मध्य प्रदेश के निजी नर्सिंग कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए डीएमई ने 47 संस्थानों की 2488 सीटों का शुरुआती सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। जानिए श्रेणीवार आरक्षण और जिलेवार सीटों का पूरा विवरण।

चिकित्सा शिक्षा संचालनालय (डीएमई) ने मध्य प्रदेश के निजी नर्सिंग कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों की प्रवेश और काउंसलिंग प्रक्रिया की आधिकारिक शुरुआत कर दी है। पहले चरण में प्रदेश के 25 जिलों में संचालित 47 प्रमुख निजी नर्सिंग संस्थानों के लिए दो हजार 488 सीटों का शुरुआती सीट मैट्रिक्स जारी किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, यह केवल एक प्रारंभिक सूची है और आगामी काउंसलिंग चरणों में अन्य कॉलेजों को मान्यता मिलने के साथ सीटों की संख्या में और वृद्धि होगी।
जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, कुल दो हजार 488 सीटों पर विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया है:
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): सर्वाधिक 672 सीटें (632 ओपन और 40 दिव्यांग कोटे की सीटें)।
अनारक्षित श्रेणी (General): कुल 671 सीटें (631 ओपन और 40 दिव्यांग कोटे की सीटें)।
अनुसूचित जनजाति (ST): कुल 498 सीटें आवंटित की गई हैं।
अनुसूचित जाति (SC): कुल 398 सीटें आरक्षित हैं।
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): कुल 249 सीटें तय की गई हैं।
दिव्यांग कोटा: सभी श्रेणियों को मिलाकर कुल 148 सीटें आरक्षित हैं, जो कुल क्षमता का लगभग छह प्रतिशत है।
ग्वालियर अंचल सात कॉलेजों और 385 सीटों के साथ प्रदेश में सबसे आगे है। इसके अलावा इंदौर के चार कॉलेजों में 200 सीटें और बड़वानी के चार कॉलेजों में 190 सीटें उपलब्ध हैं। भोपाल, धार और जबलपुर जिलों में तीन-तीन कॉलेजों के साथ 170-170 सीटें आवंटित की गई हैं। व्यक्तिगत क्षमता के मामले में भोपाल का जय नारायण कॉलेज ऑफ नर्सिंग, गुना का साक्षी नर्सिंग कॉलेज और ग्वालियर का इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंसेज 100-100 सीटों की क्षमता वाले सबसे बड़े संस्थान हैं।
विशेष नोट: पिछले शैक्षणिक सत्र (2024-25) में निजी कॉलेजों में कुल सात हजार 864 सीटें थीं, जिनमें से काउंसलिंग के दूसरे दौर के बाद पांच हजार 923 सीटें खाली रह गई थीं। इस बार शुरुआत से ही पारदर्शिता बनाए रखते हुए सीटों का व्यवस्थित आवंटन किया जा रहा है।
मध्य प्रदेश के निजी नर्सिंग कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए डीएमई ने 47 संस्थानों की 2488 सीटों का शुरुआती सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। जानिए श्रेणीवार आरक्षण और जिलेवार सीटों का पूरा विवरण।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान (आईआईआरएस), देहरादून की ओर से जल संसाधन क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के उपयोग पर आधारित एक विशेष ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम एआई-एमएल फॉर हाइड्रो-इन्फॉर्मेटिक्स का आयोजन किया जा रहा है।
मध्य प्रदेश राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार के 73 पदों पर विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2026 का विज्ञापन जारी। 17 सितंबर से 1 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन। जानें पात्रता, वेतन और परीक्षा पैटर्न।
पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने मदरसों को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मदरसे में सब कुछ संदेह के घेरे में है। दिलीप घोष ने कहा कि बंगाल में हुए हर आतंकी हमले में किसी न किसी मदरसा शिक्षक की संलिप्तता सामने आई है। उन्होंने दावा किया कि बांग्लादेश से आने वाले आतंकवादी मदरसों में शरण लिया करते थे।
NTA ने UGC NET June 2026 री-एग्जाम (इंग्लिश, कॉमर्स, सोशियोलॉजी) की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। 13 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने की पूरी प्रक्रिया यहाँ जानें।
मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल जीडी के 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। 22 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। योग्यता, आयु सीमा और परीक्षा तिथियों की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
यूपीएससी ने ईएसई 2026 के इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है। पर्सनैलिटी टेस्ट 21 सितंबर से शुरू होंगे। जानिए पूरी डिटेल्स और शिफ्ट का समय।
मध्य प्रदेश में साक्षरता के क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश में 1.89 करोड़ से अधिक लोग निरक्षर थे। विभिन्न साक्षरता अभियानों के बल पर अब तक 1.38 करोड़ (1,38,90,550) लोग निरक्षरता के अभिशाप से बाहर आ चुके हैं।
National Board of Examinations in Medical Sciences (NBEMS) द्वारा NEET PG 2026 का रिजल्ट और फाइनल आंसर की 30 सितंबर तक जारी किए जाने की उम्मीद है।
सीबीएसई (CBSE) द्वारा 6 सितंबर 2026 को होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) स्थगित कर दी गई है। नई परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी यहाँ विस्तार से पढ़ें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह