पश्चिम बंगाल के हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स में नैप्था पाइपलाइन फटने से भीषण आग। 15 लोग घायल, रेल यातायात प्रभावित।

कोलकाता: स्टार समाचार वेब
पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में स्थित हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स की नैप्था सप्लाई पाइपलाइन में मंगलवार तड़के हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। इस हादसे में अब तक 15 लोगों के गंभीर रूप से झुलसने की खबर है। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी लपटें तेजी से रिहायशी इलाकों तक पहुँच गईं, जिससे कई घरों को भारी नुकसान पहुँचा है।
मंगलवार सुबह करीब 4 बजे जब हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स की नैप्था पाइपलाइन में अचानक विस्फोट हुआ, तो पूरा इलाका दहल उठा। विस्फोट की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आग की लपटें तुरंत हल्दिया नगर पालिका के वार्ड नंबर 13 स्थित चिरंजीबपुर इलाके तक फैल गईं। स्थानीय निवासियों के लिए यह मंजर किसी बुरे सपने जैसा था, जहाँ लोग जान बचाने के लिए अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागते दिखे।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 12 गाड़ियाँ मौके पर पहुँची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बचाव दल ने घटनास्थल से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जो बुरी तरह झुलस चुके थे। घायलों को तुरंत हल्दिया महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से 5 लोगों को बेहतर इलाज के लिए तमलुक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। स्थानीय विधायक प्रदीप बिजली ने अस्पताल पहुँचकर पीड़ितों का हाल जाना। उन्होंने नैप्था गैस के रिसाव को इस हादसे का संभावित कारण बताया है।
औद्योगिक हादसे की मार रेल सेवाओं पर भी पड़ी है। पाइपलाइन के पास से गुजरने वाला हल्दिया-पांशकुड़ा रेल मार्ग इस विस्फोट की चपेट में आ गया। धमाके से ओवरहेड बिजली की लाइनें और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे रेलवे ट्रैक का एक हिस्सा भी प्रभावित हुआ। सुरक्षा के मद्देनजर हल्दिया से हावड़ा जाने वाली यात्री ट्रेनों को रोक दिया गया है, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स प्रबंधन ने घटना पर दुख जताते हुए एक आधिकारिक बयान जारी किया है। कंपनी ने कहा है कि उनकी पहली प्राथमिकता प्रभावित लोगों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना है। साथ ही, घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए एक उच्च-स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय प्रशासन मामले की बारीकी से निगरानी कर रहा है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि पाइपलाइन में रिसाव की मुख्य वजह क्या थी।
यह भी पढ़ें..
राज्यसभा में NDA का बढ़ा प्रभाव: क्या संविधान संशोधन के लिए 2/3 बहुमत है मुमकिन?

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।
इंडियन कोस्ट गार्ड ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस आपरेशन में इंडियन कोस्ट गार्ड को गुजरात के एंटी-टेररिज्म स्क्वाड का भी साथ मिला। ये कार्रवाई लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में समुद्री रास्ते पर की गई है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य के पूर्व पर्यटन मंत्री और प्रसिद्ध गायक-नेता इंद्रनील सेन से जुड़े परिसरों पर छापामार कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने पूरे शहर में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 15 परिसरों और 10 प्रमुख ठिकानों की गहन तलाशी ली।