की आवश्यकता व समय की मांग है। उसके हिसाब से मन माफिक काम न हो और आवश्यकता अनुसार काम हो जब सब लोग मिल बैठकर बात करते हैं तभी यह निकलकर आता है कि हमें करना क्या है। आवश्यकताएं रोज बदलती हैं।
स्टार समाचार : कांग्रेस चुनाव परिणामों को अपने पक्ष में क्यों नहीं कर पाती है?
सिद्धार्थ : चुनाव परिणाम के आधार पर किसी दल, संगठन व नेता की तुलना होती है, इसमें कुछ न कुछ कमी रह जाती है। उसी क ो ध्यान में रखकर संगठन ने हमें यह जिम्मेदारी दी है कि हम इसे सुधारें, दुरुस्त करें और मुकाबले के लिए तैयार रहें।
स्टार समाचार: जिला संगठन को मौजूदा समय पर कहां देखते हैं, वह कितना मजबूत व कमजोर है?
सिद्धार्थ : संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर कांग्रेस को मजबूत किया जाएगा। जब गोलमोल में कोई गोलकीपर खड़ा होगा तो गोल को बचाएगा अगर गोल कीपर नहीं होगा, तो कोई भी गोल करके जा सकता है। लिहाजा वही तैयारी है कि हर गोलपोस्ट (बूथ) पर हमारे लोग मुस्तैद हों अपनी आवाज, कांग्रेस की विचारधारा को जन- जन तक पहुंचाएं और जनता की लड़ाई को ताकत दें।
राहुल गांधी का निर्देश संगठन का काम संभालना है
विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा को जिला अध्यक्ष की दौड़ में शामिल न होने के बावजूद संगठन का दायित्व कैसे मिला और वे इसके लिए कैसे राजी हुए इस सवाल के जवाब में नव नियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा ने कहा कि वे लगातार पार्टी व जनता का काम कर ही रहे हैं। संगठन की मजबूती के लिए पार्टी के नेता राहुल गांधी ने उन्हें निर्देशित किया कि संगठन का काम करना है और यह जिम्मेदारी आपको दी जाती है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।