मैहर मां शारदा मंदिर में नवरात्रि पर 1100 रुपए वीआईपी दर्शन शुल्क से भक्त नाराज। गरीब कतारों में त्रस्त, श्रद्धा पर धंधे का आरोप।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
नवरात्रि का शुभ पर्व शुरू हो चुका है और मां शारदा के दरबार में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है, लेकिन इस बार श्रद्धालुओं की आस्था पर प्रशासन की नई व्यवस्था ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। मां शारदा प्रबंधक समिति और जिला प्रशासन ने मिलकर वीआईपी दर्शन शुल्क 1100 रुपए प्रति व्यक्ति तय कर दिया है। इस व्यवस्था ने भक्तों को दो हिस्सों में बांट दिया है। एक ओर वे लोग जो 1100 रुपए देकर आराम से मां के चरणों में पहुंच जाएंगे और दूसरी ओर वे गरीब श्रद्धालु, जो घंटों लंबी कतारों में धक्के खाते रहेंगे। मेला तैयारियों के लिए बीते कई दिनों से बैठकें चल रही हैं, जिसमें अधिकारी, विधायक, सांसद व अन्य जनप्रतिनिधियों ने बैठकों में मेला तैयारियों को पुख्ता बनाने की मंशा से अधिकारियों से चर्चा की। लोगों ने सवाल उठाया कि क्या यह निर्णय जनप्रतिनिधियों की सहमति से हुआ या प्रशासन ने अकेले ही भक्तों की भावनाओं को ताक पर रख दिया ?
भक्तों में नाराजगी, कहा- यहां भी धंधा प्रधान
भक्तों का कहना है कि गरीब परिवार, जो सालभर पैसे जोड़कर नवरात्रि में मां के दरबार आते हैं, उनके लिए यह फैसला बेहद अपमानजनक है। अब मां के दर्शन उनके लिए धैर्य और कष्ट का दूसरा नाम बन जाएंगे। वहीं जिनके पास पैसे सांसद व अन्य जनप्रतिनिधियों ने बैठकों में मेला तैयारियों को पुख्ता बनाने की मंशा से अधिकारियों से चर्चा की। लोगों ने सवाल उठाया कि हैं, वे आराम से वीआईपी रास्ते से सीधे गर्भगृह तक पहुंच जाएंगे। यह आस्था और भक्ति के मंदिर में अमीरी-गरीबी की खाई पैदा करने जैसा है। मेला के पहले दिन मैहर पहुंचे भक्त 11 सौ में वीआईपी दर्शन की होर्डिंग देखकर हैरान हो उठे।
चित्रकूट में समान भाव से होता है दर्शन
राजापुर चित्रकूट से आए श्रद्धालुओं ने कहा कि मैहर व चित्रकूट में दर्शन हमेशा समान भाव से होते थे, चाहे अमीर हो या गरीब, लेकिन अब मां शारदा धाम का नाम उन मंदिरों में जुड़ता दिख रहा है, जहां भक्ति से ज्यादा रुपए का महत्व हो गया है। स्थानीय लोगों ने भी इस मामले में सवाल उठाते हुए कहा कि पहले श्रद्धालुओं को मुसीबत में झोकने वाली कैंटीन खोलने का प्रयास ओर अब शीघ्र दर्शन के लिए 11 सौ रुपए निर्धारण बता रहा है कि जिम्मेदारों की नजर में श्रद्धालु व्यवस्थाएं अहम नहीं बल्कि धंधा ही प्रधान है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।
दशहरा और नवरात्रि से पहले सतना शहर में बिजली व्यवस्था सुधारने का अभियान शुरू हुआ। बाजार में झुके तार ऊंचे किए जा रहे हैं, जबकि फीडर और डीटीआर स्तर पर लाइन लॉस की जांच होगी।
भोपाल के जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट और विवाद के बाद निलंबित किए गए TI राजन सिंह अहिरवार का वीडियो सामने आया है। उन्होंने महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए और खुद को बेकसूर बताया।
मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! जबलपुर हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा जोड़ने और 4 हफ्ते में आदेश पालन के दिए निर्देश। जानिए एरियर, वेतन वृद्धि और पूरी खबर।
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में फ्लैट में हुए विवाद के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 55 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान से ड्रग्स सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी का 4 दिन बाद निकाह था, जिसे पुलिस ने इंदौर बुलाकर धर दबोचा।
मध्य प्रदेश बीजेपी में करीब 8 महीने बाद पूर्णकालिक प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति हो गई है। आरएसएस पृष्ठभूमि के चंद्रशेखर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानिए कौन हैं चंद्रशेखर और उनका राजनीतिक सफर।
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।
अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।