Monsoon Arrival Update: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून 26 मई को केरल पहुंच रहा है। जानिए दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार में मानसून कब दस्तक देगा और किन राज्यों में बारिश का अलर्ट है।

तप रहे देश में आई राहत भरी खबर
26 मई को केरल में दस्तक देगा मानसून
आता है एक जून को इस बार पांच दिन पहले
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
मौसम विभाग से एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अनुमान के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून (South-West Monsoon) कल यानी 26 मई (मंगलवार) को केरल के तट पर दस्तक दे सकता है। आम तौर पर मानसून 1 जून को केरल पहुंचता है, लेकिन इस बार यह अपनी सामान्य तारीख से करीब 5 दिन पहले ही भारत में प्रवेश कर रहा है, जो कृषि और जल संकट के लिहाज से एक सकारात्मक संकेत है।
भले ही मानसून केरल में जल्दी दस्तक दे रहा है, लेकिन उत्तर और मध्य भारत के राज्यों को मुख्य मानसून की फुहारों के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। आईएमडी ने राज्यों के अनुसार मानसून के पहुंचने की संभावित तारीखें जारी की हैं-
बिहार: राज्य में मानसून 12 से 15 जून के बीच प्रवेश कर सकता है, जिससे वहां प्री-मानसून गतिविधियों में तेजी आएगी।
उत्तर प्रदेश: यूपी के विभिन्न हिस्सों में मानसून की पहली बारिश 15 से 25 जून के बीच होने की प्रबल संभावना है।
दिल्ली-NCR: देश की राजधानी और आसपास के इलाकों में मानसून जून के आखिरी हफ्ते में यानी 27 से 30 जून के बीच पहुंचेगा। तब तक यहां के लोगों को छिटपुट आंधी-बारिश के बीच गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट (Rain Alert) जारी किया है।
केरल और तमिलनाडु: मानसून के आगमन के साथ ही अगले 2-3 दिनों के दौरान केरल और तमिलनाडु के कई जिलों में मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी है। इस दौरान तटीय इलाकों में तेज हवाएं चलने की आशंका है।
उत्तर-पूर्वी राज्य: असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड सहित उत्तर-पूर्वी भारत में अगले 6-7 दिनों तक मौसम खराब रहेगा और कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही देश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि (Hailstorm) का भी अनुमान है।
आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार, मुख्य मानसून आने से पहले ही उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आने वाले दिनों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज धूलभरी आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 मई को और राजस्थान के कई इलाकों में 28 व 29 मई को तेज हवाओं (आंधी) के साथ प्री-मानसून बारिश होने की संभावना जताई गई है।
देश के पर्वतीय क्षेत्रों की बात करें तो वहां भी मौसम करवट लेने के लिए तैयार है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 28 और 29 मई को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा उत्तराखंड के कई ऊंचाई वाले और मैदानी इलाकों में 28 से 31 मई के दौरान गरज-चमक, आकाशीय बिजली गिरने और तेज तूफानी हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है, जिससे तापमान में भारी गिरावट आएगी।
केरल के अलावा दक्षिण भारत के अन्य राज्यों में भी बादलों का डेरा शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने बताया कि 26 से 29 मई के दौरान-
तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, कर्नाटक, तेलंगाना और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जाएगी।
तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश होगी।
25 से 29 मई के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में और 27 मई को उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़ें..
नौतपा के पहले दिन सुबह से ही तपने लगा मध्यप्रदेश...44 जिलों में चेतावनी...सतना में लू का रेड अलर्ट

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च लाठीचार्ज के खिलाफ दायर याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार किया। CJI सूर्यकांत ने वीडियो देखने से किया मना।
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि राज्यसभा सांसद शरद पवार और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस कदम को लेकर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला किया, जिसमें एक हेड कॉन्स्टेबल शहीद हो गए। आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली हमले की जिम्मेदारी।
संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन नीट पेपर लीक, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष का जोरदार हंगामा। जानिए लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही से जुड़े मुख्य अपडेट्स।
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने कृषि भूमि से अवैध रेत खनन को रोकने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को व्यापक नियामक ढांचा तैयार करने का निर्देश दिया है। अब AI और सैटेलाइट से होगी निगरानी।
सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम बापू के स्वास्थ्य मामले में AIIMS निदेशक को मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और अदालत का ताजा आदेश।
दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का लोक कल्याण मार्ग पर प्रदर्शन। पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और आरएमएल अस्पताल में घायल छात्रों से मुलाकात की पूरी कवरेज।
सुप्रीम कोर्ट ने राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को सरेंडर करने की सलाह दी है। कोर्ट ने सोनम के वकीलों को दो विकल्प दिए हैं। जानें पूरी खबर विस्तार से।
ल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने का आदेश दिया। उधर, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन और पेपर लीक मामले पर राजनीतिक बयानबाजी तेज।