मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण विवाद गहराया। विधानसभा सत्र के पहले दिन ओबीसी महासभा का उग्र प्रदर्शन। जानें क्या है 27% आरक्षण और 13% होल्ड का पूरा मामला।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन ओबीसी महासभा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने और लंबित 13 प्रतिशत आरक्षण पर लगे 'होल्ड' को हटाने की मांग को लेकर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता राजधानी की सड़कों पर उतर आए। महासभा के आह्वान पर प्रदर्शनकारी विधानसभा की ओर कूच कर रहे थे, लेकिन सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच पुलिस ने उन्हें रंगमहल चौराहे पर ही रोक लिया। स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स पार करने की कोशिश की, जिसके जवाब में पुलिस को वाटर कैनन का उपयोग करना पड़ा और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना पड़ा।
क्या है आरक्षण विवाद और युवाओं की पीड़ा?
प्रदर्शन के दौरान ओबीसी महासभा के प्रदेश प्रभारी जीतू लोधी, विश्वजीत रतौनिया और राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य एडवोकेट धर्मेंद्र कुशवाहा ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में तो ओबीसी को 27 प्रतिशत के आधार पर शामिल किया जाता है, लेकिन अंतिम नियुक्तियों में उन्हें केवल 14 प्रतिशत आरक्षण ही दिया जा रहा है, जिससे 13 प्रतिशत पदों पर 'होल्ड' लगा हुआ है। एडवोकेट धर्मेंद्र कुशवाहा ने कहा कि 2019 में लागू किए गए 27 प्रतिशत आरक्षण को न्यायिक प्रक्रिया के बाद भी अमलीजामा नहीं पहनाया जा रहा है। इस प्रशासनिक लापरवाही के कारण हजारों योग्य युवा अब ओवरएज हो रहे हैं और उनका भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है।
आठ वर्षों का लंबा संघर्ष और भविष्य की चेतावनी
ओबीसी महासभा का यह आंदोलन कोई नया नहीं है, बल्कि यह पिछले आठ वर्षों से जारी संघर्ष का परिणाम है। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने से लेकर अनगिनत धरने-प्रदर्शन किए, लेकिन सरकार की ओर से केवल आश्वासन ही मिले। महासभा ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द ही इस 13 प्रतिशत 'होल्ड' को हटाकर 27 प्रतिशत आरक्षण का पूर्ण लाभ नहीं दिया, तो आने वाले समय में इस आंदोलन को और भी उग्र रूप दिया जाएगा।
कांग्रेस का मिला खुला समर्थन
इस प्रदर्शन को राजनीतिक स्तर पर भी व्यापक समर्थन मिला है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने एक वीडियो संदेश जारी कर ओबीसी महासभा की मांगों का पूर्ण समर्थन करते हुए कहा कि यदि भविष्य में कांग्रेस की सरकार बनती है, तो वे ओबीसी वर्ग को उनका हक जरूर दिलाएंगे। वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मौजूदा सरकार पर समाज को जातियों में बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए मांग की कि बिना किसी विलंब के ओबीसी वर्ग को उनका संवैधानिक अधिकार यानी 27 प्रतिशत आरक्षण तत्काल प्रदान किया जाए।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह