मैहर के शासकीय हाई स्कूल भटिगवां में गणतंत्र दिवस पर बच्चों को कागज में मिड-डे मील परोसने का मामला उजागर।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
एक तरफ 26 जनवरी को देश जहां गणतंत्र दिवस की 77वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहा था, वहीं राष्ट्रीय पर्व पर मैहर जिले के शा. हाई स्कूल भटिगवां में बच्चों को कागज के टुकड़ों में विशेष भोज परोसने की शर्मनाक घटना सामने आई है। इस घटना ने प्रशासन व शिक्षा विभाग को कटघरे में खड़ा कर दिया। मामला सामने आते ही अभिभावकों में आक्रोश फैल गया। वहीं विपक्ष ने इस मामले को लेकर सरकार को घेरा। मामले को गंभीरता से लेते हुए मैहर कलेक्टर रानी बाटड ने जांच करने के निर्देश डीपीसी को दिए थे। जानकारी के अनुसार शा. हाई स्कूल भटिगवां में सोमवार को ध्वजारोहण के बाद विशेष भोज (मिड-डे मील) का कार्यक्रम किया गया। इसमें बच्चों को थाली या पत्तल में हलुआ-पूडी नहीं बल्कि रद्दी किताब-कॉपी के स्याही लगे कागजों के टुकड़ों में परोसा गया। बताया गया कि काफ ी संख्या में छात्र स्कूल में मौजूद थे। बच्चों को टाट-पट्टी में बैठाया गया था और जमीन पर कागज के टुकडेÞ ड़ाल कर खाना परोसा गया। विशेषज्ञों के अनुसार रद्दी कागज पर खाना रखकर खाना स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक होता है। प्रिटिंग स्याही में खतरनाक रसायन होते हैं।
प्राचार्य के निलंबन का प्रस्ताव, बीआरसी का कटा वेतन
मंगलवार को यह मामला प्रशासनिक अधिकारियों के सामने आया। मैहर कलेक्टर ने डिपीसी विष्णु त्रिपाठी से जांच प्रतिवेदन मिलने के बाद शासकीय हाई स्कूल भटिगवां के प्रभारी प्राचार्य सुनील कुमार त्रिपाठी के निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर रीवा संभाग को भेजा दिया है, वहीं संविदा कर्मचारी एवं बीआरसी प्रदीप सिंह का एक माह का वेतन काटने के आदेश दिए गए हैं। इस गंभीर लापरवाही पर जिला पंचायत की मध्यान्ह भोजन शाखा प्रभारी और डीपीसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
सरकारी फंड, फिर भी थाली नसीब नहीं
जानकारों के अनुसार मिड-डे मील योजना के तहत बच्चों को सम्मानजनक और पौष्टिक भोजन देने के लिए सरकार की ओर से फंड जारी किया जाता है। इसके बावजूद बच्चों को थाली या पत्तल तक न मिलना सिस्टम की गंभीर विफलता को उजागर करता है। सवाल यह है कि जब पैसा मौजूद है तो फिर बच्चों को कागज में खाना क्यों परोसा गया?
कांग्रेस का तीखा हमला, सरकार की संवेदनहीनता पर सवाल
इस पूरे मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने मोहन सरकार पर हमला बोलते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर कहा कि यह घटना सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि बच्चों की गरिमा और शिक्षा व्यवस्था का अपमान है। कांग्रेस ने इसे मोहन सरकार की संवेदनहीनता का उदाहरण बताया था।
स्वसहायता समूह को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस
शासकीय हाई स्कूल भटिगवां में मध्यान्ह भोजन कागज में परोसे जाने के मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने मामले में मां शारदा स्वसहायता समूह ग्राम पंचायत भटिगवां को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिनों के जबाव मांगा है। बताया गया कि समूह को लगभग एक माह पूर्व बर्तन क्रय हेतु 15 हजार रुपये की राशि भी आवंटित की गई थी, इसके बावजूद भोजन कागज में परोसा जाना शासन के नियमों और मानवीय मूल्यों के विपरीत है। जिला पंचायत सतना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने स्वसहायता समूह से तीन दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि समय पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में समूह को मध्यान्ह भोजन योजना के कार्य से पृथक करने की कार्यवाही की जाएगी।
ध्वजारोहण के बाद प्रसाद वितरण व विशेष भोज डिस्पोजल पत्ते में कराया गया था, इसके बाद सरपंच द्वारा भोजन बटवाया गया था। सरपंच द्वारा ही कुछ दिन पहले आनंद उत्सव प्रतियोगिता की गई थी। कार्यक्रम में बच्चों को पुरस्कार व प्रसाद वितरण किया गया था। हमारी तरफ से कोई गलती नहीं हुई है। इस मामले में पूरी सत्यता नहीं जांची गई है।
सुनील कुमार त्रिपाठी, प्रभारी प्राचार्य, शा. हाईस्कूल भटिगवां

हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह