सतना के नारायण तालाब की बाउंड्री वॉल और पानी निकासी पुलिया में दरारें सामने आई हैं। पिछले साल भारी जलभराव की चपेट में आई उतैली बस्ती एक बार फिर खतरे में है। 4 करोड़ की लागत से हो रहे निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी और तय समय सीमा के बाद भी अधूरा कार्य स्थानीय प्रशासन की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

सतना, स्टार समाचार वेब
शहर में चल रहे निर्माण व विकास कार्यों में किस तरह की लीपापोती चल रही है इसका एक उदाहरण मारुति नगर वार्ड क्र. 10 में तो सामने आया ही था अब वार्ड क्र. 22 स्थित नारायण तालाब की बाउंड्री वॉल के निर्माण के गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ किए जाने का मामला भी सामने आ गया है। इस मामले में आरोप है कि संबंधित संविदाकार द्वारा नारायण तालाब में बनाई जा रही बाउंड्री वॉल और तालाब के पानी निकासी के लिए जो पुलिया बनाई गई है उसमें भी दरार आ गई है। नारायण तालाब में चल रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ किसी निर्माण कार्य की गुणवत्ता तक ही सीमित नहीं है बल्कि तालाब की बाउण्ड्री वॉल के निर्माण में की गई गड़बड़ी उतैली वासियों को एक बार फिर खतरे में डाल सकती है। दरअसल पिछले साल सितंबर माह में नारायण तालाब की मेड़ बह जाने से उतैली की कई कॉलोनियां जलमग्न हो गई थीं, लोगों के घरों में पानी भर गया था जिससे उनकी गृहस्थी का सामान नष्ट हुआ ही था साथ ही कई वाहन भी बह गए थे। वह खौफनाक मंजर एक बार फिर सामने न आए इसके लिए जरूरी है कि नारायण तालाब में जो भी निर्माण कार्य चल रहा है वह पूर्ण गुणवत्ता के साथ हो। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। यहां कार्य कराने की जिम्मेदारी जिन लोगों पर वे संविदाकार के साथ सांठगांठ कर निर्माण कार्यों में लीपापोती कर रहे हैं।
6 माह में होना था कार्य, अब भी अधूरा
बताया जा रहा है कि लगभग 70 साल पुराने नारायण तालाब के निर्माण कार्य के लिए सितंबर 2024 की घटना के बाद दूसरा टेंडर स्टेपअप बिल्डिंग कांस्ट्रक्शन जबलपुर को 4 करोड़ 5 लाख रुपए में 20 दिसंबर 2024 को दिया गया था। निर्माण कार्य 6 माह में पूर्ण करना था। लेकिन निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए तय की गई समय सीमा बीत जाने के बावजूद अभी तक मात्र 60 फीसदी काम ही हो पाया है। उस काम में भी जमकर गड़बड़ी की गई है और यह गड़बड़ी सबके सामने नजर आ रही है।
138 लोगों को मुआवजे का इंतजार
बताया जाता है कि सितंबर 2024 में जब नारायण तालाब की मेड़ फूटी थी उस समय उतैली के अलग-अलग कॉलोनियों के 138 लोग प्रभावित हुए थे। जिनका मुआवजा आरबीसी एक्ट के तहत बना जरूर लेकिन आज तक उन्हें मुआवजा नहीं मिला।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज सुबह वाराणसी के श्रीराम भंडार में स्थानीय व्यंजनों का आनंद लिया। उनकी सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया। उन्हें अपने बीच पाकर स्थानीय लोगों को यकीन ही नहीं हुआ। लोग उनसे मिलकर उत्साहित हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सादगी देख प्रभावित हुए और मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
मध्यप्रदेश के राजगढ़ में मुस्लिम पिता अब्दुल हक खान अपनी हिंदू बेटी नंदीनी सिमोलिया का कन्यादान करेंगे। राजगढ़ के ओल्ड कलेक्ट्रेट रोड स्थित पुरानी बस स्टैंड के पास रहने वाले अब्दुल हक खान बताते हैं कि यूं तो नंदीनी उनकी साली हैं, मगर उन्होंने उसे बेटी मानकर पाला है।
मध्यप्रदेश के मंडला जिले के एनएच-30 स्थित मंडला-रायपुर मार्ग पर देर रात 12 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज बिछिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के चलते मध्यप्रदेश में अब रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत बढ़ने लगी है। जनता की बढ़ती मांग को देखते हुए इंदौर जिला प्रशासन ने नए कनेक्शनों पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। दरअसल, एलपीजी गैस संकट के कारण कमर्शियल गैस की सप्लाई सीमित की गई है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उज्जैन में 'महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम' सम्मेलन का उद्घाटन किया। जानें उज्जैन साइंस सेंटर, सिंहस्थ 2028 बायपास और महाकाल स्टैंडर्ड टाइम (MST) के बारे में पूरी जानकारी।
मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षकों के लिए चौथी क्रमोन्नति लागू की है। 35 साल की सेवा पूरी करने वाले 1.5 लाख शिक्षकों को 1 जुलाई 2023 से वेतन वृद्धि और एरियर का लाभ मिलेगा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
कनाडा के फोर्ट सेंट जॉन में हमले का शिकार हुए उज्जैन के गुरकीरत सिंह मनोचा का पार्थिव शरीर 21 दिन बाद स्वदेश लाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की
रीवा में 12 वर्षीय किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दो घंटे में गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत जेल भेजा।
हनुमान जयंती पर छतरपुर में 51 फीट ऊंची अष्टधातु हनुमान प्रतिमा का अनावरण हुआ। पंचमुखी हनुमान की प्राण प्रतिष्ठा के साथ शहर में भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक उत्साह का माहौल बना।
पन्ना टाइगर रिजर्व क्षेत्र से ढाई साल की बच्ची लापता होने से सनसनी फैल गई। पुलिस और वन विभाग ड्रोन व डॉग स्क्वॉड से तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला।