इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 29 लोगों की मौत। जर्जर पाइपलाइन और नगर निगम की लापरवाही ने मचाया कोहराम। राहुल गांधी और कैलाश विजयवर्गीय ने उठाया मुद्दा

भागीरथपुरा बस्ती (सोशल मीडिया)
इंदौर. स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर का भागीरथपुरा इलाका आज मातम और दहशत के साये में है। पिछले एक महीने के भीतर यहाँ दूषित पानी के सेवन से 29 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1500 से अधिक लोग गंभीर रूप से बीमार हुए हैं। विडंबना यह है कि इस त्रासदी को एक माह बीत जाने के बाद भी बस्ती के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो पाया है।
जांच में जो खुलासे हुए हैं, वे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। भागीरथपुरा में पीने के पानी की पाइपलाइनें 30 साल पुरानी और जर्जर हो चुकी थीं। चौंकाने वाली बात यह है कि नर्मदा लाइन के ठीक ऊपर एक पुलिस चौकी का शौचालय बना दिया गया था। वर्षों से मल-मूत्र का गंदा पानी नर्मदा की पाइपलाइन में समाता रहा और लोग इसे पीने को मजबूर रहे। जब मौतों का सिलसिला शुरू हुआ, तब प्रशासन ने नींद से जागकर शौचालय तोड़ा और वहां 30 से अधिक लीकेज पाए।
इस भीषण कांड के बाद सरकार ने कई बड़े अधिकारियों पर गाज तो गिराई, लेकिन अब तक किसी पर भी आपराधिक मुकदमा (Criminal Case) दर्ज नहीं हुआ है। हालांकि अब तक कार्रवाई की बात करेें तो जोनल अधिकारी शालिग्राम सितोले, सहायक यंत्री योगेश जोशी और कार्यपालन यंत्री संजीव श्रीवास्तव को निलंबित किया गया। निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव का तबादला कर दिया गया और अपर आयुक्त को हटा दिया गया। वर्तमान में भी 3 लोग जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। मामला अब कोर्ट में है और एक न्यायिक आयोग का गठन किया जा चुका है।
कैलाश विजयवर्गीय द्वारा मामले का खुलासा किए जाने के बाद यह मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर गूंजा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी इंदौर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। कोर्ट ने भी सरकार से तीखे सवाल पूछते हुए जवाब मांगा है कि आखिर इस नरसंहार जैसी लापरवाही का असली जिम्मेदार कौन है?
कुल मौतें: 29 (30 दिनों के भीतर)
बीमारों की संख्या: 1500+ लोग संक्रमित हुए।
मौजूदा स्थिति: केवल 30% हिस्से में नई लाइन बिछी है, बाकी जनता टैंकरों के भरोसे है।
मुख्य कारण: जर्जर पाइपलाइन और सीवरेज का पानी नर्मदा लाइन में मिलना।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।