संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान की दोहरी नीति को बेनकाब करते हुए कहा कि आतंकवाद को बयानों से नहीं, बल्कि आतंकियों और उन्हें फंडिंग देने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई से खत्म किया जा सकता है।

संयुक्त राष्ट्र की छठी समिति में अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद को समाप्त करने के उपायों पर चर्चा के दौरान भारत ने एक बार फिर पड़ोसी देश पाकिस्तान को बेनकाब किया है। भारत के प्रथम सचिव रघु पुरी ने दो टूक शब्दों में कहा कि मात्र बयानों से आतंकवाद का सफाया नहीं किया जा सकता, इसके लिए आतंकवादियों, उनके वित्त पोषण (फंडिंग) और उन्हें पनाह देने वालों के खिलाफ जमीन पर ठोस कार्रवाई करना अनिवार्य है।
भारत ने पाकिस्तान के उस दावे की हवा निकाल दी जिसमें वह खुद को आतंकवाद का शिकार और इसके खिलाफ लड़ाई में अग्रणी बताता है। भारत ने स्पष्ट किया कि जिन आतंकी संगठनों को पाकिस्तान ने खुद पाला-पोसा था, वे अब उसी के लिए भस्मासुर बन चुके हैं। देश और दुनिया जानती है कि एक तरफ आतंकवाद का समर्थन करना और दूसरी तरफ इसके खिलाफ होने का दिखावा करना, ये दोनों विरोधाभासी बातें कभी एक साथ नहीं चल सकतीं।
जैश-ए-मोहम्मद के सरगना और भारत विरोधी हमलों के मुख्य साजिशकर्ता मसूद अजहर का मुद्दा उठाते हुए भारत ने पाकिस्तान के कदमों को महज ढकोसला बताया। रघु पुरी ने सवाल उठाया कि यदि पत्रकार और मीडिया संस्थान मसूद अजहर तक पहुंचकर जानकारियां जुटा सकते हैं, तो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों और सरकार को उसके सही ठिकाने का पता क्यों नहीं है? यह इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि आतंकियों को राजनीतिक और प्रशासनिक संरक्षण मिल रहा है।
भारत ने दुनिया को 9/11 के हमले और ओसामा बिन लादेन के पाकिस्तान में छिपे होने की घटना की याद दिलाई। इसके साथ ही, 26/11 के मुंबई हमलों और पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि इन दर्दनाक हादसों में अपनों को खोने वाले परिवार आज भी न्याय की आस लगाए बैठे हैं, जबकि गुनहगार खुलेआम घूम रहे हैं। पहलगाम हमले का उदाहरण देते हुए बताया गया कि आतंकवादियों ने मासूमों की जान लेने से पहले उनका धर्म पूछा था, जो पाकिस्तान के उस खोखले दावे की पोल खोलता है जिसमें वह धार्मिक नफरत के खिलाफ लड़ने की बात करता है।
नॉर्वे की नोबेल समिति ने 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार भारतीय तमिल मूल की दक्षिण अफ्रीकी न्यायविद् नवनीतम नवी पिल्लै को देने का ऐलान किया है। जानिए शांति का नोबेल नॉर्वे में क्यों दिया जाता है और इसका इतिहास
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान की दोहरी नीति को बेनकाब करते हुए कहा कि आतंकवाद को बयानों से नहीं, बल्कि आतंकियों और उन्हें फंडिंग देने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई से खत्म किया जा सकता है।
न्यूयॉर्क के मार्बल हिल में ICE की गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल, कार में था 5 साल का बच्चा। मेयर जोहरान ममदानी ने आईसीई पर उठाए सवाल और शहर में अभियान रोकने की मांग की।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने सिंधु जल संधि को लेकर भारत को चेतावनी दी है। जानिए संधि का इतिहास, भारत का रुख और दोनों देशों के बीच पानी के विवाद की पूरी जानकारी।
रूस ने बुधवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव और अन्य जगहों पर 130 से अधिक ड्रोन और मिसाइलों से एयरस्ट्राइक की। इस हमले में 3 बच्चों समेत 11 नागरिकों की मौत हो गई।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने गैस की बढ़ती कीमतों और ईरान युद्ध के बारे में बात करते हुए लॉस एंजिल्स और सैन डिएगो के बारे में ऐसी बातें कहीं जिनकी कड़ी आलोचना हो रही है। कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम उन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने ट्रंप की बातों की सबसे पहले आलोचना की।
फ्लाईदुबई फ्लाइट में सह-पायलट के हमले से घायल कैप्टन स्मित की सेहत पर बड़ा खुलासा। जानिए 'डिप्रेस्ड फ्रैक्चर' क्या है और अब कैसी है उनकी हालत।
वर्ष 2026 का भौतिकी नोबेल पुरस्कार फ्रांसिस हाल्जेन को आइसक्यूब न्यूट्रिनो ऑब्जर्वेटरी और हाई-एर्जी न्यूट्रिनो की खोज के लिए दिया गया है।
स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति के साथ बैठक में पीएम मोदी ने वैश्विक शांति पर जोर दिया। एस जयशंकर ने बताया कि ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की सुरक्षा और अनाज निर्यात के लिए भारत रूस-यूक्रेन के संपर्क में है।
विज्ञान अब यादों को बदलने और मिटाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जानिए कैसे बोस्टन यूनिवर्सिटी के शोध और ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक से भविष्य में ट्रॉमा और मानसिक बीमारियों का इलाज संभव हो सकता है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह