इंडिगो ने रविवार शाम तक ₹610 करोड़ का रिफंड प्रोसेस किया। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यात्रियों के बैगेज डिलीवरी और किराए की मनमानी पर रोक लगाते हुए सख्त निर्देश जारी किए।

भोपाल : स्टार समाचार वेब
इंडिगो एयरलाइन में पिछले पाँच दिनों से जारी 'ऑपरेशनल संकट' (परिचालन संकट) के बीच, एयरलाइन ने रविवार शाम तक यात्रियों को बड़ी राहत प्रदान की है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Ministry of Civil Aviation) ने बताया कि कंपनी ने ₹610 करोड़ का रिफंड प्रोसेस कर दिया है, और देश भर में 3,000 से अधिक यात्रियों के बैगेज भी लौटाए गए हैं।

इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने जानकारी दी कि एयरलाइन की सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं। रविवार को 138 में से 137 डेस्टिनेशंस पर 1650 फ्लाइट्स का संचालन किया गया। ऑन टाइम परफॉर्मेंस (OTP) 75% रहने का अनुमान है। गौरतलब है कि सामान्य दिनों में एयरलाइन रोज़ाना करीब 2300 उड़ानें संचालित करती है।
हालांकि, सेवाओं में सुधार के बावजूद, रविवार को भी दिल्ली, चेन्नई, जयपुर, हैदराबाद, भोपाल, मुंबई, और त्रिची जैसे शहरों से जाने वाली 650 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुईं। एयरलाइन ने शुक्रवार को लगभग 1600 और शनिवार को लगभग 800 फ्लाइटें कैंसिल की थीं।
यात्रियों की लगातार असुविधा को देखते हुए, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इंडिगो और अन्य एयरलाइंस के लिए कई सख्त निर्देश जारी किए हैं. सरकार ने कहा है कि कंपनी को कैंसिल/रुकी हुई फ्लाइट्स का पूरा रिफंड प्रोसेस 7 दिसंबर की रात 8 बजे तक पूरा करना होगा। यात्रियों के बैगेज को अगले 48 घंटों में ट्रेस करके डिलीवर करना होगा। इंडिगो के CEO को 24 घंटे के भीतर DGCA को यह बताना होगा कि संकट को लेकर कंपनी पर क्यों न एक्शन लिया जाए। बाकी एयरलाइंस द्वारा मनमाना किराया बढ़ाने पर रोक लगाई गई है। हवाई किराया फिक्स कर दिया गया है। जवाब न देने पर DGCA एकतरफा फैसला ले सकेगा।
यह भी पढ़े..
500 किमी तक की दूरी: ₹7,500 से अधिक नहीं।
500-1000 किमी तक की दूरी: ₹12,000 से अधिक नहीं।
अधिकतम किराया सीमा: ₹18,000 तय की गई है (यह सीमा बिज़नेस क्लास पर लागू नहीं होगी)।
यात्रियों की मदद के लिए स्पेशल सपोर्ट सेल बनाए गए हैं, और रिफंड या री-बुकिंग पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।