मध्य प्रदेश में मानसून की भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त। इंदौर, खंडवा, हरदा और आष्टा समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, नदियों का जलस्तर बढ़ने से संपर्क कटा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

पिछले 24 घंटों से झमाझम बारिश का दौर
मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और राज्य के 40 से अधिक जिलों में पिछले 24 घंटों से झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, इंदौर में ढाई इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा, मंडला में 2.2 इंच, खंडवा में पौने 2 इंच, भोपाल में डेढ़ इंच, दतिया, नौगांव और बालाघाट में सवा इंच, जबकि रतलाम, बैतूल, धार, नर्मदापुरम और जबलपुर जैसे जिलों में भी अच्छी बारिश हुई है। लगातार हो रही इस बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों का जिला मुख्यालयों से संपर्क टूट गया है।
भारी बारिश का सबसे ज्यादा असर हरदा और खंडवा में देखने को मिल रहा है। हरदा के ग्राम मांदला के समीप कालीमाचक नदी का पानी पुल से तीन फीट ऊपर बह रहा है, जिससे नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे को बंद करना पड़ा है। वहीं, खंडवा के किल्लौद ब्लॉक में भारी बाढ़ के कारण खिरकिया मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी करते हुए लोगों से उफनते नाले और पुलों को पार न करने की अपील की है।
सीहोर जिले के आष्टा क्षेत्र में मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। पार्वती, पपनास और नेवज नदी के जलस्तर में हुई बढ़ोतरी के कारण खाचरोद, मेहतवाड़ा और कोठरी समेत दर्जनों गांवों में घरों के भीतर पानी घुस गया है। दुखद रूप से, आष्टा के बापचा दोनिया गांव में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई है। लगातार बारिश से खेतों में पानी भरने के कारण किसानों की सोयाबीन की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है।
राज्य के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने आगामी घंटों में इंदौर और उज्जैन सहित प्रदेश के 19 जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। चंबल नदी में भी एक व्यक्ति के शव मिलने की पुष्टि हुई है, जो बाइक समेत बह गया था। स्थानीय प्रशासन बचाव और राहत कार्यों के लिए पूरी तरह मुस्तैद है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी जा रही है।
यह भी पढ़ें..
बड़े तालाब के FTL के दायरे में आने वाले अवैध फार्म हाउस- बंगलों को चली जेसीबी
मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में स्वास्थ्य विभाग की ₹60.60 लाख की सरकारी राशि के गबन का खुलासा हुआ है। EOW ने तत्कालीन CMHO और DHO समेत 6 कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के दूसरे दिन दिग्विजय सिंह का तीखा बयान सामने आया। 2200 से अधिक यात्रियों के साथ कानीपुरा से तराना पहुंची इस गैर-राजनीतिक पदयात्रा का विस्तृत विवरण पढ़ें।
मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर नई भर्तियों और शैक्षणिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की घोषणा की गई है। यही नहीं, शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और आधुनिक संसाधनों से लैस करने के लिए सरकार ने कई बड़े कदम उठाए हैं। दरअसल, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग में 20 हजार पदों पर नई भर्ती करने की घोषणा की।
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कर्तव्य की राह में अपने प्राण न्योछावर करने वाले 9 शहीद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भोपाल स्थित 95 करोड़ रुपये की शत्रु संपत्ति 'रियाज मंजिल' पर बेदखली की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को केंद्र सरकार के समक्ष पक्ष रखने के लिए 15 दिन का समय दिया है।
भोपाल में एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी वकील मुकुल ढोलपुरे और उसके साथियों का पर्दाफाश किया है। जानें दिल्ली और नाइजीरियाई कनेक्शन से जुड़े इस बड़े खुलासे की पूरी विस्तार से जानकारी।
मध्य प्रदेश कांग्रेस वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर 25 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी जनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के तहत पार्टी घर-घर जाकर वोटर्स का सत्यापन करेगी।
भोपाल स्थित बीएचईएल (BHEL) ऑफिसर्स क्लब में दो दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन हुआ। जानिए विजेताओं के नाम और कार्यक्रम की पूरी झलकियाँ।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की समीक्षा की। 20,000 करोड़ के 175 निर्माण कार्यों, घाटों के एप्रोच रोड, टेंट सिटी और प्रभावित व्यापारियों के पुनर्वास के लिए दिए अहम निर्देश।
मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित रिछाई औद्योगिक क्षेत्र की पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह