बड़वानी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं को अहंकार से दूर रहने की नसीहत दी। जानें उन्होंने संगठन, मेडिकल कॉलेज और कांग्रेस पर क्या कहा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रविवार को अपने पहले आधिकारिक दौरे पर बड़वानी जिला मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने संगठनात्मक बैठक ली, जिसमें जिले की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई। बैठक में खंडेलवाल ने जिले की चारों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने का स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित किया।
संगठन की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को संगठन के मूल्यों और पुरानी भाजपा के संघर्ष के दौर की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि राजनीति में अध्यक्ष, मंत्री या विधायक जैसे पद स्थायी नहीं होते हैं। पद मिलने से पहले भी एक सामान्य जीवन होता है और पद जाने के बाद भी व्यक्ति का जीवन चलता रहता है। इसलिए किसी को भी अपने पद का अहंकार नहीं करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे पद पर रहें या न रहें, लेकिन हमेशा एक निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में ही काम करते रहेंगे।
पार्टी के शुरुआती दिनों को याद करते हुए हेमंत खंडेलवाल ने बताया कि एक दौर ऐसा भी था जब मंडल स्तर पर दो कार्यकर्ता ढूंढना मुश्किल होता था। हालांकि, समर्पित कार्यकर्ताओं के वर्षों के कड़े परिश्रम और त्याग के बदौलत ही आज देश के हर मतदान केंद्र (बूथ) पर पार्टी के पास एक मजबूत टीम मौजूद है। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी अपने पुराने कार्यकर्ताओं के योगदान और बलिदान को भूल जाएगी, तो वह अपनी मूल विचारधारा और दिशा से भटक सकती है। उन्होंने विश्वास जताया कि जब आने वाली पीढ़ी को एक सुरक्षित, समृद्ध और आतंकवाद-मुक्त भारत मिलेगा, तो वह आज के कार्यकर्ताओं के योगदान को हमेशा याद रखेगी।
पत्रकारों और कार्यकर्ताओं से चर्चा के दौरान खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी की असली ताकत उसके कार्यकर्ता ही हैं। यदि बूथ स्तर पर संगठन मजबूत होगा, तो आगामी सभी चुनावों में जीत दर्ज करना आसान हो जाएगा।
प्रदेश के विकास और स्वास्थ्य सेवाओं पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में 50 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे भविष्य में औसतन 400 लोगों की आबादी पर एक डॉक्टर उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि देश को सुरक्षित बनाने वाली विचारधारा के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं को आने वाली पीढ़ियां स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों की तरह सम्मान देंगी।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि 70 वर्षों के शासनकाल में कांग्रेस ने देश के विकास के लिए ठोस काम नहीं किया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर वर्ग के कल्याण के लिए काम हुआ है, जिसमें किसानों को फसल बीमा और गरीबों को पक्के घर देना शामिल है। उन्होंने दावा किया कि 2060 तक भारत आर्थिक और वैश्विक रूप से चीन तथा अमेरिका को पछाड़कर आगे निकल जाएगा।
मध्य प्रदेश कांग्रेस की स्थिति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी दल इस समय गंभीर नेतृत्व संकट, गुटबाजी और अंदरूनी कलह का सामना कर रहा है। दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बीच वर्चस्व की लड़ाई अब निचले स्तर तक पहुंच चुकी है, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ता भ्रमित हैं और संगठन दिशाहीन हो गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पिता या परिवार के अन्य सदस्यों के पास अनुसूचित जनजाति (एसटी) का प्रमाण पत्र होने मात्र से बच्चों को उस जनजाति का सदस्य होने का स्वत: अधिकार नहीं मिल जाता। इसके लिए उपलब्ध दस्तावेजों और अन्य परिस्थितियों का समग्र मूल्यांकन अनिवार्य है।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने राज्य परिवहन प्राधिकरण के पुनर्गठन संबंधी याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने 10 अगस्त 2026 की अधिसूचना को वैध ठहराते हुए कामकाज पर लगी रोक हटा दी है, जिससे अब नए परमिट जारी करने और अंतरराज्यीय बस संचालन की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल के ब्यौहारी में जनजातीय गौरव सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 357.71 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। शहडोल में नया इंडस्ट्रियल पार्क, डिजिटल लाइब्रेरी और ऑडिटोरियम बनाया जाएगा।
उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में ज्ञापन देने पहुंचे NSUI कार्यकर्ताओं और प्रशासन के बीच झड़प। तालाबंदी से नाराज जिलाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला ने कुलसचिव अनिल शर्मा को दिखाया जूता, कुलगुरु से होगी शिकायत।
पेंच टाइगर रिजर्व के कुरई बफर जोन स्थित ग्राम खंडासा में बाघ के हमले से 35 वर्षीय युवक योगेश देशमुख की मौत हो गई। सुबह जंगल से क्षत-विक्षत शव बरामद होने के बाद ग्रामीणों में दहशत है, वन विभाग ने अलर्ट जारी किया।
मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल जनवरी 2027 में रिटायर होने वाले हैं। वीरा राणा और अनुराग जैन के बाद क्या मोहन सरकार लगातार तीसरे सीएस को सेवा विस्तार देगी? जानें एमपी में एक्सटेंशन का पूरा इतिहास।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया की FIR रद्द करने की याचिका खारिज की। कटनी में हत्याकांड की जांच के दौरान जमीन की रजिस्ट्री के लिए दबाव बनाने का है गंभीर आरोप। SIT जांच जारी रहेगी।
भोपाल के आदमपुर स्थित कचरा खंती के पास टेराफॉर्म संस्था के प्लास्टिक प्लांट में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। इस साल आगजनी की यह चौथी घटना है। मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है।
भोपाल मास्टर प्लान-2047 की 13,400 से अधिक आपत्तियों पर सुनवाई शुरू। रहवासी क्षेत्रों में कमर्शियल गतिविधि के खिलाफ 4 हजार आपत्तियां। वेस्टर्न बायपास को लेकर पूर्व IAS कवीन्द्र कियावत और विधायक रामेश्वर शर्मा आमने-सामने।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में स्वास्थ्य विभाग और संभाग के सबसे बड़े संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय की लचर व्यवस्थाओं की एक दर्दनाक तस्वीर सामने आई है। यहां समय पर वेंटिलेटर न मिलने के कारण गुढ़ के वार्ड-13 निवासी 40 वर्षीय सुशील कुमार पांडेय की तड़प-तड़प कर मौत हो गई।