न्यूयॉर्क के मार्बल हिल में ICE की गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल, कार में था 5 साल का बच्चा। मेयर जोहरान ममदानी ने आईसीई पर उठाए सवाल और शहर में अभियान रोकने की मांग की।

न्यूयॉर्क में गोलीबारी से हड़कंप
न्यूयार्क। स्टार समाचार वेब
अमरीकी शहर न्यूयॉर्क के ब्रोंक्स इलाके के मार्बल हिल में इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) की कार्रवाई के दौरान एक 28 वर्षीय युवक को गोली लगने से सनसनी फैल गई है। घटना के वक्त व्यस्त रिहायशी इलाके में स्कूली बच्चों और परिवारों की भारी भीड़ मौजूद थी। इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और संघीय एजेंसियों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई है।
मेयर जोहरान ममदानी के अनुसार, यह घटना गुरुवार, 8 अक्टूबर की शाम करीब चार बजे हुई, जब स्कूलों की छुट्टी का समय था और सड़कों पर काफी चहल-पहल थी। मेयर का आरोप है कि सादे लिबास और मास्क पहने आईसीई अधिकारियों ने एक कार को चारों तरफ से घेरकर फायरिंग शुरू कर दी। जिस गाड़ी पर गोलियां चलाई गईं, उसकी पिछली सीट पर एक पांच साल का मासूम बच्चा भी बैठा था। गनीमत रही कि बच्चे को कोई शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन इस घटना ने स्थानीय निवासियों में भारी दहशत पैदा कर दी है।
घटना की सूचना मिलते ही मेयर ममदानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सेक्रेटरी मुलन से फोन पर करीब दो घंटे लंबी बातचीत की। उनका मुख्य उद्देश्य घायल व्यक्ति की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करना था, लेकिन यह कोशिश नाकाम रही। अधिकारियों ने घायल युवक को एक गुप्त वाहन में डालकर वहां से ले-जया। इस पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए ममदानी ने कहा कि बिना किसी जवाबदेही के काम कर रही इस एजेंसी ने शहर में असुरक्षा का माहौल बना दिया है।
घटना के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए मेयर ने शहर में आईसीई के सभी अभियानों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि प्रशासन शहर के लोगों और बच्चों को इस तरह के डर के साये में नहीं जीने देगा। उन्होंने मांग की कि आईसीई को हमारी सड़कों, अस्पतालों और मोहल्लों से पूरी तरह बाहर किया जाए और इस एजेंसी को समाप्त किया जाए।
आईसीई ने अपने बचाव में बयान जारी कर कहा कि उनके अधिकारी डोमिनिकन रिपब्लिक के एक नागरिक को गिरफ्तार करने गए थे। एजेंसी का दावा है कि उस व्यक्ति का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी बड़ी चोरी (ग्रैंड लार्सेनी) तथा एक कुख्यात गिरोह (ट्रिनिटारियोस) से जुड़ा रहा है। आईसीई का यह भी तर्क है कि न्यूयॉर्क की 'सैंक्चुअरी पॉलिसी' के कारण खतरनाक अपराधियों को स्थानीय स्तर पर रिहाई मिल जाती है, जिसके चलते उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर जोखिम भरी गिरफ्तारियां करनी पड़ती हैं। फिलहाल, एफबीआई (FBI) और होमलैंड सिक्योरिटी इन्वेस्टिगेशंस (HSI) इस पूरी घटना की संयुक्त जांच कर रही हैं।
घटना के बाद न्यूयॉर्क-प्रेस्बिटेरियन एलन अस्पताल के बाहर करीब 300 लोग एकत्र हो गए, जहां घायल युवक का इलाज चल रहा है। प्रदर्शनकारियों ने आईसीई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और शहर से ऐसे अभियानों को खत्म करने की मांग की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बैरिकेड लगाने पड़े और इस दौरान हल्की झड़प में एक प्रदर्शनकारी को हिरासत में भी लिया गया। इस घटना ने अमरीका में आव्रजन नीतियों और सुरक्षा उपायों पर चल रही बहस को एक बार फिर तेज कर दिया है।
ईरान के सनंदाज में युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने माता-पिता को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स में गर्भावस्था की जानकारी के बाद हत्या के दावे और उम्र को लेकर अलग-अलग जानकारी सामने आई है।
तुर्की के एस्कीशेहिर से ट्रेनिंग उड़ान भरने के बाद वायुसेना का AS-532 कूगर हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पांच सैनिकों की मौत हो गई। दो सप्ताह पहले हुए S-70 क्रैश के बाद इस घटना से सैन्य सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत और चीन समेत 16 देशों पर नए और भारी टैरिफ लगाने की तैयारी में हैं। इंडस्ट्रियल सब्सिडी की जांच के बाद संभावित कदमों से भारतीय निर्यातकों और भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर क्या असर पड़ सकता है, जानें पूरी रिपोर्ट।
ईरान में यूट्यूब पर बिना हिजाब के लाइव कॉन्सर्ट करने के आरोप में मशहूर गायिका परस्तू अहमदी और उनके बैंड के 4 सदस्यों को 74-74 कोड़े मारे गए। जानें ईरान के सख्त हिजाब कानून और इसके खिलाफ हुए प्रदर्शनों का पूरा इतिहास।
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 16 दिसंबर को दिल्ली से ढाका लौटने की इच्छा जताई है। उनके प्रवक्ता सैयद मोजम्मेल अली के अनुसार, हसीना ने सरकारी एयरलाइन से विमान भेजने की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर और बांग्लादेश में बढ़ते राजनीतिक तनाव का विश्लेषण।
टेक जगत की दिग्गज कंपनी NVIDIA ने जेनसेन हुआंग को फिर से कंपनी के CEO और बोर्ड डायरेक्टर के रूप में बहाल कर दिया है। जानें इस बड़े फैसले का AI और सेमीकंडक्टर मार्केट पर क्या असर होगा।
कनाडा की राजधानी ओटावा में पत्रकारों के साथ आयोजित सालाना रोस्ट डिनर के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का जमकर मजाक उड़ा। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम में एक कॉमेडियन ट्रम्प के रूप में मंच पर पहुंचा।
अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद एनवीडिया की उन्नत एआई चिप्स चीन पहुंचाने के कथित नेटवर्क में एलिस हुआंग, मेगास्पीड, गेमिंग कंपनियों और कंबोडिया के अपराध सिंडिकेट के संबंधों की जांच जारी है। जानें कैसे काम करता था यह पूरा तंत्र।
इजरायल की अगली सरकार बनाने की जिम्मेदारी संभाल रहे यशार पार्टी के प्रमुख गादी आइजनकोट ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की दक्षिणपंथी लिकुड पार्टी को गठबंधन वार्ता के लिए आमंत्रित किया है। दोनों दलों के बीच आज बातचीत प्रस्तावित है। सरकार बनाने के लिए आइजनकोट के पास दिसंबर तक का समय है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत की तेज 7% से अधिक GDP ग्रोथ का हवाला देते हुए यूएस फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीतियों पर सवाल उठाए हैं। जानें भारत और अमेरिका की मौजूदा ब्याज दरों व आर्थिक आंकड़ों का पूरा विश्लेषण।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह