स्टार सुबह.. खबरों के सफरनामे में बात ममता बेनर्जी के दुखद बयान की... बिहार में NDA के सीट शेयरिंग की... मुत्तकी का यू-टर्न की... और दमोह के मीम विवाद की।
By: Ajay Tiwari
Oct 13, 20255:17 AM
नमस्कार
स्टार सुबह.. खबरों के सफरनामे में बात ममता बेनर्जी के दुखद बयान की... बिहार में NDA के सीट शेयरिंग की... मुत्तकी का यू-टर्न की... और दमोह के मीम विवाद की।
कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गापुर में एक मेडिकल छात्रा के साथ हुए सामूहिक बलात्कार की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। रविवार को इस मामले पर बयान देते हुए उन्होंने छात्राओं से रात के समय बाहर न घूमने और विशेषकर सुनसान इलाकों में सतर्क रहने की अपील की। विस्तार से पढ़िए....
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अपनी सीट शेयरिंग की गुत्थी सुलझा ली है। इस बार NDA में शामिल दलों के बीच सीटों का बंटवारा 2020 के समीकरण से काफी अलग है, जिसमें चिराग पासवान की पार्टी को प्रमुखता मिली है और उपेंद्र कुशवाहा की नई पार्टी की एंट्री हुई है। विस्तार से पढ़िए...
नई दिल्ली: अफ़गानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी ने रविवार को नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया, जहाँ उन्होंने भारत के विदेश मंत्री के साथ अपनी महत्वपूर्ण चर्चाओं का विवरण दिया। विस्तार से पढ़िए...
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने उन उम्मीदवारों पर दांव खेला है जो जम्मू-कश्मीर में पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन करते समय उनकी जमीनी स्तर पर पकड़ और पार्टी के प्रति निष्ठा को ध्यान में रखा गया है। विस्तार से पढ़िए...
दमोह : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक युवक को मीम पोस्ट करने की सज़ा के तौर पर एक अन्य युवक के पैर धोकर वही पानी पीने के लिए मजबूर किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विस्तार से पढ़िए..
भोपाल: मध्य प्रदेश को पूर्णतः पोलियो मुक्त बनाए रखने के संकल्प के साथ रविवार (12 अक्टूबर) को राज्य के 18 चयनित जिलों में तीन दिवसीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर छोटे बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंदें पिलाकर इस महत्वपूर्ण अभियान की शुरुआत की। विस्तार से पढ़िए...
CM मोहन यादव: 2016 कुंभ में ही तय कर लिया था उमेशनाथ महाराज का राज्यसभा जाना
भोपाल: महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को भोपाल के मानस भवन में 'समरसता सम्मेलन' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समाज को जोड़ने और सामाजिक समरसता पर ज़ोर दिया। विस्तार से पढ़िए...
भोपाल: मध्य प्रदेश में वर्षों से अस्थिर रोज़गार और आर्थिक अन्याय झेल रहे हज़ारों आउटसोर्स, अस्थायी और अंशकालीन कर्मचारियों ने रविवार को भोपाल में अपनी आवाज़ बुलंद की। बैंक मित्र, पंचायत चौकीदार, पंप ऑपरेटर, अंशकालीन भृत्य, राजस्व सर्वेयर सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी तुलसी नगर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में एक मंच पर जुटे और 'महाक्रांति रैली' के तहत ज़ोरदार प्रदर्शन किया। विस्तार से पढ़िए..
चलते-चलते..
जैसे-जैसे आपकी पहचान बढ़े, वैसे-वैसे शांत रहना सीखिए.. याद रखिए, आवाज़ सिर्फ़ सिक्के करते हैं नोट नहीं..!