वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम की भारत यात्रा के दौरान पीएम मोदी के साथ हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता हुई। 16 अरब डॉलर के व्यापार और चाम पांडुलिपियों के डिजिटल संरक्षण सहित 13 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त पत्रकार वार्ता की।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारत और वियतनाम के बीच कूटनीतिक संबंधों ने बुधवार, 6 मई 2026 को एक नया मुकाम हासिल किया। वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम अपनी पहली राजकीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे, जहाँ हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक और साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की कि दोनों देशों के संबंधों को अब 'आधुनिक व्यापक रणनीतिक साझेदारी' के स्तर पर ले जाया जा रहा है। उन्होंने रेखांकित किया कि पिछले एक दशक में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार दोगुना होकर 16 अरब डॉलर तक पहुंच गया है।
सांस्कृतिक संबंधों पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि पिछले वर्ष भारत से भेजे गए पवित्र बौद्ध अवशेषों के दर्शन वियतनाम में डेढ़ करोड़ से अधिक लोगों ने किए थे। उन्होंने चंपा सभ्यता की अमूल्य विरासत को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। इसी कड़ी में 'ज्ञान भारतम' और वियतनाम नेशनल यूनिवर्सिटी के बीच 'चाम पांडुलिपियों' को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने के लिए एक विशेष समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और वियतनाम की साझेदारी में विरासत और विकास दोनों ही समान रूप से महत्वपूर्ण हैं।
दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए कुल 13 महत्वपूर्ण समझौतों पर मुहर लगी है। यह समझौते हुए-
डिजिटल और बैंकिंग: आरबीआई और वियतनाम के स्टेट बैंक के बीच डिजिटल भुगतान नवाचार पर समझौता, साथ ही एनपीसीआई (NIPL) और वियतनाम के नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन के बीच सहयोग。
रक्षा और कूटनीति: रक्षा क्षेत्र में 5,800 करोड़ रुपये के संभावित ब्रह्मोस मिसाइल सौदे पर चर्चा हुई, जो इंडोनेशिया के बाद वियतनाम के साथ भारत का बड़ा रक्षा निर्यात कदम हो सकता है।
सांस्कृतिक आदान-प्रदान: वर्ष 2026-30 के लिए सांस्कृतिक विनिमय कार्यक्रम और नालंदा विश्वविद्यालय व हो ची मिन्ह नेशनल एकेडमी के बीच अकादमिक सहयोग।
स्वास्थ्य और तकनीक: चिकित्सा उत्पाद विनियमन के क्षेत्र में सहयोग और डिजिटल प्रौद्योगिकियों के लिए आईटी मंत्रालयों के बीच साझेदारी।
राष्ट्रपति तो लाम ने अपने भारत दौरे की शुरुआत आध्यात्मिक नगरी बोधगया से की, जहाँ उन्होंने महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की। गया हवाई अड्डे पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद दिल्ली पहुंचने पर राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने उनका औपचारिक स्वागत किया। वार्ताओं के औपचारिक दौर से पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने भी राष्ट्रपति लाम से मुलाकात कर क्षेत्रीय सुरक्षा और रणनीतिक साझेदारी पर गहन चर्चा की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पुणे से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 0623 में तकनीकी खराबी के बाद पुणे एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित। सभी 192 यात्री सुरक्षित, जानिए पूरी खबर।
संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है। सरकार लोकसभा सीटें 850 करने और महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने वाला संविधान संशोधन बिल लाने की तैयारी में है, वहीं विपक्ष SIR प्रक्रिया को लेकर आक्रामक है।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मारे गए दो एसपीओ के शवों को डंपर ट्रक में ले जाने पर बीजेपी विधायक शगुन परिहार ने तीखा रोष जताया है। उन्होंने इसे जवानों का अपमान बताया है।
हालिया चुनावों में डाले गए और गिने गए वोटों के आंकड़ों को लेकर उठ रहे सवालों के मद्देनजर चुनाव आयोग चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने जा रहा है। आयोग ने एक नई व्यवस्था के तहत राजनीतिक दलों के लिए मतदान और मतगणना से जुड़े फॉर्म-17 सी को अनिवार्य रूप से प्राप्त करना जरूरी कर दिया है।
एलन मस्क के स्टारशिप ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। स्पेसएक्स के स्टारशिप अंतरिक्ष यान ने कक्षा से 22 घंटे की यात्रा के बाद लौटकर टेक्सास के लॉन्च टॉवर पर विशाल मैकेनिकल आर्म्स (मेकाजिला) द्वारा हवा में ही सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया।
छत्तीसगढ़ में करोड़ों के शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से जुड़ी कुम्हारी-जंजगीरी स्थित विट्ठल ग्रीन कॉलोनी के 355 प्लॉटों को जब्त कर लिया है।
गुजरात के सूरत शहर स्थित खरवासा इलाके के एक कपड़ा गोदाम में शनिवार को भीषण आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने और राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। इस घटना में लाखों के नुकसान की आशंका है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के डॉक्टरों ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। संस्थान के डॉक्टरों ने गर्भ में पल रहे 25 सप्ताह के एक शिशु की रीढ़ की हड्डी की ओपन सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के अयोध्या से आगरा जा रही मिनी ट्रैवलर बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बस सवार 13 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
असम के काजीरंगा में शुक्रवार को तेज रफ्तार मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कई छात्रों समेत दर्जनों लोगों की मौत हो गई है।