21 जून 2026 को होने वाली NEET परीक्षा के लिए भोपाल रेल मंडल की विशेष तैयारी। स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन, अतिरिक्त सुरक्षा और परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का विवरण यहाँ देखें।

भोपाल. स्टार समाचार वेब
आगामी 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने व्यापक सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन योजना तैयार की है। रेलवे प्रशासन का मुख्य उद्देश्य हजारों परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित और समय पर पहुँचाना है। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया के अनुसार, परीक्षा के दिन स्टेशन परिसर, प्रवेश और निकास द्वारों तथा प्लेटफार्मों पर वाणिज्यिक, परिचालन और आरपीएफ की विशेष टीमें तैनात रहेंगी।
भोपाल मंडल के अंतर्गत पांच जिलों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जाने किस केंद्र पर रहेंगे कितने अभ्यार्थी
भोपाल: 13,774 अभ्यर्थी
गुना: 1,839 अभ्यर्थी
विदिशा: 1,709 अभ्यर्थी
होशंगाबाद: 1,283 अभ्यर्थी
अशोकनगर: 865 अभ्यर्थी
रेलवे ने किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसमें बैरिकेडिंग और कतार प्रबंधन (Queue Management) को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि परीक्षार्थियों को स्टेशनों पर कोई परेशानी न हो। साथ ही, पूछताछ काउंटरों को पूरी तरह सक्रिय रखा जाएगा और उद्घोषणा प्रणाली के जरिए परीक्षार्थियों को निरंतर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
रेलवे ने परीक्षा से संबंधित सभी स्टेशनों पर ट्रेनों की समयपालन सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। परीक्षार्थियों की भारी संख्या को देखते हुए इंदौर-भोपाल-रतलाम रूट पर स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं, जिससे आवागमन और अधिक आसान हो जाएगा। रेलवे प्रशासन ने अपने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे किसी भी आपात स्थिति या अत्यधिक भीड़ की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह सतर्क रहें।
21 जून 2026 को होने वाली NEET परीक्षा के लिए भोपाल रेल मंडल की विशेष तैयारी। स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन, अतिरिक्त सुरक्षा और परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का विवरण यहाँ देखें।
जानें CBSE की नई तीन-भाषा नीति क्या है, कक्षा 9-10 पर इसका क्या असर होगा, और सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर क्या फैसला सुनाया। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
भारत ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दुनियाभर के विवि को पछाड़ते हुए देश की 52 यूनिवर्सिटीज ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में जगह बनाई है। रैंकिंग गुरुवार को जारी की गई। इसके साथ ही भारत विश्व का पांचवा सबसे अधिक प्रतिनिधित्व वाला हायर एजुकेशन सिस्टम बन गया है।
नीट यूजी 2026 परीक्षा के बीच सरकार ने टेलीग्राम पर लगाया अस्थायी प्रतिबंध। जानें क्या है टेलीग्राम की वो तकनीकी कमजोरी जिसका इस्तेमाल पेपर लीक की अफवाहें फैलाने में किया जा रहा है।
बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (BCG) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत AI और STEM टैलेंट में दुनिया के टॉप-3 देशों में शामिल हो गया है। जानें भारत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि और रिपोर्ट की प्रमुख बातें।
NEET पेपर लीक विवाद के बीच राहुल गांधी ने टेलीग्राम बैन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, सरकार माफिया को बचाने के बजाय छात्रों को परेशान कर रही है।
मध्यप्रदेश पुलिस में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती 2026 पुनः प्रारंभ। उप निरीक्षक के 10 और आरक्षक के 50 पदों के लिए नई गाइडलाइंस और पात्रता मानदंड की पूरी जानकारी यहाँ देखें।
ICAI CA फाइनल मई 2026 परीक्षा का रिजल्ट 18 जून को आएगा। आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर अपना परिणाम, पासिंग क्राइटेरिया और चेक करने की पूरी प्रक्रिया जानें।
MP में 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 परीक्षा की तैयारियों की CM मोहन यादव ने समीक्षा की। 30 जिलों के 283 केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश। जानिए परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी।
नीट पेपर लीक केस से दुनिया भर में हुई किरकिर और बच्चों की आत्महत्या के बाद सरकार सख्त कदम उठाने ला रही है। दरअसल, केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने का फैसला किया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह