नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने भोपाल में लोअर लेक के पास पेड़ों में जहरीले रसायन डालकर सुखाने पर गहरी नाराजगी जताई है। NGT ने भोपाल नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पेड़ों की हत्या पर नाराजगी
वेटलैंड रूल्स 2017 के उल्लंघन का मुद्दा भी उठा
भोपाल। स्टार समाचार वेब
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने भोपाल में पेड़ों में जहरीले रसायन डालकर उन्हें सुखाने के मामले में कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। आवेदक राशिद नूर खान की याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति शेओ कुमार सिंह और विशेषज्ञ सदस्य सुधीर कुमार चतुर्वेदी की पीठ ने यह सख्त रुख अपनाया है। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया था कि लोअर लेक के फुल टैंक लेवल से 50 मीटर के दायरे में हरे-भरे वृक्षों और ग्रीन बेल्ट को सुनियोजित तरीके से नुकसान पहुंचाया जा रहा है। पेड़ों के तनों में ड्रिल कर जहरीले पदार्थ डाले जा रहे हैं, जिससे वे धीरे-धीरे सूख रहे हैं।
संयुक्त समिति की जांच में हुआ बड़ा खुलासा
मामले की गंभीरता को देखते हुए NGT ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, राज्य वेटलैंड प्राधिकरण और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्यों की एक संयुक्त समिति का गठन किया था। निरीक्षण के दौरान सिविल लाइन प्रोफेसर कॉलोनी के पास स्थित एक निजी भूखंड पर सात पूर्ण विकसित वृक्ष पाए गए। जांच में सभी सातों पेड़ों के तनों में ड्रिल किए गए छेद मिले। इनमें से दो पेड़ हरे और स्वस्थ थे, जबकि पांच पेड़ सूखे व मुरझाए हुए थे। तनों में मिले छेदों और रासायनिक अवशेषों से यह स्पष्ट हुआ कि पेड़ों को जानबूझकर केमिकल के इंजेक्शन देकर नष्ट करने का प्रयास किया गया है।
नगर निगम और प्रदूषण बोर्ड को कार्रवाई के निर्देश
अधिकरण ने समिति की रिपोर्ट को आधार बनाते हुए माना कि राज्य प्राधिकारियों ने समय पर पर्याप्त कदम नहीं उठाए। NGT ने भोपाल नगर निगम और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे इस कृत्य के लिए जिम्मेदार व्यक्ति या संबंधित परिसर के भू-स्वामी के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई करें। अधिकरण ने दो टूक कहा है कि पर्यावरण को इस तरह से क्षति पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
बाणगंगा नाले का पानी और सीवेज प्रबंधन का मुद्दा
निरीक्षण के दौरान यह अभी सामने आया कि बाणगंगा से लोअर लेक में उल्लेखनीय प्रवाह के साथ पानी पहुंच रहा है, जबकि करिश्मा पार्क और कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर के सामने के नालों में न्यून प्रवाह देखा गया। क्षेत्र से लगभग 8 से 10 एमएलडी (MLD) वेस्ट वाटर उत्पन्न हो रहा है, जिसके उपचार के लिए 10 MLD क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) दिसंबर 2027 तक प्रस्तावित है। NGT ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि भविष्य में बनने वाला STP वर्तमान पर्यावरणीय दायित्व से मुक्ति का आधार नहीं हो सकता। अनुपचारित सीवेज के सीधे जलस्रोत में मिलने से होने वाली क्षति के लिए जवाबदेही तय करनी होगी।
वेटलैंड नियमों के उल्लंघन और अगली सुनवाई
सुनवाई के दौरान वेटलैंड रूल्स 2017 के उल्लंघन का मुद्दा भी उठाया गया, जिसमें नए निर्माण कार्यों से वेटलैंड की इकोलॉजी को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। आवेदक की ओर से पेश किए गए फोटो और दस्तावेजों की प्रतियां प्रतिवादी पक्ष को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की अगली सुनवाई 28 सितंबर को होगी। तब तक भोपाल नगर निगम और संबंधित अधिकारियों को विस्तृत जांच रिपोर्ट, शपथ पत्र और सीवेज प्रबंधन का टाइम-बाउंड एक्शन प्लान प्रस्तुत करना होगा। इस मामले में आवेदक की ओर से अधिवक्ता हर्षवर्धन तिवारी ने पक्ष रखा।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने भोपाल में लोअर लेक के पास पेड़ों में जहरीले रसायन डालकर सुखाने पर गहरी नाराजगी जताई है। NGT ने भोपाल नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
भोपाल में नर्सिंग काउंसिल के सामने NSO के बैनर तले छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। GNM-बीएससी नर्सिंग रिजल्ट और स्कॉलरशिप समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं छात्र
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अहमदाबाद में अरविंद लिमिटेड के वाइस चेयरमैन से चर्चा की। पीएम मित्र पार्क और बरलाई में निवेश से युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव प्रो. सुरेंद्र सिंह परिहार के पेंशन और स्वत्व भुगतान पर शिकायत के बाद रोक लगी है। जीडीसी प्राचार्य अब आयुक्त उच्च शिक्षा से मार्गदर्शन लेकर आगे निर्णय लेंगी।
रीवा में लोकायुक्त ने पीडब्ल्यूडी के प्रभारी मुख्य अभियंता केके लच्छे और सहयोगी धर्मवीर भारती को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा। गुणवत्ता जांच का काम दिलाने के बदले एक लाख मासिक मांगने का आरोप।
रीवा में सिरमौर चौक से गंगा वाटिका तक विशाल तिरंगा यात्रा निकली। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सहित हजारों नागरिक शामिल हुए। पुलिस और केंद्रीय जेल ने भी रैलियां निकालीं, रंगोली से देशभक्ति का संदेश दिया।
देवास जिले के कमलापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त जारी करने के बदले 5000 रुपये की रिश्वत लेते पंचायत सचिव ओमप्रकाश सारण को लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
सिंगरौली के पुरैल गांव में महिला की फांसी से मौत के अगले दिन पति का शव जंगल में फंदे पर मिला। दोनों पक्षों ने हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस एफएसएल और डॉग स्क्वायड से जांच कर रही है।
रीवा लोक निर्माण विभाग के प्रभारी मुख्य अभियंता केके लच्छे और सहयोगी धर्मवीर भारती को लोकायुक्त ने 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा। गुणवत्ता जांच का काम दिलाने के बदले हर माह एक लाख मांगने का आरोप।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह