मध्यप्रदेश के सतना, चित्रकूट, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात। मंदाकिनी नदी उफान पर, पुल बहा, ट्रेनें प्रभावित और एसडीआरएफ का रेस्क्यू जारी।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के सतना, चित्रकूट, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना जिलों में मूसलाधार बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। अकेले चित्रकूट में पिछले 18 घंटों से हो रही भारी बारिश के कारण मंदाकिनी नदी उफान पर है और इसका जलस्तर करीब 30 फीट तक पहुंच गया है। नदी के तेज बहाव में रामघाट का 300 मीटर लंबा और 25 फीट ऊंचा पुल पूरी तरह बह गया है। आसपास के 36 गांवों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
रामघाट और भरतघाट पूरी तरह पानी में डूब चुके हैं। घाट के किनारे बनी लगभग 400 दुकानें बाढ़ की चपेट में आ गई हैं। स्थिति इतनी गंभीर है कि बाढ़ का पानी नयागांव राजमहल के अंदर तक जा पहुंचा है। कई लोग अपने घरों और होटलों में फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए सेना के दो हेलीकॉप्टरों की मदद से जवान मौके पर पहुंच गए हैं।
सतना जिले में गोरगी बांध के फूट जाने से कई रिहायशी इलाकों में पानी भर गया है। सतना-चित्रकूट मार्ग तीन अलग-अलग जगहों पर बंद हो चुका है, और कई मोहल्लों में आवाजाही के लिए नाव चलानी पड़ रही है। मझगवां के पास रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से सतना-मानिकपुर रेलखंड बुरी तरह प्रभावित हुआ है। चितहरा रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक डूबने के कारण 24 यात्री ट्रेनें और 20 मालगाड़ियों के पहिये थम गए हैं।
नागौद क्षेत्र में थाना परिसर और पेट्रोल पंप के अंदर तक पानी घुस गया है। कोठी इलाके में एक मकान गिरने से चार भैंसें दब गईं, जिनमें से दो की मौत हो गई। पन्ना जिले में बाढ़ के पानी से कई गांव पूरी तरह टापू बन चुके हैं। जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए बानसुजारा बांध के 8 गेट खोलकर धसान नदी में 792 घन मीटर प्रति सेकंड पानी छोड़ा जा रहा है। प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है।
यह भी पढ़ें...

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भोपाल स्थित 95 करोड़ रुपये की शत्रु संपत्ति 'रियाज मंजिल' पर बेदखली की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को केंद्र सरकार के समक्ष पक्ष रखने के लिए 15 दिन का समय दिया है।
भोपाल में एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी वकील मुकुल ढोलपुरे और उसके साथियों का पर्दाफाश किया है। जानें दिल्ली और नाइजीरियाई कनेक्शन से जुड़े इस बड़े खुलासे की पूरी विस्तार से जानकारी।
मध्य प्रदेश कांग्रेस वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर 25 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी जनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के तहत पार्टी घर-घर जाकर वोटर्स का सत्यापन करेगी।
भोपाल स्थित बीएचईएल (BHEL) ऑफिसर्स क्लब में दो दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन हुआ। जानिए विजेताओं के नाम और कार्यक्रम की पूरी झलकियाँ।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की समीक्षा की। 20,000 करोड़ के 175 निर्माण कार्यों, घाटों के एप्रोच रोड, टेंट सिटी और प्रभावित व्यापारियों के पुनर्वास के लिए दिए अहम निर्देश।
मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित रिछाई औद्योगिक क्षेत्र की पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।
मध्यप्रदेश सरकार ने बीती देर रात एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस अचानक हुए बदलाव के तहत भोपाल नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन को उनके पद से हटाकर मंत्रालय भेज दिया गया है।
उत्तर प्रदेश में वाराणसी के रूपापुर स्थित हाईवे के ओवरब्रिज पर आज सुबह ट्रक की टक्कर से स्कॉर्पियो सवार चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत के बाद सीएम मोहन यादव ने कड़ा एक्शन लिया है। लापरवाह सीएसपी और 8 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के साथ मुआवजे का ऐलान किया गया है।
पांढुर्णा के तिगांव हाईवे पर बीती देर रात 12 बजे फोरलेन सड़क पार करते समय कार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनकी तीन मासूम बेटियां घायल हो गईं। परिवार देवियों के दर्शन कर अपने गांव चाटवा लौट रहा था।