सीधी जिले में पदस्थ प्रधान आरक्षक सविता साकेत की हत्या के 20 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पति वीरेंद्र साकेत की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद हत्यारा फरार है। प्रशासन की लापरवाही और इनाम की घोषणा न होना सवालों के घेरे में है।

हाइलाइट्स:
सीधी, स्टार समाचार वेब
पुलिस प्रधान आरक्षक के पति ने 15 सितंबर की रात अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी उसके बाद फरार हो गया है। इस दौरान रीवा से आईजी-डीआईजी सहित तमाम पुलिस प्रशासनिक अमला आए थे लेकिन आज तक हत्यारे पति की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। वो कहां है इसके लिए कोई सूचना भी अभी तक नहीं मिली है। पुलिस लगातार प्रयास भी कर रही है लेकिन 20 दिन बीत गया लेकिन आज तक हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
मालूम हो कि प्रधान आरक्षक सविता साकेत 38 वर्ष कमर्जी थाना में पदस्थ थी। उनका पति वीरेन्द्र साकेत 40 वर्ष से कुछ वर्षों से विवाद चल रहा था। घटना के दौरान दोनो के बीच वाद-विवाद हो रहा था। उस दौरान मां बेटी से मोबाइल पर बात कर रही थी। घटना के वक्त खाना नहीं बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। इसी तैश में आकर आरोपी पति द्वारा हत्या कर दी गई। इनके दो संतान थी। जिनमें 20 साल की बेटी एवं 22 साल का बेटा है। इनकी शादी को 26 साल हुए हैं। घटना के वक्त बेटी अपने ननिहाल में थी। जबकि बेटा इंदौर में पढ़ाई कर रहा था। बताया गया है कि आरोपी पति द्वारा पत्नी के ऊपर शक किया जाता था। जिसके चलते दोनो के बीच वाद-विवाद की स्थिति रहती थी। आरोपी पति को गाड़ी खरीदकर पत्नी द्वारा दिया गया था। जिसमें वह ड्राइविंग करता था। सोमवार रात करीब 11 बजे दोनो के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद बीरेन्द्र ने सविता पर बेसबाल बैट से हमला कर दिया। जिससे मौके पर ही सविता की मौत हो गई।
राजकीय सम्मान के साथ दी गई थी विदाई
पुलिस लाइन मैदान में मृतिका प्रधान आरक्षक सविता साकेत के पार्थिव शरीर को रखकर सभी पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी गई थी। इस अवसर पर रीवा रेंज के डीआईजी हेमंत चौहान, पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी समेत अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। डीआईजी हेमंत चौहान ने इस दौरान कहा कि पुलिस विभाग के लिए यह अपूर्णीय क्षति है। हमने पीड़ित परिवार को तात्कालिक सहायता के रूप में एक लाख रुपए उपलब्ध करा दिया है। वहीं राजकीय सम्मान के साथ विदा किया गया। डीआईजी ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पूरे जिले में नाकाबंदी कराने की बात कही गई थी।
पुलिस विभाग ने ईनाम तक की घोषणा करना उचित नहीं समझा
इस मामले में पुलिस अधीक्षक को चाहिए कि हत्यारा पति फरार है। 20 दिन बाद भी उसका सुराग नहीं लगा, इसके बाद ईनाम की घोषणा भी करनी चाहिए लेकिन अभी तक नहीं की गई है। बड़ा मामला होता है इसके बाद भी अभी तक न तो हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी हुई न ही ईनाम की घोषणा की गई। कहीं न कहीं प्रशासनिक लापरवाही भी सामने मानी जा सकती है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी से बात भी करनी चाही गई तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।