रीवा जिले के गुढ़ तहसील अंतर्गत खजुहा कला गांव में सरकारी भवनों पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। सामुदायिक भवन, आरोग्य केंद्र और सहकारी समिति के भवनों में राशन, भूसा और लकड़ियों का स्टोर बना लिया गया है। शिकायतों के बाद भी प्रशासन की चुप्पी जारी है। बच्चों को खेलने तक नहीं दिया जा रहा मैदान। सरकारी सिस्टम की लापरवाही से उजागर हुआ बड़ा मामला।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
अब तक आपने सिर्फ सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा देखा और सुना होगा। अब सरकारी भवनों पर भी देख लीजिए। ग्राम पंचायत खजुहा कला तहसील गुढ़ में दबंगई की हदें पार कर दी गई हैं। सरकारी भवनों में लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। अनाज का गोदाम बना लिया है। कंडे और लकड़ियों का स्टॉक भरा हुआ है। इसकी शिकायत करने के बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है।
यह पूरा मामला गुढ़ तहसील अंतर्गत खजुहा कला वार्ड क्रमांक 20 का है। यहां सरकारी बिल्डिंग मौजूद हैं लेकिन इसका उपयोग सरकार के लिए नहीं किया जा रहा है। सामुदायिक भवन, ग्राम आरोग्य केन्द्र, बहुउद्देश्यीय भवन सेवा सहकारी समिति मर्यादित महसांव, शाखा गुढ़ का भवन दबंगों के कब्जे में है। इस भवन में निजी ताला लग गया है। इस पूरे परिसर पर ही गांव के दबंगों ने कब्जा कर लिया है। व्यापारियों ने इसे अपने कब्जे में ले लिया है। गोदाम बना दिया गया है। अरोग्य केन्द्र और सेवा सहमति समिति मर्यादित भवन महसांव में व्यापारियों का अनाज भरा पड़ा है। कुछ भवनों में गांव के लोगों ने भी कब्जा कर उसे भूसा, लकड़ी और गोबर के उपले स्टोर करने का ठिकाना बना लिया है। गांव के लोगों ने इसकी शिकायत भी ग्राम पंचायत सरपंच से की लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं की गई।
बच्चों को भी मैदान में खेलने से रोक देते हैं
गांव के लोगों ने बताया कि इस परिसर में मैदान भी है। यहां गांव के छोटे छोटे बच्चे खेलने आते हैं। उन्हें भी यहां से भगा दिया जाता है। सरकारी भवन में अवैध कब्जे का मामला नया नहीं है। इसके पहले एक सरकारी स्कूल में प्याज भरने और एक स्कूल भवन में भूसा भरने का मामला भी प्रकाश में आया था। अब यह नया मामला सरकारी सिस्टम की पोल खोल रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।