मध्यप्रदेश पुलिस में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती 2026 पुनः प्रारंभ। उप निरीक्षक के 10 और आरक्षक के 50 पदों के लिए नई गाइडलाइंस और पात्रता मानदंड की पूरी जानकारी यहाँ देखें।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश सरकार ने खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में, राज्य में उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए पुलिस विभाग में सीधी भर्ती प्रक्रिया को पुनः प्रारंभ कर दिया गया है। गृह विभाग द्वारा ‘मध्यप्रदेश पुलिस (उत्कृष्ट खिलाड़ियों की नियुक्ति) नियम, 2021’ में किए गए संशोधनों के बाद, अब प्रतिवर्ष 60 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शासकीय सेवा का अवसर मिलेगा।
संशोधित नियमों के अनुसार, अब खेल कोटे के तहत नियमित रूप से हर साल भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इसमें 10 पद उप निरीक्षक (Sub-Inspector) और 50 पद आरक्षक (Constable) के लिए निर्धारित किए गए हैं। यह पहल खिलाड़ियों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनके खेल प्रशिक्षण को निरंतर जारी रखने में मददगार साबित होगी।
राज्य सरकार ने चयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। अब प्रत्येक वर्ष पुलिस मुख्यालय की चयन एवं भर्ती शाखा द्वारा रिक्तियां विज्ञापित की जाएंगी। उत्कृष्ट खिलाड़ियों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक मापदंड (ऊंचाई), लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) से पूरी छूट मिलेगी। पदक विजेताओं के अलावा, अब ओलंपिक, एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में केवल सहभागिता करने वाले खिलाड़ी भी भर्ती के पात्र होंगे। मेरिट अंक समान होने पर ओलंपिक, एशियाई खेलों और विश्व कप की उपलब्धियों तथा खिलाड़ी की आयु के आधार पर वरिष्ठता तय की जाएगी।
नोट: उप निरीक्षक पद के लिए पात्र खिलाड़ी आरक्षक पद के लिए भी आवेदन हेतु पात्र माने जाएंगे। खेल विधाओं में केवल वही खेल मान्य होंगे, जो पिछले तीन ओलंपिक खेलों में शामिल रहे हैं।
Continue 2 Time Muaythai National Gold Medalist & MuayThai professional fight win - 10

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने सूबेदार और सहायक उप निरीक्षक के 655 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। 24 सितंबर से आवेदन शुरू, जानिए योग्यता, वेतन और अंतिम तिथि।
मध्य प्रदेश के निजी नर्सिंग कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए डीएमई ने 47 संस्थानों की 2488 सीटों का शुरुआती सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। जानिए श्रेणीवार आरक्षण और जिलेवार सीटों का पूरा विवरण।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान (आईआईआरएस), देहरादून की ओर से जल संसाधन क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के उपयोग पर आधारित एक विशेष ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम एआई-एमएल फॉर हाइड्रो-इन्फॉर्मेटिक्स का आयोजन किया जा रहा है।
मध्य प्रदेश राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार के 73 पदों पर विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2026 का विज्ञापन जारी। 17 सितंबर से 1 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन। जानें पात्रता, वेतन और परीक्षा पैटर्न।
पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने मदरसों को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मदरसे में सब कुछ संदेह के घेरे में है। दिलीप घोष ने कहा कि बंगाल में हुए हर आतंकी हमले में किसी न किसी मदरसा शिक्षक की संलिप्तता सामने आई है। उन्होंने दावा किया कि बांग्लादेश से आने वाले आतंकवादी मदरसों में शरण लिया करते थे।
NTA ने UGC NET June 2026 री-एग्जाम (इंग्लिश, कॉमर्स, सोशियोलॉजी) की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। 13 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने की पूरी प्रक्रिया यहाँ जानें।
मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल जीडी के 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। 22 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। योग्यता, आयु सीमा और परीक्षा तिथियों की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
यूपीएससी ने ईएसई 2026 के इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है। पर्सनैलिटी टेस्ट 21 सितंबर से शुरू होंगे। जानिए पूरी डिटेल्स और शिफ्ट का समय।
मध्य प्रदेश में साक्षरता के क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश में 1.89 करोड़ से अधिक लोग निरक्षर थे। विभिन्न साक्षरता अभियानों के बल पर अब तक 1.38 करोड़ (1,38,90,550) लोग निरक्षरता के अभिशाप से बाहर आ चुके हैं।
National Board of Examinations in Medical Sciences (NBEMS) द्वारा NEET PG 2026 का रिजल्ट और फाइनल आंसर की 30 सितंबर तक जारी किए जाने की उम्मीद है।