दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन जारी है। फाउंडर अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया है।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर देश की राजधानी में सियासी सरगर्मियां तेज हैं। शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर दूसरी बार बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने साफ कर दिया है कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते, तब तक उनका आंदोलन खत्म नहीं होगा।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा, "देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चाहे हमें लाठियां खानी पड़ें या पुलिस गिरफ्तार कर ले, हम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर से हटने वाले नहीं हैं।"
मंच पर महात्मा गांधी और डॉ. बी.आर. अंबेडकर की तस्वीरें लेकर पहुंचे अभिजीत दीपके ने सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा, "अगर थाली पीटने से कोरोना वायरस खत्म हो सकता है, तो एक बार फिर देश के युवाओं को थाली पीटकर उस शिक्षा मंत्री को हटा देना चाहिए जो धांधली के बाद भी अपनी कुर्सी से चिपके हुए हैं।" इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में थालियां लेकर जमकर बजाईं और शिक्षा मंत्री के विरोध में 'गो-प्रधान-गो' के नारे लगाए।
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर के मंच पर उन दुर्भाग्यपूर्ण छात्रों के पोस्टर भी लगाए गए थे, जिन्होंने NEET पेपर लीक विवाद और मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या कर ली। इन पोस्टर्स के जरिए पार्टी ने देश में चरमराई शिक्षा व्यवस्था और छात्रों की सुरक्षा के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।
दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए CJP को शनिवार शाम 5 बजे तक ही प्रदर्शन करने की अनुमति दी थी। तय समय सीमा समाप्त होने के बाद भी जब आंदोलन जारी रहा, तो पुलिस बल प्रदर्शनकारियों के मंच के पास पहुंचा और उन्हें वहां से हटने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रदर्शन का समय बढ़ाने की कोई अनुमति (परमिशन) नहीं दी गई है, जिसके चलते जंतर-मंतर पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान अर्नब देर रात उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों से टकरा गया। लैंडफॉल के दौरान तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश और 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। तूफान के असर से कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सेवा संकल्प यात्रा में शामिल प्रतिभागियों से संवाद किया। उन्होंने यात्रियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जीवन में सेवा ही हमारा मुख्य मकसद होना चाहिए। हमें सिर्फ उपदेशों से नहीं, बल्कि अपने आचरण और कर्मों से सेवा का संदेश देना है।
झारखंड के जमशेदपुर स्थित सोनारी मरीन ड्राइव पर गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित ट्रक ने एक स्विफ्ट डिजायर कार को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय की छोटी बेटी तृषा समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात एयरपोर्ट इंटरचेंज के पास 35 किमी माइलस्टोन पर डबल डेकर स्लीपर बस आग का गोला बन गई। हादसे में बस के अंदर फंसे नौ यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई। मृतकों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल बताए जा रहे हैं।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद सीपीएम सांसद जॉन ब्रिटास ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तानाशाही का आरोप लगाया है। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया को रद्द करने और संसद से सीईसी को हटाने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।
चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI को शामिल करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट की बेंच का बंटा हुआ फैसला। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की टिप्पणियां और 5 जजों की बेंच के गठन की संभावना।
पटना हाईकोर्ट के उस विवादित फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें सलवार उतारने और सीने को दबाने की कोशिश को रेप की कोशिश नहीं माना गया था। जानें इस मामले से जुड़ी पूरी जानकारी।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारियों और सह-प्रभारियों की घोषणा कर दी है। संजय भाटिया को राजस्थान और बिप्लब कुमार देव को मध्य प्रदेश का प्रभार सौंपा गया है। जानिए किस नेता को मिली कौन सी जिम्मेदारी।
बिहार के पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न गंगा घाटों पर कर्मा-धर्मा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसे सामने आए हैं। अथमलगोला, बख्तियारपुर और बाढ़ थाना क्षेत्रों में गंगा नदी में स्नान और विसर्जन के दौरान 11 लोग डूबने लगे।
बिहार के जमुई में छात्रा से बदसलूकी और छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी नंदन यादव को एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली लगी है, जबकि भागने की कोशिश में दूसरे आरोपी का पैर टूट गया।