जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर थईयात गांव के पास चलती स्लीपर बस में शॉर्ट सर्किट से आग। 3 बच्चों समेत 16 यात्री गंभीर रूप से झुलसे, जोधपुर रेफर। 10-12 मौत की आशंका।

जैसलमेर. स्टार समाचार वेब.
राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार को एक चलती एसी स्लीपर बस में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते भयानक रूप धारण कर लिया। अपनी जान बचाने के लिए यात्री चलती बस से कूद गए।
इस दर्दनाक हादसे में 3 बच्चों और 4 महिलाओं सहित कुल 16 लोग बुरी तरह झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे इन यात्रियों को तत्काल तीन एंबुलेंस की मदद से जैसलमेर के जवाहिर हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें जोधपुर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि झुलसे हुए अधिकांश यात्री 70 प्रतिशत तक जल गए हैं।
57 यात्री सवार थे बस में
बस में कुल 57 यात्री सवार थे। नगर परिषद के असिस्टेंट फायर ऑफिसर कृष्णपाल सिंह राठौड़ ने आशंका जताई है कि इस भीषण आगजनी में 10 से 12 लोगों की जलकर मौत हुई हो सकती है। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
कब हुआ हादसा
यह हादसा जैसलमेर-जोधपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर थईयात गांव के पास आज दोपहर करीब 3.30 बजे हुआ। आग की लपटें और धुएं का गुबार काफी ऊंचाई तक उठता दिखाई दिया। बस रोजाना की तरह दोपहर 3 बजे के आसपास जैसलमेर से जोधपुर के लिए निकली थी। जैसलमेर से लगभग 20 किलोमीटर दूर थईयात गांव के पास अचानक बस के पिछले हिस्से से धुआं उठना शुरू हुआ और पलक झपकते ही आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण ईरान के नियंत्रण में आए होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने की मांग भारत ने मजबूती से रखी। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने ब्रिटेन द्वारा आयोजित एक बहुपक्षीय बैठक में कहा कि भारत इस संघर्ष में जलमार्ग पर अपने नागरिकों को खोने वाला एकमात्र देश है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक फैसला सामने आया है। गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार, वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। इस फैसले ने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।
इंडोनेशिया के उत्तरी मोलुक्का प्रांत में गुरुवार को भूकंप के भीषण झटके महसूस किए गए। यूएसजीसी के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई है। भूकंप का केंद्र टेरनाटे क्षेत्र के पास उत्तरी मोलुक्का सागर में था। जमीन से केवल 10 किलोमीटर नीचे, जिससे झटके अधिक विनाशकारी महसूस हुए।
अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी- नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने अगले कुछ वर्षों में चांद पर एक स्थायी बेस स्थापित करने की योजना रखी है। बीते हफ्ते ही एजेंसी ने अगले एक दशक के चांद से जुड़े मिशन्स का रोड मैप सामने रखा था।
कुवैत में अलग-अलग घटनाओं में जान गंवाने वाले 20 भारतीयों के पार्थिव शरीर एक विशेष उड़ान से कोच्चि एयरपोर्ट पहुंचे। मिडल ईस्ट में जारी युद्ध की वजह से विमान सेवाओं में आए व्यवधान के चलते इन शवों को भारत लाने में काफी देरी हुई।
भारत की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना का पहला चरण आज यानी एक अप्रैल से शुरू हो रहा है। यह दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा जनगणना अभियान होगा, जो पहली बार पूरी तरह से डिजिटल माध्यमों से संचालित किया जाएगा।
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में सेना के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। अरहामा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच कई घंटों से मुठभेड़ होने की सूचना है। इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है।
आज यानी एक अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही सरकार ने बड़ा झटका दिया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 218 रुपए तक महंगा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने इसके दाम अचानक बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा अब रेल टिकट 8 घंटे पहले तक ही कैंसिल कर पाएंगे।
01 अप्रैल 2026 का राशिफल। जानें अपनी राशि के अनुसार करियर, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन का हाल। क्या कहते हैं आपके सितारे?
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सिस्टेमिक इन्फेक्शन के इलाज के बाद वे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।