केंद्र सरकार के नए लेबर कोड के तहत 21,000 रुपये तक मासिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को वैधानिक बोनस का लाभ मिलेगा। जानिए बोनस की गणना और नियम।

केंद्र सरकार के नए लेबर कोड
नई दिल्ली । स्टार समाचार वेब
केंद्र सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा नए श्रम कानूनों (New Labour Codes) के तहत महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश और नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं। इन नए नियमों में सबसे खास और बड़ी राहत उन कर्मचारियों के लिए है, जिनकी मासिक सैलरी 21,000 रुपये तक है। सरकार के इस कदम से देश के करोड़ों कामकाजी लोगों को वैधानिक (स्टेट्यूटरी) बोनस का सीधा लाभ मिलने का रास्ता साफ हो गया है। आइए जानते हैं कि इस नए नोटिफिकेशन में बोनस और सैलरी से जुड़े क्या प्रावधान तय किए गए हैं।
नए लेबर कोड के नियमों के मुताबिक, जिन कर्मचारियों की मासिक सैलरी 21,000 रुपये तक है, वे वैधानिक बोनस (Statutory Bonus) के दायरे में आते हैं। इसका मतलब यह है कि इस वेतन सीमा के भीतर आने वाले पात्र कर्मचारियों को कंपनियों द्वारा बोनस देना अनिवार्य किया गया है। हालांकि, जिन कर्मचारियों का वेतन 21,000 रुपये प्रति माह से अधिक है, उनके लिए यह बोनस अनिवार्य नहीं होगा, यानी कंपनियां उन्हें यह लाभ देने के लिए बाध्य नहीं हैं। इसके लिए शर्त यह है कि कर्मचारी ने संबंधित लेखा वर्ष (Accounting Year) में कम से कम 30 दिन काम किया हो।
नए नियमों के अनुसार, पात्र कर्मचारियों को मिलने वाला सालाना बोनस न्यूनतम 8.33 प्रतिशत और अधिकतम 20 प्रतिशत तक हो सकता है।
इस बोनस की गणना के लिए 7,000 रुपये प्रति माह या राज्य में लागू न्यूनतम मजदूरी (इनमें से जो भी अधिक हो) को आधार बनाया जाता है।
उदाहरण के तौर पर, यदि किसी कर्मचारी की न्यूनतम सैलरी 12,000 रुपये है, तो उसका न्यूनतम सालाना बोनस कैलकुलेशन (12,000 × 8.33% × 12) के आधार पर लगभग 11,995 रुपये तक बन सकता है।
'कोड ऑन वेजेज' के प्रावधानों के अनुसार, कंपनियों को लेखा वर्ष (Accounting Year) समाप्त होने के 8 महीने के भीतर बोनस की राशि कर्मचारी के सीधे बैंक खाते में जमा करनी होगी। विशेष परिस्थितियों या उचित कारणों का हवाला देकर इस समय-सीमा को दो साल तक बढ़ाया जा सकता है। यदि बोनस को लेकर किसी प्रकार का विवाद भी होता है, तो भी कंपनी को कम से कम निर्विवाद न्यूनतम 8.33% हिस्सा तय समय के भीतर देना ही होगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले नियोक्ताओं (Employers) पर जुर्माने का भी प्रावधान किया गया है।
केंद्र सरकार के नए लेबर कोड के तहत 21,000 रुपये तक मासिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को वैधानिक बोनस का लाभ मिलेगा। जानिए बोनस की गणना और नियम।
मुंबई के BKC स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) से प्रधानमंत्री कार्यालय का फर्जी अधिकारी बनकर घूमने वाला रोहन पारेख गिरफ्तार। पीएम मोदी के दौरे से पहले हथियार के साथ पकड़ा गया आरोपी।
दिल्ली के सत्य निकेतन में पीजी बिल्डिंग गिरने की दर्दनाक घटना के बाद सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में इमारतों की सुरक्षा जांच और सेफ्टी ऑडिट के संकेत दिए हैं। जानें पूरी खबर।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन BRICS समिट में शामिल होने नई दिल्ली आ रहे हैं। पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक में व्यापार, रक्षा और Su-57 लड़ाकू विमान जैसे अहम मुद्दों पर होगी चर्चा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में जेन-जी से संवाद किया। झूठे दावों से बचने की अपील के साथ फ्रेट कॉरिडोर और एआई सुपरपावर पर दिए गए बयानों की पूरी विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
भारत चुनाव आयोग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल और असम की खाली पड़ी सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके तहत चार राज्यों में 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर 6 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि 9 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी।
हरियाणा के झज्जर जिले में केएमपी एक्सप्रेस-वे पर श्रद्धालुओं से भरी पिकअप एक कैंटर से टकरा गई। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 24 से ज्यादा लोग घायल हैं। हादसा मांडोठी गांव के पास हुआ। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी से श्रद्धालु पिकअप में राजस्थान के गोगामेड़ी धाम गए थे।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा 2035 तक स्थापित किए जाने वाले स्वदेशी 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन' (BAS) के पांच-मॉड्यूल कॉन्फ़िगरेशन, 2028 के पहले लॉन्च (BAS-01), माइक्रोग्रेविट रिसर्च और इसके भविष्य के मकसदों की विस्तृत जानकारी।
घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर बुक करने के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने बुकिंग का अंतर 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दिया है। अब ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के ग्राहक आसानी से नए नियम के तहत 25 दिन बाद अगला सिलेंडर बुक कर सकेंगे।
ये ड्रोन रुडाला गांव की दिशा से एयरपोर्ट के प्रतिबंधित क्षेत्र के पास पहुंचे थे और कुछ मिनटों तक आसमान में उड़ते रहे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह