देश में त्योहारों और शादी-ब्याह का सीजन शुरू हो चुका है। धनतेरस-दिवाली के दौरान शगुन के तौर पर सोना खरीदने की परंपरा रही है। शादियों के दौरान भी सोने के गहनों की खरीदारी भारतीय परिवारों के लिए आम है, लेकिन इस बार सोना एक बड़े तबके की पहुंच से दूर हो गया है। सोने-चांदी की कीमतों में जैसे आग लग गई है।

सोना एक बड़े तबके की पहुंच से दूर हो गया है। सोने-चांदी की कीमतों में जैसे आग लग गई है।

भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
देश में त्योहारों और शादी-ब्याह का सीजन शुरू हो चुका है। धनतेरस-दिवाली के दौरान शगुन के तौर पर सोना खरीदने की परंपरा रही है। शादियों के दौरान भी सोने के गहनों की खरीदारी भारतीय परिवारों के लिए आम है, लेकिन इस बार सोना एक बड़े तबके की पहुंच से दूर हो गया है। सोने-चांदी की कीमतों में जैसे आग लग गई है। सोने-चांदी की कीमत अब नए शिखर पर पहुंच गई है। दरअसल, सोने-चांदी के दाम मंगलवार को आलटाइम हाई पर पहुंच गए। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 718 रुपए बढ़कर 1,19,967 रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले ये 1,19,249 रुपए पर था। वहीं, चांदी 605 रुपए महंगी होकर 1,49,438 रुपए पर पहुंच गई। सोमवार को ये 1,48,833 रुपए पर थी।
जनवरी-2025 से अक्टूबर तक सोने की कीमत करीब 43,805 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,19,967 रुपए हो गया है। चांदी का भाव भी इस दौरान 63,421 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,49,438 रुपए प्रति किलो हो गई है।
एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, बैंक ने अगले साल तक सोने के लिए 5000 डॉलर प्रति औंस का टारगेट रखा है। मौजूदा एक्सचेंज रेट के हिसाब से रुपए में यह लगभग 1,55,000 रुपए प्रति 10 ग्राम होगा। ब्रोकरेज फर्म पीएल कैपिटल के डायरेक्टर संदीप रायचुरा ने कहा कि सोना 1,44,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।
शहर 24 कैरेट
दिल्ली 1,22,070
मुंबई 1,22,020
कोलकाता 1,22,020
चेन्नई 1,22,180
जयपुर 1,22,070
भोपाल 1,22,070
पटना 1,22,070
लखनऊ 1,22,070
रायपुर 1,22,020
अहमदाबाद 1,22,070
नोट-उक्त राशि लाख में।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।
करोड़ों खर्च के बावजूद सतना की सड़कें गड्ढों और जाम से बेहाल हैं। रीवा रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। बेसमेंट पार्किंग शुरू नहीं होने से सड़क किनारे पार्किंग और अव्यवस्था बढ़ रही है।
सतना से आठ किलोमीटर दूर छुलहनी क्षेत्र में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 300 घरों की बिजली सात दिन से बंद है। सामूहिक बकाये के बीच नियमित बिलधारकों की परेशानी ने जवाबदेही पर सवाल उठाए।
रेलवे ने रेल वन ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग की सुविधा आसान की है। अब एक यूजर अपने टिकट समेत छह यात्रियों के लिए टिकट बना सकेगा। उम्र, वैधता और पहचान संबंधी नियम लागू होंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को व्यंकटेश लोक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। 10 हजार दीपों से परिसर सजेगा। सांसद, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा।
राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राज्य स्तरीय अभियंता दिवस समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सीएम ने कहा- सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया ने इंजीनियरिंग को नई दिशा दी थी। इंजीनियर में इंजन जैसी क्षमता होती है जो विकास को आकार देती है।