मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल समेत कई जिलों में छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। इंदौर में ड्रोन से निगरानी की जा रही है, तो वहीं भोपाल में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी है। पढ़ें पूरी विस्तृत रिपोर्ट।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के बड़े महानगरों जैसे इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर के साथ-साथ राज्य के कई अन्य जिलों में भी छात्रों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। धार, मऊगंज, नर्मदापुरम, झाबुआ, सिंगरौली, भिंड, टीकमगढ़, शाजापुर, सतना, सीधी, रतलाम, रीवा, बैतूल, उमरिया, बड़वानी और श्योपुर जिलों में छात्र सड़कों पर उतर आए हैं। शनिवार को भी इन तमाम शहरों में धरना-प्रदर्शन, रैलियां और जमकर नारेबाजी का दौर जारी रहा, जिससे प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।
आर्थिक राजधानी इंदौर में छात्र पिछले 25 दिनों से लगातार आंदोलनरत हैं। शहर के प्रमुख टंट्या भील चौराहे पर चल रहे इस धरने की शुरुआत महज 5 छात्रों ने मिलकर की थी, जो अब एक बड़े जन आंदोलन का रूप ले चुका है। वर्तमान में यहां रोजाना हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी जुट रहे हैं, जिसमें न सिर्फ छात्र बल्कि युवा, महिलाएं और आम नागरिक भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और प्रदर्शनकारियों पर पैनी नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों की मदद ली जा रही है ताकि भीड़ में शामिल लोगों की आसानी से पहचान की जा सके।
राजधानी भोपाल के एमपी नगर स्थित व्यस्त बोर्ड ऑफिस चौराहे पर भी छात्रों का उग्र प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को यहां भारी भीड़ जुटी थी और शनिवार को भी युवाओं के साथ आम लोग बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन का हिस्सा बन रहे हैं। आंदोलन कर रहे छात्रों और युवाओं का स्पष्ट कहना है कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते, तब तक उनका यह विरोध-प्रदर्शन इसी प्रकार जारी रहेगा।
प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी इस आंदोलन के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। ग्वालियर में छात्रों के समर्थन में अब वकील भी उतर आए हैं, जिससे आंदोलन को और मजबूती मिल रही है। वहीं दूसरी ओर, जबलपुर में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। जबलपुर में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच एक नई चर्चा तब शुरू हुई जब कुछ लोगों ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध में 'लाल हिट पार्टी' (RHP) का गठन कर लिया। इन कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लहराकर अनोखा प्रदर्शन किया और कहा कि हालांकि छात्रों की मांगें जायज हैं, लेकिन उनके विरोध प्रदर्शन का तरीका सही नहीं है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुबई प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश को 53,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। वैश्विक मंच पर एआईएम कांग्रेस-2026 में प्रदेश की निवेश क्षमता, नीतियों और भावी संभावनाओं की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
सरकार के साथ बनी सहमति के बाद मध्यप्रदेश में तीन दिन से चल रहा इंटर्न डॉक्टरों का धरना समाप्त हो गया है। स्टाइपेंड में 50% की बढ़ोतरी के साथ ₹21,500 प्रतिमाह करने की घोषणा की गई है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
राजधानी भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में मध्य प्रदेश के इंटर्न डॉक्टर्स का आंदोलन तीसरे दिन और उग्र हो गया है। भोपाल और इंदौर समेत प्रदेशभर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं।
मध्यप्रदेश के आबकारी विभाग में सागर जहरीली शराब कांड के बाद उपजा विवाद अब प्रशासनिक व्यवस्था और नियमों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। इधर, आबकारी विभाग नोटिस पर मध्यप्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना से पक्ष और जानकारी लेने के लिए उनके फोन नंबर पर बुधवार को दोपहर 2:30 बजे संपर्क किया तो उन्होंने फोन काट दिया।
मध्यप्रदेश में सितंबर महीने के दौरान बैंकिंग सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित होने जा रही हैं। हड़ताल और नियमित साप्ताहिक छुट्टियों के कारण राज्य भर में कुल 9 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। सरकार 5-डे बैंकिंग की जायज मांग को अनावश्यक रूप से टाल रही है। हालांकि, स्थिति को संभालने के लिए सरकार और बैंक संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच नई दिल्ली में वार्ता प्रस्तावित है।
दुबई में आयोजित AIM कांग्रेस 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से की चर्चा। मध्य प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और लॉजिस्टिक्स में बड़े निवेश के प्रस्ताव।
मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा कदम। मंत्री इन्दर सिंह परमार 9 सितंबर 2026 को 'ई-ज्ञानसेतु' (e-GyanSetu) यूट्यूब चैनल का करेंगे शुभारंभ। क्षेत्रीय भाषाओं में मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण ई-वीडियो कंटेंट।
धार जिले के लिए 8 सितंबर का ऐतिहासिक दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के तहत नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया।
भोपाल में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई। जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापे में 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। सारंगपुर में किराना कारोबारियों पर भी स्टेट जीएसटी का शिकंजा।
रीवा में न्याय सत्याग्रह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह