×

मऊगंज में घर में घुसकर 7.60 लाख रुपये चोरी: जमीन खरीदने के लिए इकट्ठी की थी रकम, बदमाशों ने उड़ाई पेटी

रीवा जिले के मऊगंज थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 3 टर्रा टोला में एक बड़ी चोरी की वारदात हुई है। रामधनी केवट के घर से बदमाश 7 लाख 60 हजार रुपये चोरी कर ले गए। यह रकम उन्होंने जमीन खरीदने के लिए जुटाई थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

By: Yogesh Patel

Aug 06, 20258:25 PM

view6

view0

मऊगंज में घर में घुसकर 7.60 लाख रुपये चोरी: जमीन खरीदने के लिए इकट्ठी की थी रकम, बदमाशों ने उड़ाई पेटी

हाइलाइट्स 

  • बदमाशों ने घर में घुसकर पेटी समेत उड़ाए ₹7.60 लाख, पीड़ित ने पुलिस को दी जानकारी
  • रकम जमीन की रजिस्ट्री के लिए जोड़ी गई थी, खरीदार रामधनी केवट के सपनों पर पानी फिरा
  • पुलिस ने जांच की शुरुआत की, वार्ड क्रमांक 3 में दहशत का माहौल

रीवा, स्टार समाचार वेब

मऊगंज थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 3 में बदमाशों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने यहां  स्थित एक घर को निशाना बनाया है और 7 लाख 60 हजार रुपये नकदी पार कर दिया है। घटना की जानकारी सुबह होने पर पीड़ित के होश उड़ गये। वह सीधे मऊगंज थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज कराया है। पीड़ित के अनुसार उक्त रुपये वह जमीन खरीदने के लिये एकत्रित किया था।

जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 3 टर्रा टोला निवासी रामधनी केवट के घर बीती रात घुसे बदमाशों ने 7 लाख 60 हजार रुपए चुराकर चंपत हो गये। सुबह जब परिजनों की नीद खुली तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है और कमरे में रखी पेटी गायब है।  रामधनी केवट ने सुबह 11 बजे पुलिस थाना पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है।  बताया जाता है कि रामधनी केवट घर के बगल में स्थित जमीन खरीदने का 7 लाख में सौदा किया था। पैसों का इंतजाम करने के लिए उन्होंने अपनी दूसरी जमीन बेची थी। जिस जमीन को रामधनी केवट खरीदना चाहते थे उस जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो पाई थी। रामधनी ने सारा पैसा कमरे में रखी एक पेटी में सुरक्षित रख दिया था। जिसे बदमाशों ने पार कर दिया है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

सिंहस्थ-2028 के लिए काशी कॉरिडोर मॉडल और MP-UP के बीच अहम समझौता

सिंहस्थ-2028 के लिए काशी कॉरिडोर मॉडल और MP-UP के बीच अहम समझौता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।

Loading...

Mar 31, 20263:58 PM

‘स्टार समाचार’ की मेहनत रंग लाई, चार साल बाद रीवा-सीएसएमटी ट्रेन नियमित होने के आसार, रेलवे बोर्ड की मंजूरी

‘स्टार समाचार’ की मेहनत रंग लाई, चार साल बाद रीवा-सीएसएमटी ट्रेन नियमित होने के आसार, रेलवे बोर्ड की मंजूरी

रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Loading...

Mar 31, 20262:48 PM

लोही गांव में वृद्ध महिला की निर्मम हत्या, सिर काटकर ले गए हत्यारे

लोही गांव में वृद्ध महिला की निर्मम हत्या, सिर काटकर ले गए हत्यारे

रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Loading...

Mar 31, 20262:43 PM

नगर निगम कमिश्नर और एसडीएम सड़क पर उतरे दुकानदारों को दी समझाइश खुद हटा ले

नगर निगम कमिश्नर और एसडीएम सड़क पर उतरे दुकानदारों को दी समझाइश खुद हटा ले

रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Loading...

Mar 31, 20262:40 PM

नल-जल योजना फेल, आदिवासी गांव मुहेर में दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

नल-जल योजना फेल, आदिवासी गांव मुहेर में दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।

Loading...

Mar 31, 20262:34 PM