इंदौर के भागीरथपुरा जल कांड को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। जीतू पटवारी और उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस ने प्रशासन के प्रतिबंधों को चुनौती दी। जानें पुलिस और नेताओं के बीच हुई तीखी बहस और कांग्रेस की आगामी रणनीति।

भागीरथपुरा जल कांड से प्रभावितों से मिलते कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी.
इंदौर: स्टार समाचार वेब
भागीरथपुरा जल त्रासदी को लेकर मंगलवार को इंदौर में भारी राजनीतिक गहमागहमी और तनावपूर्ण स्थिति देखी गई। प्रशासन द्वारा क्षेत्र में धरना और प्रदर्शन पर लगाए गए कड़े प्रतिबंधों के बावजूद, कांग्रेस नेताओं ने प्रभावित बस्ती में दाखिल होने की कोशिश की, जिससे पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच लंबी जद्दोजहद हुई।
जब कांग्रेस नेताओं का काफिला भागीरथपुरा पहुँचा, तो पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देते हुए उन्हें रोक दिया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। सिंघार ने प्रशासन की रोक को अलोकतांत्रिक बताते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए। काफी हंगामे के बाद, प्रशासन ने केवल 8 वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को ही प्रभावित परिवारों से मिलने के लिए बस्ती के अंदर जाने की अनुमति दी।
पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार और स्थानीय प्रशासन पर तीखा हमला बोला। पटवारी ने आरोप लगाया कि 17 लोगों की जान चली गई, लेकिन सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए विपक्ष को जनता से मिलने से रोक रही है। प्रशासन वास्तविक स्थिति बताने के बजाय केवल प्रतिबंधों का सहारा ले रहा है। यह त्रासदी नगर निगम की घोर लापरवाही का परिणाम है।
प्रशासनिक सख्ती के बावजूद कांग्रेस ने पीछे हटने से इनकार कर दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 'हल्ला बोल' का नारा देते हुए घोषणा की है कि शाम को इंदौर के हर वार्ड में रैलियां निकाली जाएंगी। मृतकों की याद में और न्याय की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला जाएगा। जब तक दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
गौरतलब है कि इंदौर जल त्रासदी पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने भी कड़ी नाराजगी जाहिर की है। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि इस घटना से "नंबर-1 शहर की छवि विदेशों तक खराब हुई है।"
यह भी पढ़ें..

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई मादा चीता आशा के आठ महीने के शावक की मौत हो गई है। वन विभाग पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।
बुधनी के कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के 12 घर तोड़ने के मामले में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की नाराजगी पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रतिक्रिया दी है। सीएम ने कहा कि मामले की जांच रिपोर्ट मांगी गई है और 'दूध का दूध, पानी का पानी' हो जाएगा।
भोपाल के गांधीनगर में नशीले कफ सिरप की फैक्ट्री के मामले में फरार 20 हजार के इनामी आरोपी अभिषेक निगम को एसटीएफ ने देहरादून से गिरफ्तार किया। अब तक 25 आरोपी गिरफ्तार।
त्योहारों पर रेल यात्रियों के लिए राहत! भोपाल, रानी कमलापति और WCR होकर चलेंगी 7 स्पेशल ट्रेनें। दानापुर, हरिद्वार, हजरत निजामुद्दीन और अंबेडकर नगर का शेड्यूल देखें।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में सोमवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। आरोपितों के वकीलों ने कानूनी चर्चा के लिए मुलाकात का समय बढ़ाने की मांग की है। 16 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में भी अहम सुनवाई होनी पूरी डिटेल्स पढ़ें।
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंडला के टाटरी में निजी स्कूल के बच्चों के साथ सहज संवाद किया। प्रार्थना सभा में शामिल होकर बच्चों को मन लगाकर पढ़ने की प्रेरणा दी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कान्हा नेशनल पार्क हमारे देश का नहीं, पूरे एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा नेशनल पार्क है। सघन वनों से आच्छादित कान्हा नेशनल पार्क मुख्यत बाघ, चीता, लकड़बग्घा, हाथी एवं अन्य कई वन्य जीवों से समृद्ध है।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी इंटरनेट संचार व्यवस्था में बदलाव की बड़ी और सख्त पहल की है। बढ़ते साइबर हमलों और अनधिकृत एक्सेस के खतरे को देखते हुए सरकार ने नए नियम लागू कर दिए हैं। इसके तहत राज्य के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए स्वदेशी मेल प्लेटफॉर्म जोहो का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से शुरू सेवा संकल्प अभियान का समापन 17 अक्टूबर को होगा। अभियान के तहत हुए कार्यों पर सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा।
बड़वानी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं को अहंकार से दूर रहने की नसीहत दी। जानें उन्होंने संगठन, मेडिकल कॉलेज और कांग्रेस पर क्या कहा।