लूट, हत्या, अपरहण जैसी संगीन वारदातें चंबल अंचल के लिए आम बात हैं। अब तो यहां के अस्पताल भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। इसी बीच शिवपुरी में जिला अस्पताल से एक दिन की बच्ची के चोरी हो गई। खुद को आशा बताकर एक महिला ने प्रसूता से पहचान बनाई और बच्ची को लेकर फरार हो गई।

बुधवार की अलसुबह एक अज्ञात महिला आदिवासी प्रसूता की एक दिन की बच्ची चोरी करके ले गई।
शिवपुरी। स्टार समाचार वेब
लूट, हत्या, अपरहण जैसी संगीन वारदातें चंबल अंचल के लिए आम बात हैं। अब तो यहां के अस्पताल भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। इसी बीच शिवपुरी में जिला अस्पताल से एक दिन की बच्ची के चोरी हो गई। खुद को आशा बताकर एक महिला ने प्रसूता से पहचान बनाई और बच्ची को लेकर फरार हो गई। दरअसल, कोतवाली थानांतर्गत जिला अस्पताल से बुधवार की अलसुबह एक अज्ञात महिला आदिवासी प्रसूता की एक दिन की बच्ची चोरी करके ले गई। महिला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस सूचना मिलने के बाद से महिला की तलाश में जुट गई है। वहीं मचे हड़कंप के बीच शिवपुरी एसपी ने महिला का पता बताने वाले को 30 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।
बामौरकलां के विशुनपुरा निवासी रोशनी पत्नी सुनील आदिवासी उम्र 23 साल को 27 अक्टूबर को प्रसव के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। 27-28 अक्टूबर की दरम्यानी रात 1:56 बजे उसने एक बच्ची को जन्म दिया। प्रसूता की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेटरनिटी विंग के एचडीयू वार्ड में भर्ती करवाया गया।
इसी दौरान बीती देर रात एक अज्ञात महिला प्रसूता की ननद रामवती से मिली। उसने रामवती से बातें करते हुए खुद को उनके गांव की आशा कार्यकर्ता की रिश्तेदार बता कर उनसे पहचान कर ली। जब उससे उसका नाम पूछा गया तो अपना नाम लता आदिवासी बताया। वह पूरी रात उनके संपर्क में रही, वह प्रसूता के लिए खाने-पीने का सामान, चाय-दूध आदि भी लेकर आई।
प्रसूता के परिजनों ने बताया कि उक्त लता नामक महिला ने उन्हें बताया कि उसके यहां बच्चा नहीं है। इसी क्रम में 29 अक्टूबर की सुबह करीब 4 बजकर 48 मिनट पर वह महिला प्रसूता व उसकी सास से यह कहकर बच्ची को बेड से उठा लाई कि, वह बच्ची को अपने पति सुनील को दिखाने के लिए ले जा रही है। इसके बाद वह बच्ची को लेकर फरार हो गई।
इधर, पुलिस ने महिला की तलाश में शहर भर के सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ-साथ बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि जगह पर महिला की तलाश और पहचान में जुटी हुई है। एसपी अमन सिंह राठौड़ ने महिला की पहचान बताने वाले को 30 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।