रीवा रेलवे स्टेशन पर राजस्थान के धौलपुर से लाया गया नैरो गेज इंजन अब स्टेशन की ऐतिहासिक पहचान बनने जा रहा है। एक समय धौलपुर की पटरियों पर दौड़ने वाला यह इंजन अब रीवा के अमृत स्टेशन सौंदर्यीकरण योजना के तहत लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। लोकोमोटिव को स्टेशन के बाहर धरोहर के रूप में सजाया जा रहा है, जिससे आने वाली पीढ़ियाँ भारतीय रेलवे के इतिहास से रूबरू हो सकें।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
कभी गैरो गेज पटरियों पर सरपट दौड़ने वाला इंजन अब पटरी से उतर गया है। यह इंजन अब तक जौलपुर राजस्थान में जंग खा रह था। अब यही इंजन रीवा रेलवे स्टेशन की शान बढ़ाएगा। बायरोड यह इंजन रीवा लाया गया है। इसे स्टेशन के बाहर खड़ा कर दिया गया है। इसकी रंगाई, पुताई का काम जारी है। इंजन को चमकान के बाद इसका लोकार्पण भी कराया जाएगा।
ज्ञात हो कि रीवा को अमृत स्टेशनों में शामिल किया गया है। रीवा रेलवे स्टेशन को हाईटेक बनाया जा रह है। इस स्टेशन में कई निर्माण कार्य चल रहे हंै। महानगरों की तरह की यहां का रेलवे स्टेशन में चमकाया जा रहा है। अब स्टेशन के सौंदर्यीकरण में एक और उपलब्धि जुड़ गई है । यहां एक ऐसा इंजन लाया गया है जो पुराना रेलवे का इतिहास लोगों का बताएगा। पहले के समय में चलने वाले रेल के इंजन और ट्रेन की कहानी बयां करेगा। इस रेल के इंजन को बायरोड राजस्थान से लाया गया है। फिलहाल इंजन को स्टेशन के सामने मंदिर के पास ही रखा गया है। इंजन को चमकान का काम चल रहा है। रंगाई, पुताई के बाद इसका विधिवत लोकार्पण कराया जाएगा। इसके बाद लोग इस इंजन की खूबसूरती को निहारने के साथ ही फोटो मोबाइल के कैमरे में भी कैद कर सकेंगे।
20 साल पहले बंद हो गया था इस इंजन का उपयोग
रेलवे स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि जो इंजन रीवा रेलवे स्टेशन पर लगाया गया है। वह कभी नैरो गेट की शान हुआ करता था। धौलपुर राजस्थान की पटरियों पर दौड़ता था। इसका उपयोग पहाड़ी क्षेत्रों में होता था। हिल स्टेशन में भी इस इंजन को पटरियों पर दौड़ाया जाता था। पुरानी फिल्मों में इस तरह के इंजन आसानी से देखने को मिल जाएंगें। अब इनका उपयोग पूरी तरह से बंद हो गया है। अब ब्राड गेट वाले इंजन इनकी जगह ले चुके हैं।
धरोहर के रूप में किया जा रहा स्थापित
धौलपुर से लाया गया नैरो गेज इंजन को रेलवे स्टेशन के बाहर अन्य बड़े स्टेशनों की तरह ही धरोहर के रूप में सहेजा जाएगा। यह अपने समय का लोगों को इतिहास बताएगा। नए युवा और आने वाली पीड़ियां नैरो गेज और मीटर गेज ट्रेन में कभी चढ़ नहीं पाएंगे। इसलिए उन्हें रेलवे का पुराना इतिहास बताने के लिए इंजन को स्टेशन के बाहर सजाया जाएगा। यह स्टेशन की खूबसूरती में भी चार जांच लगाएगा। साथ ही जबलपुर जैसे बड़े नगरों को भी सुविधाओं में टक्कर देगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।