National Board of Examinations in Medical Sciences (NBEMS) द्वारा NEET PG 2026 का रिजल्ट और फाइनल आंसर की 30 सितंबर तक जारी किए जाने की उम्मीद है।

एजुकेशन डेस्क। स्टार समाचार वेब
नेशनल बोर्ड ऑफ़ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) जल्द ही नीट पीजी 2026 (NEET PG 2026) के परिणाम और फाइनल आंसर की जारी करने की तैयारी कर रहा है। आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, यह प्रक्रिया 30 सितंबर तक पूरी होने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की किसी निश्चित तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
इस वर्ष नीट पीजी 2026 परीक्षा का आयोजन देश भर के 338 शहरों में स्थित 1,111 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस प्रतिष्ठित परीक्षा के लिए कुल 2,65,980 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 2,63,535 उम्मीदवारों ने सफलताપૂર્વक परीक्षा में हिस्सा लिया। इसके अलावा, जयपुर के सीतापुरा इलाके के दो केंद्रों पर आंतरिक बिजली आपूर्ति (इंटरनल पावर फेलियर) में व्यवधान के कारण परीक्षा बाधित हुई थी, जिसके बाद प्रभावित 2,445 उम्मीदवारों के लिए 5 सितंबर 2026 को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी।
उम्मीदवार परीक्षा से जुड़ी प्रमुख तिथियों की सूची नीचे देख सकते हैं:
टेस्ट शहर की जानकारी: 11 अगस्त, 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: 27 अगस्त, 2026
मुख्य परीक्षा तिथि: 30 अगस्त, 2026
जयपुर री-एग्जामिनेशन: 5 सितंबर, 2026
रिजल्ट घोषणा (संभावित): 30 सितंबर, 2026 तक
फाइनल आंसर की (संभावित): 30 सितंबर, 2026 तक
इंटर्नशिप पूरी होने की कट-ऑफ: 30 सितंबर, 2026
परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपनी फाइनल आंसर की प्राप्त कर सकते हैं:
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए NEET PG 2026 सेक्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद 'NEET PG 2026 Final Answer Key' के सक्रिय लिंक पर जाएं।
आंसर की की पीडीएफ फाइल आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
फाइल को डाउनलोड करें और परीक्षा के मूल्यांकन के लिए निर्धारित उत्तरों का मिलान करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रख लें।
फाइनल आंसर की में वे सभी सटीक उत्तर शामिल होंगे जिनके आधार पर NBEMS द्वारा उम्मीदवारों के उत्तर पुस्तिकाओं का अंतिम मूल्यांकन किया जाएगा। यह प्रोविजनल आंसर की से भिन्न होती है क्योंकि इसमें किसी भी प्रकार के बदलाव की गुंजाइश नहीं होती। इसके साथ ही, रिजल्ट में उम्मीदवारों का क्वालीफाईंग स्टेटस और निर्धारित कट-ऑफ अंक भी दर्शाए जाएंगे। साथ ही, इस सत्र के लिए इंटर्नशिप पूरी करने की अंतिम कट-ऑफ तिथि 30 सितंबर, 2026 तय की गई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रेलवे भर्ती सेल (RRC NWR), जयपुर ने 2,008 एक्ट अप्रेंटिस पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। 10वीं और ITI पास उम्मीदवार 23 अक्टूबर से rrcjaipur.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानिए योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया।
दिल्ली सरकार के स्कूलों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। शिक्षा निदेशालय ने अतिथि शिक्षकों के मानदेय की प्रणाली में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस नए प्रस्ताव के तहत अब अतिथि शिक्षकों को दैनिक (पर डे) के हिसाब से मिलने वाले भुगतान की जगह एक निश्चित मासिक वेतन दिया जाएगा।
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्र पैटर्न में एक बेहद अहम बदलाव किया है। आगामी वर्ष 17 फरवरी से शुरू होने जा रही इन बोर्ड परीक्षाओं में इस बार प्रदेशभर के 18 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होने वाले हैं।
मध्यप्रदेश में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का संचालन कर रहे निजी कॉलेजों की मनमानी पर प्रवेश एवं फीस विनियामक समिति (एएफआरसी) ने कड़ा रुख अपनाया है। समिति ने प्रदेश के 571 निजी कॉलेजों को नोटिस जारी कर फीस निर्धारण के लिए जरूरी वित्तीय और प्रशासनिक जानकारियां प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
Bar Council of India ने AIBE XXII परीक्षा के लिए 19 विषयों का सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी कर दिया है। जानें आवेदन की अंतिम तिथि, परीक्षा की तारीख और सब्जेक्ट वाइज मार्क्स डिटेल।
हरियाणा के गुरुग्राम के छोटे से झुंडसराय गांव से ताल्लुक रखने वाली और हिसार की बहू डॉ. सपना लांग्यान ने अपनी असाधारण मेहनत और शोध के दम पर वैश्विक स्तर पर भारत का मान बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि केवल परिवार या गांव तक सीमित नहीं, बल्कि विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की आकांक्षा रखने वाले युवाओं के लिए भी प्रेरणा है।
दिल्ली विश्वविद्यालय ने देश के शिक्षा जगत में हलचल मचा दी है। प्रो. योगेश सिंह ने लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए डीयू के कुलपति की कमान संभाल ली है। यह कोई आम री-अपॉइंटमेंट नहीं है। असल में यह 77 साल पुराना इतिहास बदलने वाला फैसला बताया जा रहा है।
मध्य प्रदेश के आयुष कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों (BAMS, BHMS, BUMS, BNYS) में प्रवेश की प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच गई है। संचालनालय आयुष, मध्य प्रदेश ने राज्य कोटा की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आनलाइन काउंसलिंग के तृतीय चरण का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है।
इंजीनियरिंग कोर्स में प्रवेश लेने के लिए जल्द ही एनटीए की ओर से जेईई मेन-2026 के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। जो अभ्यर्थी JEE Main Admission 2027 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं। वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
भारतीय सशस्त्र बल अग्निवीरों के पहले बैच का कार्यकाल पूरा होने के बाद समीक्षा करेंगे। 25 प्रतिशत रिटेंशन दर और भविष्य की भर्ती प्रक्रियाओं पर क्या है नई अपडेट, जानें विस्तार से।