मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 12 जुलाई को लाड़ली बहना राशि, अगस्त में ₹250 अतिरिक्त सहायता की घोषणा की। बताया कि BRTS हटाने से हादसों में 70% कमी आई और JNU ने भी MP के 'कुलगुरु' मॉडल को अपनाया। जानें ग्लोबल निवेश, गुरु पूर्णिमा कार्यक्रमों और अन्य प्रमुख निर्णय।

भोपाल, स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 9 जुलाई 2025 को मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जो प्रदेश के विकास, सामाजिक कल्याण और अंतरराष्ट्रीय संबंधों से जुड़ी हैं। लाड़ली बहना योजना से लेकर जेएनयू के 'कुलगुरु' तक, बीआरटीएस हटाने के सकारात्मक परिणाम से लेकर ग्लोबल निवेश तक, मुख्यमंत्री ने कई मुद्दों पर बात की।
लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त:
12 जुलाई को लाड़ली बहनों के खाते में राशि अंतरित की जाएगी।
अगस्त में रक्षाबंधन पर मासिक सहायता के साथ ₹250 की विशेष सहायता राशि भी मिलेगी।
इससे 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों को सीधा लाभ मिलेगा।
JNU ने अपनाया MP का 'कुलगुरु' नवाचार:
मध्यप्रदेश की तर्ज पर दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में भी कुलपति अब 'कुलगुरु' के नाम से जाने जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने इसे मध्यप्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताया।
BRTS हटाने के सकारात्मक परिणाम:
BRTS (बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) हटाने से हादसों में 51% और हादसों से होने वाली मृत्यु में 70% की कमी आई है।
यह जनवरी 2024 में सरकार द्वारा लिए गए निर्णय का सुखद परिणाम है।
गुरु पूर्णिमा (10 जुलाई) पर विशेष कार्यक्रम:
10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों में दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा उत्सव होंगे।
इन कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गुरुजन और साधु संत शामिल होंगे।
भोपाल में कमला नेहरू स्कूल में सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण होगा।
जिलों में भी गुरु पूर्णिमा के कार्यक्रम होंगे।
निषादराज सम्मेलन 12 जुलाई को:
मत्स्य पालन से जुड़े व्यक्तियों के कल्याण के लिए 12 जुलाई को निषादराज सम्मेलन आयोजित होंगे।
इनमें पारिश्रमिक दरों में वृद्धि, बोनस वितरण और जलाशयों के किनारे विश्राम प्लेटफॉर्म बनाने पर चर्चा होगी।
भोपाल में ₹5 करोड़ की लागत से आधुनिक केवट प्रशिक्षण संस्थान स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विजन डॉक्यूमेंट और निवेश पर जोर:
मंत्रीगणों को विजन 2023 के संदर्भ में अपने प्रभार के जिलों का भ्रमण कर शेष विधानसभाओं से विजन डॉक्यूमेंट अगले 10 दिन में तैयार करने के निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री ने लुधियाना के उद्योगपतियों से मुलाकात का अनुभव साझा करते हुए बताया कि ₹15606 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिससे 20275 से अधिक नए रोजगार सृजित होने की संभावना है।
दुबई और स्पेन की यात्रा:
मध्यप्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल 13 से 19 जुलाई के दौरान दुबई और स्पेन की यात्रा पर रहेगा।
इसका उद्देश्य निवेश आकर्षित करना, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच और रोजगार के अवसर बढ़ाना है।
जाति प्रमाण-पत्र की समय पर उपलब्धता:
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जाति प्रमाण-पत्रों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें ताकि किसी को भी छोटी-मोटी त्रुटियों के कारण परेशानी न हो।
उन्होंने हाल ही में एक मामले का उदाहरण दिया जहां उनके हस्तक्षेप से दो अभ्यर्थियों को समय पर जाति प्रमाण-पत्र मिल गए और उन्हें नौकरी मिल पाई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में मेडिकल कॉलेज की घोषणा की और UCC लागू करने का संकल्प लिया। जानिए अमृत भारत योजना और जिले के विकास कार्यों से जुड़ी पूरी खबर।
जबलपुर के खितौला स्थित ईएसएएफ बैंक में 14 किलो सोना लूटने वाले मुख्य आरोपी सुनील पासवान को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। जानें पूरी खबर।
मध्य प्रदेश का स्लीमनाबाद टनल प्रोजेक्ट बनकर तैयार। सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया निरीक्षण। 6 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा सिंचाई का लाभ। जानें इस इंजीनियरिंग चमत्कार की खासियत।
रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सोनोग्राफी रिपोर्ट से असंतुष्ट महिला ने फीस लौटाने की मांग करते हुए हंगामा किया। जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाने से कुछ देर तक अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
रीवा में फर्जी हलफनामा देकर अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी पर कार्रवाई हुई है। लोकायुक्त जांच के बाद निलंबन, वेतनवृद्धि की रिकवरी और विभागीय कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं।
रीवा की अदालत ने दहेज हत्या मामले में दोषी सास और ससुर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। न्यायालय ने दहेज प्रताड़ना और दहेज मृत्यु के आरोप सिद्ध मानते हुए कठोर दंड दिया।
रीवा में भगवान जगन्नाथ का दिव्य महास्नान, विशेष श्रृंगार और महाआरती के बाद भव्य रथयात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह आरती, पुष्पवर्षा और भोग अर्पित कर भगवान का स्वागत किया।
सीधी जिले में स्कूल खुलने के बावजूद स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी जारी है। ओवरलोड ऑटो, अनफिट बसें और बिना सुरक्षा सुविधाओं वाले वाहन बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।
सिंगरौली नगर निगम की 92 लाख रुपये की स्ट्रीट लाइट परियोजना में अनियमितता और ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के आरोप लगे हैं। भाजपा-कांग्रेस पार्षदों ने संयुक्त जांच, भुगतान रोकने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
मझगवां क्षेत्र में घर से लापता नौ वर्षीय बालक का शव जंगल में क्षत-विक्षत हालत में मिला। वन विभाग जंगली जानवर के हमले की आशंका जता रहा है, जबकि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह