मुंबई के आरए स्टूडियो में ऑडिशन के लिए आए 17 बच्चों को बंधक बनाने वाले रोहित आर्य को पुलिस ने ऑपरेशन में मार गिराया। सभी बंधकों को बाथरूम के रास्ते सुरक्षित बचाया गया। आरोपी ने नैतिक मांगों का दावा करते हुए वीडियो जारी किया था।

मुंबई. स्टार समाचार वेब
मुंबई के पवई इलाके में स्थित आरए स्टूडियो में गुरुवार को एक बड़ा बंधक संकट समाप्त हो गया। ऑडिशन के लिए आए 17 बच्चों और दो अन्य लोगों को बंधक बनाने वाले आरोपी रोहित आर्य की पुलिस की गोली लगने से मौत हो गई। हालांकि, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सभी बंधकों को सुरक्षित बचा लिया गया।
गुरुवार दोपहर लगभग 1:45 बजे अभिभावकों की सूचना पर मुंबई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पहले आरोपी रोहित आर्य (जो स्टूडियो में काम करता था) से बातचीत करके स्थिति को संभालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस टीम एक साहसी ऑपरेशन के तहत बाथरूम के रास्ते स्टूडियो के अंदर दाखिल हुई और सभी 17 बच्चों सहित दो अन्य बंधकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
शुरुआत में खबर आई थी कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, लेकिन जल्द ही सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई कि आरोपी रोहित आर्य की गोली लगने से मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने बंधकों को बचाने के दौरान आत्मरक्षा में आरोपी पर गोली चलाई थी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना पर अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
बंधक बनाने से पहले, आरोपी रोहित आर्य ने एक वीडियो भी जारी किया था। वीडियो में उसने दावा किया था कि वह आत्महत्या करने के बजाय एक 'प्लान' के तहत बच्चों को बंधक बना रहा है। उसने अपनी मांगें 'नैतिक' बताई थीं और कहा था कि वह कुछ लोगों से केवल जवाब चाहता है। उसने स्पष्ट किया था कि उसकी कोई आर्थिक मांग नहीं है और वह आतंकी नहीं है। उसने धमकी दी थी कि "अगर जिंदा रहा तो मैं यह करूंगा... आपकी तरफ से एक छोटा सा कदम मुझे उकसा देगा और मैं पूरी जगह को आग लगाकर मर जाऊंगा।"
पुलिस ने बच्चों और एक बुजुर्ग सहित सभी 19 बंधकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय बैठक। पीएम मोदी और पीएम सनाए ताकाइची ने एआई, फार्मा और रक्षा सहयोग पर किए हस्ताक्षर।
सुप्रीम कोर्ट ने AI द्वारा तैयार मनगढ़ंत कानूनी उदाहरणों पर आधारित NCLT के फैसलों को रद कर दिया। कोर्ट ने AI के खतरनाक 'हैलुसिनेशन' और न्यायिक प्रक्रिया में इंसानी नियंत्रण की अनिवार्यता पर जोर दिया।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची भारत की 3-दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत। पीएम मोदी के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा।
व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विवाद। जानिए सरकार ने क्यों लगाई रोक, क्या है 'यूजरनेम की' और कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
बेंगलुरु के मादापट्टना में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा। 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू।
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस डे-केयर में 2 साल के बच्चे के साथ हुई बदसलूकी। वीडियो वायरल होने के बाद 5 महिला स्टाफ पर FIR, कंपनी ने केंद्र बंद किया।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्यों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप शुरू। मुख्य आरोपियों से 80 लाख की बरामदगी के बाद अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की तैयारी।
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में 6-लेन द्वारका टनल और यूपी में कानपुर-कबरई 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी। जानिए इस 14,115 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन का लोहगढ़ किले पर गेट एनालिसिस किया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सिया-केतन का प्री-वेडिंग वीडियो 'बस आज की रात है जिंदगी' जमकर वायरल हो रहा है।
वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुस्लिम समुदाय ने दिखाई मिसाल। कॉरिडोर परियोजना के लिए मस्जिदों के हिस्सों को खुद हटाकर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की नई मिसाल।