नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET PG 2025 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है. उम्मीदवार अपनी पंजीकृत ईमेल आईडी से शहर की जानकारी प्राप्त कर यात्रा की तैयारी कर सकते हैं. एडमिट कार्ड 31 जुलाई को जारी होंगे और परीक्षा 3 अगस्त को एक ही शिफ्ट में होगी.

स्टार समाचार वेब. एजुकेशन डेस्क
नई दिल्ली: नीट पीजी 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है. राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने एग्जाम सिटी स्लिप (NEET PG 2025 Exam City Slip) जारी कर दी है. इस स्लिप के जरिए अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर अपनी यात्रा की तैयारी समय से पहले कर सकते हैं.
NBEMS द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सभी आवेदनकर्ताओं को एग्जाम सिटी स्लिप की जानकारी उनकी पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेज दी गई है. इसलिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तुरंत अपना ईमेल चेक करें और सिटी स्लिप प्राप्त करें.एडमिट कार्ड 31 जुलाई को होंगे जारी
अधिसूचना में दी गई जानकारी के मुताबिक, नीट पीजी 2025 के एडमिट कार्ड 31 जुलाई को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे. एडमिट कार्ड के माध्यम से ही उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे.
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं.
वेबसाइट के होम पेज पर 'NEET PG' सेक्शन पर क्लिक करें.
इसके बाद, एडमिट कार्ड के सक्रिय लिंक पर क्लिक करें.
अब अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल्स (मांगी गई जानकारी) दर्ज करके सबमिट करें.
जानकारी दर्ज करते ही आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर खुल जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं.
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद, नीट पीजी परीक्षा का आयोजन अब एक ही दिन, 3 अगस्त 2025 को केवल एक शिफ्ट में किया जाएगा. परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित है. परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 7 बजे तक परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा.
नीट पीजी परीक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या या अतिरिक्त जानकारी के लिए, अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर +91-7996165333 (सुबह 09:30 बजे से शाम 06:00 बजे तक) पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, उम्मीदवार NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
देश में उच्च शिक्षा की साख को नुकसान पहुंचा रहे अवैध और फर्जी संस्थानों पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने शिकंजा कस दिया है। यूजीसी ने देश भर में ऐसे 32 फर्जी विश्वविद्यालयों की पहचान की है, जिनका सबसे बड़ा जाल दिल्ली और उत्तर प्रदेश में फैला हुआ है। राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने यह जानकारी साझा की।
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा 8 अगस्त से 13 अगस्त 2026 तक आयोजित होगी। यहां जानें परीक्षा केंद्रों, समय-सारणी और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की पूरी जानकारी।
नीट-यूजी 2026 परीक्षा में ओएमआर शीट से छेड़छाड़ का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। छह अभ्यर्थियों ने एनटीए द्वारा उपलब्ध कराई गई कॉपियों में अंतर का दावा किया है।
मध्यप्रदेश में अब सिर्फ नवाचार या शोध ही आदर्श शिक्षक की पहचान नहीं होंगे, बल्कि शिक्षकों को अपने मूल कर्तव्यों पर भी 100 फीसदी खरा साबित होना होगा। राज्य सरकार प्रदेश के ऐसे ही 110 शिक्षकों का चयन करने जा रही है, जिन्हें राज्य स्तर पर राज्यपाल द्वारा राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
मध्यप्रदेश में निजी स्कूलो के संचालन को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त और नई गाइडलाइन तय कर दी है। अब राज्य में किसी भी निजी हाई और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की स्थापना, मान्यता, नवीनीकरण, माध्यम या स्थान परिवर्तन के लिए सरकार की नई शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा।
पेपर लीक पर शिकंजा कसने के लिए संसद द्वारा पारित सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिल गई है। विपक्षी दलों के वॉकआउट के बीच संसद के दोनों सदनों से पारित हुआ यह कानून अब देशभर में लागू हो गया है।
जहां देशभर में एक ओर पेपर लीक और परीक्षाओं धांधली को लेकर घमासान मचा हुआ है। वहीं दूसरी आरे मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक प्राध्यापक-2024 के अर्थशास्त्र विषय के साक्षात्कार का परिणाम जारी कर नया रिकॉर्ड बना दिया है।
राष्ट्रीय स्तर पर छात्र-शिक्षक अनुपात भले ही मानकों के अनुरूप दिखाई दे रहा हो, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। मध्य प्रदेश समेत देशभर में शिक्षकों की भारी कमी और उनके असमान वितरण के कारण स्कूली शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। NTA के अनुवादक और लातूर कनेक्शन से जुड़े इस मामले की सुनवाई दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम का आयोजन 28 जुलाई को करवाया गया है। अब इस परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार रहेगा ताकी वे अपने नतीजों के अनुसार आगे एडमिशन इत्यादि की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकें।