मध्य प्रदेश में मानसून की शुरुआत भले ही सुस्त रही हो, लेकिन अब इसने प्रदेश भर में रफ्तार पकड़ ली है। अगले कुछ दिनों तक बारिश का मिजाज बना रहेगा।

मध्य प्रदेश में मानसून की शुरुआत भले ही सुस्त रही हो, लेकिन अब इसने प्रदेश भर में रफ्तार पकड़ ली है। लंबे इंतजार के बाद हुई भारी बारिश से जहाँ एक ओर किसानों के चेहरे खिल उठे हैं और गर्मी-उमस से आमजन को राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में जलभराव और आपदा जैसी स्थितियां भी उत्पन्न हो गई हैं। राज्य के विभिन्न हिस्सों में हो रही मूसलाधार बारिश ने प्रशासन को अलर्ट मोड पर ला दिया है।

महाकाल की नगरी उज्जैन में गुरुवार रात से जारी झमाझम बारिश के कारण शिप्रा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रामघाट और आसपास के सभी प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं के जाने पर रोक लगा दी है। नदी का जलस्तर बढ़ने से घाटों पर स्थित कई छोटे मंदिर जलमग्न हो गए हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए होमगार्ड और एसडीआरएफ (SDRF) के 33 जवानों की तैनाती की गई है। जवान तीन शिफ्टों में सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं।
जीवाजीराव वेधशाला के अनुसार, गुरुवार रात 8 बजे से शुक्रवार सुबह तक उज्जैन में 2.8 इंच बारिश दर्ज की गई है। इस सीजन में अब तक जिले में कुल 12 इंच वर्षा रिकॉर्ड हो चुकी है, जिससे खरीफ फसलों को नया जीवनदान मिला है। मौसम विभाग ने आगामी घंटों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
उज्जैन में जहां बारिश के कारण जलभराव की स्थिति है, वहीं छतरपुर जिले से दुखद खबर सामने आई है। बड़ामलहरा क्षेत्र के धसान नदी के पास मछली पकड़ने गए दो चचेरे भाइयों—कनई आदिवासी और चरन आदिवासी—की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज बारिश के दौरान दोनों युवक एक पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी अचानक उन पर बिजली गिर गई।
राजधानी भोपाल में झमाझम बारिश

भोपाल में शुक्रवार दोपहर कुछ देर तेज बारिश हुई, जिससे सड़कें पानी से लबालब भर गई। कई स्थानों पर जाम के हालात बने। कई घरों में पानी घुस गया। अभी भी आसमान पर गहरे बादल छाए हुए हैं। राजधानी को अभी घंटों चलने वाली बारिश का इंतजार है।
सावधानी और सुरक्षा निर्देश:
मौसम विभाग ने भारी बारिश के दौरान लोगों को नदी-नालों के पास न जाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। आकाशीय बिजली से बचने के लिए बारिश के दौरान पेड़ के नीचे खड़े होने से बचें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सीहोर के पचामा गांव स्थित रुद्रांश डेयरी पर खाद्य विभाग ने दूसरी बार छापा मारकर 25 क्विंटल संदिग्ध एनालॉग पनीर जब्त किया।
रीवा में एयरपोर्ट और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर के बीच जिवला का शताब्दी पुराना स्कूल सड़क के अभाव में संकट में है। 36 बच्चे बारिश में स्कूल नहीं पहुंच पाते, शिक्षक भी परेशान हैं।
रीवा जिला अस्पताल में मैनपावर ठेका पाने वाली कंपनी पर पहले कर्मचारियों की ईपीएफ-ईएसआईसी राशि रोकने और फर्जी भुगतान पत्रक लगाने के आरोप लगे थे। ब्लैकलिस्ट के बावजूद दोबारा ठेका मिलने से सवाल उठे हैं।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने धार के पीथमपुर में प्रताप समूह के एडवांस ऑप्टिकल फाइबर और बैटरी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स का उद्घाटन किया।
रीवा में लगातार मूसलाधार बारिश से टमस, बेलन, सुगाढ़, गोरमा और बीहर नदियां उफान पर हैं। कई पुल डूबने से गांवों का संपर्क टूटा। प्रशासन अलर्ट है और एनडीआरएफ की टीम पहुंच रही है।
चितरंगी के सुखारा टोला में बारिश के बीच करीब 100 बच्चे उफनती नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर हैं। वहीं झखरावल में नदी में बहे युवक पवन कोल का शव दो किलोमीटर दूर मिला।
पन्ना जिले में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। पुलिया बहने और रास्तों पर पानी आने से कई गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ। घरों में पानी घुसा, प्रशासन ने राहत-बचाव बढ़ाया और स्कूल बंद किए।
सतना की जीवन ज्योति कॉलोनी में डेंगू से महिला की मौत के बाद परिवार के दो सदस्यों की रिपोर्ट अलग-अलग आई। सतना में पॉजिटिव और नागपुर में निगेटिव रिपोर्ट से परिजन असमंजस में हैं।
मैहर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बरगी नहर परियोजना की प्रगति बताई। जल्द मैहर, सतना और रीवा के खेतों तक नर्मदा जल पहुंचने की उम्मीद है। मैहर को 450 करोड़ से अधिक के विकास कार्य मिले।
सतना और चित्रकूट में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। चरवाहे के बहने की खबर से रेस्क्यू जारी है। गुप्त गोदावरी बंद कराई गई, जबकि करौंदी गांव में ग्रामीण जोखिम लेकर नदी पार कर रहे हैं।