मध्य प्रदेश में कटनी जिले के कैमोर में भाजपा नेता नीलेश रजक हत्याकांड के दो आरोपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गए। आरोपी अकरम खान और प्रिंस जोसफ को कजरवारा से पकड़ा गया है। वे पुलिस पर फायरिंग कर रहे थे, पुलिस द्वारा किए गए जवाबी फायर में वो घायल हो गए।

पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें चार राउंड फायर हुए और दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए।
कटनी। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में कटनी जिले के कैमोर में भाजपा नेता नीलेश रजक हत्याकांड के दो आरोपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गए। आरोपी अकरम खान और प्रिंस जोसफ को कजरवारा से पकड़ा गया है। वे पुलिस पर फायरिंग कर रहे थे, पुलिस द्वारा किए गए जवाबी फायर में वो घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए तुरंत जबलपुर भेजा गया है। दरअसल, कटनी जिले के कैमोर में भाजपा नेता और पूर्व गौ सेवा प्रमुख नीलेश रजक हत्याकांड के दोनों आरोपियों का बुधवार को पुलिस से एनकाउंटर हो गया। पुलिस ने आरोपियों प्रिंस जोसेफ और अकरम को कटनी जिले के कजरवारा क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। इसी दौरान दोनों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें चार राउंड फायर हुए और दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए।
जबलपुर रेफर किया गया
एनकाउंटर के बाद पुलिस ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल और कई जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
दिनदहाड़े की थी हत्या
मंगलवार को कैमोर थाना क्षेत्र में बजरंग दल के पूर्व गौ सेवा प्रमुख नीलेश रजक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान की और लगातार उनकी तलाश में जुटी थी।
कलेक्टर ने धारा 144 लागू कर दी
गोलीकांड के बाद बढ़ते तनाव को देखते हुए कटनी कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से धारा 144 लागू कर दी है। इसके तहत अब सार्वजनिक स्थानों पर पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक रहेगी। सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना कोई जुलूस, सभा, प्रदर्शन या रैली नहीं की जा सकेगी। साथ ही, किसी भी व्यक्ति को चाकू, तलवार, भाला या अन्य किसी तरह के हथियार लेकर चलने या उनका प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं होगी।
इनका कहना है
गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई। जवाबी फायरिंग में 4 गोलियां चलीं और दोनों आरोपी घायल हो गए हैं। उन्हें तत्काल इलाज के लिए जबलपुर रवाना किया गया है। मुठभेड़ के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
अभिनव विश्वकर्मा, एसपी, कटनी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के जहांगीराबाद में रविवार तड़के गोवंश काटे जाने की सूचना से तनाव फैल गया। बजरंग दल व विहिप के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने आरोपी के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपाल के भदभदा चौराहे पर रैपिडो बाइक से ऑफिस जा रही ट्रेनी पत्रकार सपना कुमारी की डंपर से कुचलकर मौत। कट मारने के बाद असंतुलित होकर गिरी थीं सड़क पर।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में नियमित पदों पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं मार्च 2027 तक समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर प्रदेश के करीब 2 से 2.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट गहरा गया है। पढ़ें पूरी खबर और नए भर्ती नियम।
वन विकास निगम लामता परियोजना मंडल बालाघाट के परियोजना परिक्षेत्र वारासिवनी अंतर्गत कटंगी-तुमसर नागपुर रेलवे ट्रैक पर पौनिया गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बाघ शावक की मौत हो गई। घटना दरमियानी रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
लोकायुक्त पुलिस ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित आवासों पर छापा मारा। तलाशी में 2.5 किलो सोना, 26 लाख नकद, दो होटल-रिसॉर्ट और जमीन के 28 दस्तावेजों समेत 7.60 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
इंदौर नगर निगम ने 10 साल की सेवा पूरी कर चुके दैनिक वेतनभोगी और सफाई कर्मचारियों को विनियमित (नियमित) करने का संकल्प पारित किया है। जानें मेयर पुष्यमित्र भार्गव की इस घोषणा और 2016 के सर्कुलर से जुड़ी पूरी जानकारी।
जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया के ए-4 नॉन फिलिंग सेक्शन में बम का पार्ट बनाते समय कर्मचारी तेजभान सिंह की उंगली मशीन की चपेट में आकर कट गई।
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने अपने पूर्व OSD वीरेंद्र तिवारी के बंगले पर आने पर रोक लगा दी है। खबरों के अनुसार, मंत्री के नाम पर लेन-देन और तीन पत्नियां होने की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है।
मध्य प्रदेश में शुरू हुए तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी। जानिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संबोधन, कांग्रेस पर निशाना और 18 नवंबर तक चलने वाले 'जनजातीय गौरव सप्ताह' के विशेष आयोजनों की पूरी रिपोर्ट।
आज सुबह जिले में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। शहर सहित जिले के अलग-अलग हिस्सों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में धरती में कंपन महसूस होने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अचानक घरों और आसपास की चीजों में कंपन महसूस होने पर लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।